NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
तमिलनाडु :कर्जदाता की अपमानजनक भाषा से परेशान किसान ने की खुदकुशी
पुलिस ने बताया कि एक पत्र किसान के घर से मिला है जो कथित रूप से उसने ही लिखा है। पत्र में 30 वर्षीय आनंदन ने आरोप लगाया है कि वित्त कंपनी के कर्मचारी 45 लाख रुपये के कर्ज की अदायगी में देरी की वजह से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते थे।
भाषा
18 Feb 2021
खुदकुशी

तमिलनाडु में कोयंबटूर के पास बृहस्पतिवार को एक किसान ने अपने खेत में कथित रूप से खुदकुशी कर ली। वह कर्ज की अदायगी नहीं कर पाने को लेकर एक निजी वित्त कंपनी के कर्मियों द्वारा कथित रूप से प्रताड़ित किए जाने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने की वजह से परेशान था।

पुलिस ने बताया कि एक पत्र किसान के घर से मिला है जो कथित रूप से उसने ही लिखा है। पत्र में 30 वर्षीय आनंदन ने आरोप लगाया है कि वित्त कंपनी के कर्मचारी 45 लाख रुपये के कर्ज की अदायगी में देरी की वजह से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते थे।

उन्होंने कहा कि आनंदन प्लंबर का भी काम करते थे। उन्होंने कहा कि वह घर बनाने के लिए लिया गया कर्ज नहीं चुका पाए थे, क्योंकि कोविड-19 के कारण उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो गयी और महामारी का असर खेती तथा उनकी नौकरी पर पड़ा।

पुलिस ने कहा कि आत्महत्या के लिए कंपनी और उसके कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए आनंदन ने बैंक से घर वापस लेने की मांग की और अपने परिवार को बचाने का आग्रह किया जिसमें मां, पत्नी और एक साल का बच्चा है।

आनंदन की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

tamil nadu
farmers suicide
farmers crises

Related Stories

तमिलनाडु : विकलांग मज़दूरों ने मनरेगा कार्ड वितरण में 'भेदभाव' के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया

ब्लैक राइस की खेती से तबाह चंदौली के किसानों के ज़ख़्म पर बार-बार क्यों नमक छिड़क रहे मोदी?

सीपीआईएम पार्टी कांग्रेस में स्टालिन ने कहा, 'एंटी फ़ेडरल दृष्टिकोण का विरोध करने के लिए दक्षिणी राज्यों का साथ आना ज़रूरी'

तमिलनाडु राज्य और कृषि का बजट ‘संतोषजनक नहीं’ है

तमिलनाडु के चाय बागान श्रमिकों को अच्छी चाय का एक प्याला भी मयस्सर नहीं

पड़ताल: गणतंत्र दिवस परेड से केरल, प. बंगाल और तमिलनाडु की झाकियां क्यों हुईं बाहर

मेकेदत्तु बांध परियोजना: तमिलनाडु-कर्नाटक राज्य के बीच का वो विवाद जो सुलझने में नहीं आ रहा! 

यूपीः धान ख़रीद को लेकर किसानों से घमासान के बाद हड़ताल पर गए क्रय केंद्र प्रभारी

विकास की बलि चढ़ता एकमात्र यूटोपियन और प्रायोगिक नगर- ऑरोविले

तमिलनाडु और केरल के बीच मुल्लापेरियार बांध के संघर्ष का इतिहास


बाकी खबरें

  • रवि शंकर दुबे
    भाजपा की ‘’देखा-देखी बुल्डोज़र राजनीति’’ में विकास के हाथ-पांव फूल चुके हैं!
    22 Apr 2022
    देश में इन दिनों भाजपा शासित राज्य बुल्डोज़र की आवाज़ से गरज रहे हैं, जिसमें न सिर्फ लोगों के घरौंदे रौंदे जा रहे हैं, बल्कि असल मुद्दों को भी जमकर कुचला जा रहा है।
  • hisab kitab
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या सांप्रदायिकता बड़े कारोबारियों को नापसंद है?
    22 Apr 2022
    हम सबको लगता है कि जब देश में सांप्रदायिक हिंसा बढ़ती है तो करोबार का माहौल खराब होता है. क्या वाकई ऐसा होता है? या यह महज धारणा है? सांप्रदायिक मनोभाव का शिकार नौजवान क्यों हो रहे है? साल 1990 के…
  • आज का कार्टून
    लाउडस्पीकर तो बहाना है...
    22 Apr 2022
    देश में अब एक नए राजनीतिक मुद्दे का जन्म हो चुका है, ‘’लाउडस्पीकर’’… क्योंकि मौजूदा सरकार के हिसाब से बेरोज़गारी, महंगाई, रोज़गार अब याद रखने योग्य नहीं।
  • हर्षवर्धन
    कौन हैं ग़दरी बाबा मांगू राम, जिनके अद-धर्म आंदोलन ने अछूतों को दिखाई थी अलग राह
    22 Apr 2022
    मांगू राम को अपने स्कूली जीवन में वह सब झेलना पड़ा जो उस वक़्त ‘अस्पृश्य’ माने जाने वाली जातियों के बच्चों को झेलना पड़ता था।
  • कुमुदिनी पति
    राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना को क्यों खत्म कर रही है मोदी सरकार?
    22 Apr 2022
    भारत सरकार के श्रम मंत्रालय ने बिना कोई कारण बताए पिछले माह अचानक सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित कर दिया कि एनसीएलपी (NCLP) को 31 मार्च 2022 के बाद से नहीं चलाया जाएगा और इसे केंद्रीय…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License