NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पश्चिम बंगाल के शिक्षा विभाग मुख्यालय के बाहर शिक्षिकाओं ने खाया ज़हर
अनुबंधित स्कूली शिक्षकों के मंच ‘ शिक्षक ओक्यो मंच’ से संबद्ध ये सभी प्रदर्शनकारी अध्यापिकाएं नौकरी पक्की करने और उनके तबादलों को रद्द करने की मांग कर रही थीं, क्योंकि इस तबादले के कारण उनमें से कुछ को अपने घरों से बहुत दूर जाना पड़ा।
भाषा
24 Aug 2021
पश्चिम बंगाल के शिक्षा विभाग मुख्यालय के बाहर शिक्षिकाओं ने खाया ज़हर
'प्रतीकात्मक फ़ोटो'

कोलकाता: शहर में पश्चिम बंगाल के शिक्षा विभाग के मुख्यालय के बाहर नौकरी से जुड़ी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहीं प्राथमिक विद्यालयों की पांच अनुबंधित अध्यापिकाओं ने मंगलवार को कथित रूप से जहर खा लिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नारेबाजी करते हुए विकास भवन के प्रांगण में जबरन प्रवेश करने और आपदा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघन करने पर जैसे ही उन्हें गिरफ्तार किया गया, उनमें से चार ने ‘बोतलों से कुछ द्रव पी लिया’।

उन्होंने बताया कि पांचवीं महिला ने भी वैसा ही करने का प्रयास किया लेकिन एक महिला कांस्टेबल ने उसे रोक दिया और वह ज्यादा गटक नहीं पायी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ सभी पांचों को एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। पांचवीं महिला खतरे के बाहर है। ’’

अनुबंधित स्कूली शिक्षकों के मंच ‘ शिक्षक ओक्यो मंच’ से संबद्ध ये सभी प्रदर्शनकारी अध्यापिकाएं नौकरी पक्की करने और उनके तबादलों को रद्द करने की मांग कर रही थीं, क्योंकि इस तबादले के कारण उनमें से कुछ को अपने घरों से बहुत दूर जाना पड़ा।

इन पांचों शिक्षिकाओं ने इसी महीने शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के निवास के बाहर भी प्रदर्शन किया था और जानना चाहा था कि उनकी मागें क्यों नहीं पूरी की गयीं।

इस घटना पर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने कहा, ‘‘ शिक्षा मंत्री की ओर से ध्यान नहीं दिये जाने के कारण इन शिक्षिकाओं को जहर खाना पड़ा।’’

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने इन अध्यापिकाओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा, ‘‘ यह देखा जाना है कि कहीं से किसी ने उन्हें उकसाया तो नहीं। उपयुक्त जांच से सच्चाई सामने आयेगी।’’

शिक्षा मंत्री एवं उनके विभाग के अधिकारी इस विषय पर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे।

West Bengal
Contractual teachers
Bengal Teachers

Related Stories

राज्यपाल की जगह ममता होंगी राज्य संचालित विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने पारित किया प्रस्ताव

प. बंगाल : अब राज्यपाल नहीं मुख्यमंत्री होंगे विश्वविद्यालयों के कुलपति

पश्चिम बंगालः वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चाय बागान के कर्मचारी-श्रमिक तीन दिन करेंगे हड़ताल

मछली पालन करने वालों के सामने पश्चिम बंगाल में आजीविका छिनने का डर - AIFFWF

‘जलवायु परिवर्तन’ के चलते दुनियाभर में बढ़ रही प्रचंड गर्मी, भारत में भी बढ़ेगा तापमान

बढ़ती हिंसा और सीबीआई के हस्तक्षेप के चलते मुश्किल में ममता और तृणमूल कांग्रेस

बलात्कार को लेकर राजनेताओं में संवेदनशीलता कब नज़र आएगी?

टीएमसी नेताओं ने माना कि रामपुरहाट की घटना ने पार्टी को दाग़दार बना दिया है

बंगाल हिंसा मामला : न्याय की मांग करते हुए वाम मोर्चा ने निकाली रैली

बंगाल: बीरभूम के किसानों की ज़मीन हड़पने के ख़िलाफ़ साथ आया SKM, कहा- आजीविका छोड़ने के लिए मजबूर न किया जाए


बाकी खबरें

  • UP Teachers Protest
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी : आगामी चुनाव से पहले लाखों शिक्षकों ने योगी सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने को कहा
    02 Dec 2021
    विरोध करने वाले शिक्षकों ने संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, पूर्व वेतन आयोग के अनुसार कर्मचारियों की वेतन वृद्धि, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, डीए की किस्त और बक़ाया राशि जारी करने सहित कई मांगें…
  • bhopal gas tragedy
    अनिल जैन
    भोपाल गैस त्रासदी के 37 बरस, अभी भी थमा नहीं है लोगों का मरना! 
    02 Dec 2021
    आज से ठीक 37 वर्ष पहले दो और तीन दिसंबर 1984 की दरम्यानी रात को यूनियन कार्बाइड के कारखाने से निकली जहरीली गैस (मिक यानी मिथाइल आइसो साइनाइट) ने अपने-अपने घरों में सोए हजारों लोगों को एक झटके में ही…
  • putin
    एम. के. भद्रकुमार
    मजबूत गठजोड़ की ओर अग्रसर होते चीन और रूस
    02 Dec 2021
    चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने उच्च-स्तरीय “स्रोत” के हवाले से खुलासा किया है कि बीजिंग का 2022 के शीतकालीन ओलंपिक में अमेरिकी एवं पश्चिमी राजनेताओं को आमंत्रित करने का कोई इरादा…
  • left
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ बढ़ते हमलों के विरोध में सीपीआई(एम) का प्रदर्शन
    02 Dec 2021
    इस प्रदर्शन को सीपीआई(एम) पोलित ब्यूरो सदस्य बृंदा करात, प्रकाश करात, हन्नान मौल्ला और दिल्ली राज्य कमेटी के नेताओं ने संबोधित किया। इस प्रदर्शन में सांप्रदायिकता का दंश झेल चुके उत्तर पूर्वी दिल्ली…
  • covid
    संदीपन तालुकदार
    ओमिक्रॉन: घबराने की नहीं, सावधानियां रखने की ज़रूरत है
    02 Dec 2021
    विश्व स्वास्थ्य संगठन की हालिया सूचना के मुताबिक़, यह साफ़ नहीं है कि ओमिक्रॉन डेल्टा वैरिएंट समेत, पिछले वैरिएंट की तुलना में तेजी से फैल सकता है या नहीं। फिर भी यह सुझाव है कि अब भी उतनी ही सावधानी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License