NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
एसएमजी की पहली राष्ट्रीय कांग्रेस ने पैन-अफ़्रीकीवाद, साम्राज्यवाद-विरोधी और अंतर्राष्ट्रीयवाद का आह्वान किया
समाजवाद को आगे बढ़ाने के लिए 1993 में स्थापित सोशल फॉरम ऑफ़ घाना (एसएफजी) की सदस्यता में वृद्धि हुई है और अब इसका नाम सोशल मूवमेंट ऑफ घाना (एसएमजी) कर दिया गया है।
पीपल्स डिस्पैच
03 Aug 2021
एसएमजी की पहली राष्ट्रीय कांग्रेस ने पैन-अफ़्रीकीवाद, साम्राज्यवाद-विरोधी और अंतर्राष्ट्रीयवाद का आह्वान किया

सोशल फॉरम ऑफ घाना (एसएफजी) के रूप में अस्तित्व में रही सोशल मूवमेंट ऑफ घाना (एसएमजी) की पहली राष्ट्रीय कांग्रेस सप्ताहांत में 30 जुलाई और 1 अगस्त को देश के मध्य क्षेत्र में स्थित शहर विन्नेबा में आयोजित की गई थी।

घाना के 130 प्रतिनिधियों और अन्य अफ्रीकी, दक्षिण अमेरिकी, उत्तरी अमेरिकी, यूरोपीय और एशियाई देशों के फ्रेटर्ननल ऑर्गनाइजेशन के 27 पर्यवेक्षकों ने इस सम्मेलन में भाग लिया। फोरम से मूवमेंट में इस संगठन का नाम बदलने का निर्णय और एक संविधान इस सम्मेलन में अंगीकृत किया गया।

कांग्रेस द्वारा अपनाए गए अंतिम प्रस्ताव में कहा गया कि इस संविधान द्वारा प्रदान किए गए ढांचे के भीतर, "लोगों के हाथों में सत्ता की वापसी के लिए संघर्ष… [आगे बढ़ने के लिए] हमारे लड़ाके संगठन और नेटवर्क का निर्माण कर सकते हैं"।

एसएफजी की स्थापना 1993 में एक तानाशाही सरकार के अधीन मात्र चार सदस्यों द्वारा की गई थी। इसका मिशन का उद्देश्य सोशलिज्म और पैन-अफ्रीकनिज्म के मामले और घाना के पहले प्रधानमंत्री वामपंथी नेता क्वामे नक्रमाह की विरासत को सार्वजनिक संवाद में आगे बढ़ाना था। पूर्व प्रधानमंत्री के समाजवादी परियोजना की स्वतंत्रता के एक दशक से भी कम समय में सीआईए-समर्थित सैन्य तख्तापलट द्वारा कटौती कर दी गई थी।

दशकों से अपने मीडिया संगठनों, अध्ययन समूहों, सांस्कृतिक स्थलों और किताबों की दुकानों के माध्यम से एसएफजी ने अपनी गतिविधियों का विस्तार किया। खासकर पिछले तीन वर्षों में इस संगठन का आकार तब बढ़ गया जब युवा बड़ी संख्या में संगठन में आए। इसकी सदस्यता लगभग 3,000 तक बढ़ गई।

क्वेसी प्रैट जूनियर सम्मेलन में एसएमजी के महासचिव के रूप में फिर से चुने गए। कियेरेटवी ओपोकू और कोफी हेनाकू को क्रमशः संयोजक और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के सचिव के रूप में चुना गया।

इस सम्मेलन ने देश के भीतर इस समूह के विस्तार के लिए काम करने के लिए एक कार्यक्रम तैयार करने के साथ-साथ सहारवी और फिलिस्तीनी आंदोलन, क्यूबा और चीन के साथ एकजुटता व्यक्त करने सहित विभिन्न प्रस्तावों को अपनाया।

Ghana
SMG
Congress
Social forum of Ghana

Related Stories

हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल, कहा प्रधानमंत्री का छोटा सिपाही बनकर काम करूंगा

राज्यसभा सांसद बनने के लिए मीडिया टाइकून बन रहे हैं मोहरा!

ED के निशाने पर सोनिया-राहुल, राज्यसभा चुनावों से ऐन पहले क्यों!

ईडी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी को धन शोधन के मामले में तलब किया

राज्यसभा चुनाव: टिकट बंटवारे में दिग्गजों की ‘तपस्या’ ज़ाया, क़रीबियों पर विश्वास

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

केरल उप-चुनाव: एलडीएफ़ की नज़र 100वीं सीट पर, यूडीएफ़ के लिए चुनौती 

कांग्रेस के चिंतन शिविर का क्या असर रहा? 3 मुख्य नेताओं ने छोड़ा पार्टी का साथ

‘आप’ के मंत्री को बर्ख़ास्त करने से पंजाब में मचा हड़कंप

15 राज्यों की 57 सीटों पर राज्यसभा चुनाव; कैसे चुने जाते हैं सांसद, यहां समझिए...


बाकी खबरें

  • price hike
    न्यूज़क्लिक टीम
    महंगाई और पेट्रोल के दाम पर घिरी मोदी सरकार
    23 Mar 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस इंक में आज वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा चर्चा कर रहे हैं, देश में बढ़ती हुई रिकॉर्ड तोड़ महंगाई की। उसके साथ ही वे भाजपा सरकार से सवाल पूछ रहे हैं कि मोदी सरकार महंगाई…
  • petroleum
    न्यूज़क्लिक टीम
    सरकार चाहे तो पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस के दाम न बढ़े
    23 Mar 2022
    137 दिनों के बाद पेट्रोल-डीज़ल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए का इज़ाफा हुआ है। यानी पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ गयी हैं। लेकिन सरकार चाहें…
  • bhagat singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    भगत सिंह ने क्यों कहा— मैं नास्तिक हूं?
    23 Mar 2022
    आज जब एक बार फिर धर्म और ईश्वर के नाम पर सत्ता और शोषण की राजनीति बेहद तेज़ हो गई है। ऐसे में शहीदे-आज़म Bhagat Singh का यह लेख "मैं नास्तिक क्यों हूं" पढ़ना बेहद ज़रूरी हो गया है।
  • Jharkhand
    अनिल अंशुमन
    झारखंड: नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज विरोधी जन सत्याग्रह जारी, संकल्प दिवस में शामिल हुए राकेश टिकैत
    23 Mar 2022
    विगत तीन दशकों से सरकार द्वारा घोषित नेतरहाट फ़ील्ड फायरिंग रेंज परियोजना को रद्द करने की मांग को लेकर प्रत्येक वर्ष 22 एवं 23 मार्च को आयोजित होने वाले ‘विरोध एवं संकल्प दिवस’ कार्यक्रम में इस बार…
  • akhilesh yadav
    रवि शंकर दुबे
    सियासत: अखिलेश ने क्यों तय किया सांसद की जगह विधायक रहना!
    23 Mar 2022
    चुनाव नतीजों के बाद से ही चली आ रही नेता प्रतिपक्ष के नाम की कश्मकश लगभग खत्म हो चुकी है। अखिलेश यादव ने लोकसभा से इस्तीफा देकर भाजपा के सामने चुनौती पेश की है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License