NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
टीवी एंकर रोहित सरदाना का कोरोना वायरस से निधन
सरदाना की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनके दोस्त और सहकर्मी अपनी संवेदना प्रकट कर रहे हैं।  
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
30 Apr 2021
टीवी एंकर रोहित सरदाना का कोरोना वायरस से निधन

दिल्ली : कोरोना वायरस रोज हज़ारो जिंदगियां ले रहा है।  आज सुबह ही प्रख्यात न्यायविद और पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली जहांगीर सोराबजी का शुक्रवार को यहां एक अस्पताल में कोविड-19 के कारण निधन हो गया।  जबकि कल गुरुवार मशूहर लेखक और कवि कुंवर बेचैन साहब की मौत की खबर आई और आज टीवी एंकर रोहित सरदाना का कोरोना वायरस से निधन हो गया है। लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों 'आज तक' न्यूज चैनल पर प्रसारित होने वाले शो 'दंगल' की एंकरिंग करते थे। 42 वर्षीय रोहित सरदाना ने 24 अप्रैल को ट्वीट कर बताया था कि वो सीटी स्कैन में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।  

उन्हें शुक्रवार को सुबह हार्ट अटैक आया जिसके कारण उनकी मौत हो गई। वे कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे। हार्ट अटैक के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन बचाया नहीं जा सका।

तब उन्होंने यह भी कहा था कि हालत में बेहतरी हो रही है लेकिन छह दिन बाद ही उनकी मृत्यु हो गई। चैनल ने जानकारी दी है कि उनकी मृत्यु हृदयगति रुकने से हुई।  

उनकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनके दोस्त और सहकर्मी अपनी संवेदनाएँ प्रकट कर रहे हैं। वहीं देश के प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री कई बड़ी हस्तियाँ भी  पर शोक प्रकट कर रही हैं।  

उनके करीबी मित्र और पूर्व सहकर्मी  सुधीर चौधरी ने इसकी जानकारी अपने ट्वीट के जरिए दी है। जी न्यूज के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी ने अपने ट्वीट में लिखा- अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फ़ोन आया। उन्होंने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा इसकी कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। ये भगवान की नाइंसाफ़ी है..ॐ शान्ति

वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने अपने ट्वीट में लिखा- 'दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही हार्टअटैक आया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।'

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लिखते है "हिंदी मीडिया जगत में बहुत कम समय में अपनी बड़ी पहचान स्थापित करने वाले पत्रकार, रोहित सरदाना के निधन के समाचार से मैं स्तब्ध हूँ।  वे बेहद प्रतिभाशाली और प्रभावी पत्रकार थे। उनके निधन से मीडिया जगत को बहुत बड़ी क्षति पहुँची है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ॐ शान्ति! "

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने लिखा, "आज तक के वरिष्ठ एंकर और देश के जाने माने टीवी पत्रकार श्री रोहित सरदाना जी का कोरोना संक्रमित होने के बाद आकस्मिक निधन, अत्यंत दुःखद। दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दे भगवान। शत-शत नमन एवं भावांजलि!"

Rohit Sardana
Aaj Tak
Journalist Rohit Sardana
COVID-19

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • alternative media
    अफ़ज़ल इमाम
    यूपी चुनावः कॉरपोरेट मीडिया के वर्चस्व को तोड़ रहा है न्यू मीडिया!
    27 Jan 2022
    पश्चिमी यूपी में एक अहम बात यह देखने को मिल रही है कि कई जगहों पर वहां के तमाम लोग टीवी न्यूज के बजाए स्थानीय यूट्यूब चैनलों व वेबसाइट्स पर खबरें देखना पसंद कर रहे हैं। यह सिलसिला किसान आंदोलन के समय…
  • राज कुमार
    गोवा चुनाव: सिविल सोसायटी ने जारी किया गोवा का ग्रीन मेनिफेस्टो
    27 Jan 2022
    गोवा के युवाओं, विभिन्न संस्थाओं और गणमान्य नागरिकों ने मिलकर गोवा का हरित घोषणा-पत्र यानी गोवा का ग्रीन मेनिफेस्टो जारी किया है। इस बारे में हमने आमचे मोलें सिटिज़न मूवमेंट से जुड़े स्वभू कोहली से…
  • कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2.86 लाख नए मामले, 573 मरीज़ों की मौत
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2.86 लाख नए मामले, 573 मरीज़ों की मौत
    27 Jan 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,86,384 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 3 लाख 71 हज़ार 500 हो गयी है।
  • sb
    एजाज़ अशरफ़
    मेरा हौसला टूटा नहीं है : कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज
    27 Jan 2022
    जब मैं 21 साल की हुई, तो मैं यह चुनाव करने को लेकर आज़ाद थी कि मैं भारतीय होना चाहती हूं या अमेरिकी होना चाहती हूं। मैंने बुनियादी तौर पर भारतीय होने को चुना, क्योंकि तब तक मैं पहले से ही सामाजिक…
  • Sudan
    पवन कुलकर्णी
    सूडान में तख्तापलट के ख़िलाफ़ विरोध-प्रदर्शन जारी, 3 महीने में 76 प्रदर्शनकारियों की मौत
    27 Jan 2022
    24 जनवरी को तख्तापलट के खिलाफ हुए देश-व्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा तीन और प्रदर्शनकारियों की गोली मार कर हत्या कर दी गई है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License