NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
अंतरराष्ट्रीय
लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन कर टेस्ला ने उत्पादन फिर शुरु किया, कर्मचारियों की ज़िंदगी को जोखिम में डाला
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता के मुख्य कार्यकारी एलोन मस्क ने अधिकारियों को गिरफ्तार करने की चुनौती दी और कैलिफोर्निया के बाहर कारखाने को स्थानांतरित करने की धमकी दी।
पीपल्स डिस्पैच
12 May 2020
अमेरिकी इलेक्ट्रिक

COVID -19 संक्रमण से कर्मचारियों को बचाने के लिए कारखाने को बंद रखने के स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के आदेश को धता बताते हुए अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार निर्माण कंपनी टेस्ला इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलोन मस्क ने 12 मई को फर्मोंट कैलिफोर्निया में अपने संयंत्र को फिर से खोलने की घोषणा की।

मस्क ने धमकी दी थी कि अगर उन्हें अपने कारखाने को फिर से खोलने की अनुमति नहीं दी जाती है तो वह कैलिफोर्निया छोड़ कर दूसरे राज्यों में शिफ्ट हो जाएंगे। उन्होंने आज एक ट्वीट में कहा कि "टेस्ला आज अलामेडा काउंटी नियमों के ख़िलाफ़ उत्पादन को फिर से शुरू कर रहा है। सभी के साथ मुझे भी जोखिम होगा। अगर किसी को गिरफ्तार किया जाता है, तो मैं कहता हूं कि यह केवल मैं ही हूं।"

WIRED की ख़बर के अनुसार, टेस्ला ने शनिवार 9 मई को कैलिफोर्निया के उत्तरी ज़िले की एक संघीय अदालत में अलामेडा काउंटी के ख़िलाफ़ मुक़दमा दायर किया था। इसमें आरोप लगाया कि काउंटी में अमेरिकी संविधान के चौदहवें संशोधन का उल्लंघन किया गया और अदालत से कंपनी को अनुमति देने के लिए कहा था। हालांकि, सोमवार 11 मई को एलोन मस्क इससे आगे बढ़ते हुए अदालत के आदेश की प्रतीक्षा किए बिना फिर से खोलने की घोषणा कर दी।

अलामेडा काउंटी के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आदेश के अनुसार हम इस मामले को उसी चरणबद्ध दृष्टिकोण का उपयोग करके निपटा रहे हैं जिसका उपयोग हमने अन्य व्यवसायों के लिए किया है जिन्होंने अतीत में आदेश का उल्लंघन किया है और हम आशा करते हैं कि टेस्ला अन्य प्रवर्तन उपायों के बिना अनुपालन करेगा।"

कारखाने को फिर से खोलने से कर्मचारियों को अपने कार्य स्थल तक पहुंचने के लिए मीलों का सफर तय करना होगा। टेस्ला द्वारा अपनाए जाने वाले सुरक्षा मानदंडों की घोषणा के बावजूद, इसका काफी संदेह है कि शारीरिक दूरी संभव नहीं होगी। कंपनी ने सभी श्रमिकों के लिए निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) का आश्वासन नहीं दिया है और यहां तक कि उन्हें इसे स्वयं लाने के लिए कहा है। कंपनी द्वारा बनाई गई योजना में सुरक्षा को कर्मचारियों पर पूरी तरह से छोड़ दिया गया। अलामेडा में स्थित टेस्ला कारखाने में 10, 000 से अधिक कर्मचारी हैं।

मस्क कोरोनोवायरस के ख़तरों को नकारते रहे हैं और अप्रैल महीने में वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अधिकारियों द्वारा जारी किए गए बंद के आदेशों को "फासीवादी" कहा है।

COVID-19 संक्रमण से अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश है। यहां अब तक 13,81,000 से अधिक संक्रमण और 81,000 से अधिक मौत के मामले सामने आए हैं। कैलिफोर्निया में 66,600 से अधिक मामले हैं। अलामेडा काउंटी, जहां ये कारखाना स्थित है, वहां COVID-19 संक्रमण के 2,100 से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 71 मौत की पुष्टि हुई है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

COVID-19
Coronavirus
Lockdown
American electric
WIRED
International news
Coronavirus Pandemic
Automotive Industry
United States
Business & Economy
US & Canada

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • russia
    एम के भद्रकुमार
    सैन्य अभियान पूरा करने को लेकर रूसी सेना पहले से कहीं ज़्यादा प्रतिबद्ध
    16 Mar 2022
    यूक्रेन की सैन्य क्षमताओं को काफ़ी हद तक कमज़ोर करने के बाद मास्को उस विशेष अभियान को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है, जिससे कि जीत हासिल की जा सके।
  • DHAMI
    योगेश के नेगी
    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम: हिंदुत्व की लहर या विपक्ष का ढीलापन?
    16 Mar 2022
    वैसे तो उत्तर-प्रदेश के मुकाबले उत्तराखंड के चुनावी नतीजे देश की राजनीति में कुछ खास मायने नहीं रखते हैं, मग़र फिर भी हिंदी-भाषी राज्यों में हिंदुत्व की राजनीति की दृष्टि से यह काफी महत्वपूर्ण भी हैं।
  • corona
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,876 नए मामले, 98 मरीज़ों की मौत
    16 Mar 2022
    देश में कोरोना से अब तक 5 लाख 16 हज़ार 72 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • women
    अजय कुमार
    क्या भाजपा को महिलाओं ने जिताया? राशन योजना का वोटिंग पर क्या रहा असर 
    16 Mar 2022
    पोस्ट पोल सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि इस बार यूपी में महिलाओं ने समाजवादी पार्टी के मुकाबले भाजपा को जमकर वोट किया है।
  • सत्यम कुमार
    देहरादून: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के कारण ज़हरीली हवा में जीने को मजबूर ग्रामीण
    16 Mar 2022
    कूड़ा निस्तारण के लिए उत्तराखंड राज्य का पहला सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट देहरादून के नजदीक, आसान नदी के किनारे शीशम बाड़ा में बनाया गया है, चार साल पहले बने इस कूड़ा निस्तारण प्लांट का मुख्य कार्य…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License