NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
भारत की उज्ज्वल आकांक्षा
विशेष: गांधी जी की 151वीं जयंती के मौके पर भारत की "उज्ज्वल आकांक्षा" के बारे में लेखक गीता हरिहरन और नयनतारा सहगल के बीच हुई ख़ास बातचीत।
गीता हरिहरन, नयनतारा सहगल
07 Oct 2020
गीता हरिहरन, नयनतारा सहगल

गीता हरिहरन: मैंने सोचा कि हम भारत के उस विचार को याद करते हुए शुरूआत करें जिसके बारे में आप अपने परिवार-अपने माता-पिता, और विशेष रूप से अपने मामा नेहरू और गांधी की गवाह थीं। वास्तव में आप इसे 'भारत की उज्ज्वल आकांक्षा' (glittering aspiration called India) के रूप में वर्णित करती हैं। क्या आप इसके साथ शुरुआत करना चाहेंगी ताकि हमें आज अपनी बातचीत के लिए एक प्रसंग हो सके?

नयनतारा सहगल: हां, मैं जो समझती हूं कि यह महात्मा गांधी के नेतृत्व में आज़ादी के लिए संघर्ष था जिसमें मेरे माता-पिता शामिल थे। वास्तव में, मेरे पिता की मृत्यु ब्रिटिश शासन में उनके चौथे कारावास में हुई थी। यह भारतीय इतिहास का एक अद्भुत दौर था - यह पहली बार हुआ था जब वर्ग (class) और जनसमुदाय (mass) एक ही बैनर के अधीन एक साथ लड़े थे। ऐसा पहले कभी किसी देश में नहीं हुआ था। गांधी ने लोगों को इस तरह एक साथ लाया जो धर्म, क्षेत्र, वर्ग, लिंग अर्थात सभी श्रेणियों को प्रभावित करे। इस तरह जो उन्होंने निर्माण किया वह स्वतंत्र भारत की नींव बनी। इस समृद्ध विविधता को एक मज़बूत राजनीतिक एकता के सूत्र में लाना जिसने ब्रिटिश साम्राज्य को उखाड़ फेंका वह एक असाधारण उपलब्धि थी।

गीता हरिहरन: आप विषम आदर्शवाद के रूप में एकजुटता का वर्णन करती हैं; आपने अपने उपन्यास ‘व्हेन द मून शाइन्स बाई डे’ में अपनी मां की जेल डायरी के अंश का उपयोग किया है। चूंकि हम यह भी बात करना चाहते हैं कि आज हमें किस प्रकार की एकजुटता की आवश्यकता है, तो हम उस एकजुटता को याद करेंगे, उस समावेश की भावना कैसी थी जो उस समय हुई थी?

नयनतारा सहगल: स्वतंत्रता का सितारा बुलंदी पर था और इन सभी लोगों को इस मार्च में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। यह पच्चीस या छब्बीस वर्षों का एक लंबा मार्च था जिसमें सभी वर्गों के लोग शामिल हुए थे। मुझे इस बात पर ज़ोर देना होगा कि यह पहला वर्ग-विहीन कार्य था जो किसी भी देश में हुआ था। यह एक ऐसी उपलब्धि थी जो अद्वितीय थी। यह इसलिए हुआ क्योंकि यह गांधी के माध्यम से हुआ था कि हम जैसे लोग, जिनका ग्रामीण भारत से कभी कोई संवाद नहीं था, वे एक साथ चीजों को व्यवस्थित करने में शामिल हो गए। मेरे पिता और मां ने अपना अधिकांश समय ग्रामीण क्षेत्रों में बिताया और मेरे मामा जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी की तरह ग्रामीण जनता को संबोधित करने के लिए संपूर्ण भारत की यात्रा की। यह पहली बार था जब अंग्रेज़ी भाषी वर्ग ने उन क्षेत्रीय भाषाओं को बोलने वालों से हाथ मिलाया था। उस दौरान उठे नारों में मेल-जोल स्पष्ट था-'हिंदू-मुस्लिम एक हो! 'या' भारत माता की जय! 'लेकिन नेहरू ने हमेशा इसे खुद परिभाषित करने के बजाय आम लोगों से 'भारत माता' की परिभाषा मांग की। एक और नारा था 'इंक़लाब ज़िंदाबाद!’ इस तरह के नारे उस समय में लोकतंत्र संबंधी और भावनात्मक थे; ये वैसे नारे थे जिसने युवा और वृद्ध को एकजुट किया था।

गीता हरिहरन: 'भारत माता' के रूप में भारत का उनका विचार धर्मनिरपेक्ष था, एक ऐसा विचार जो विभिन्नताओं को ध्यान में रखता था और इसलिए लोगों को एकजुट रखा था। क्या आप उस विचार के बारे में बता सकती हैं जिसने मंच के सभी स्वतंत्रता सेनानियों को एक साथ रखा?

नयनतारा सहगल: यह स्वतंत्रता का आह्वान था जो एकजुट करने वाला कारक था; और गांधीजी ने दिखाया था कि यह अहिंसक तरीक़े से किया जा सकता है। यदि यह अहिंसक संघर्ष नहीं होता, तो यह एक लोकप्रिय संघर्ष नहीं होता, जिसमें हज़ारों लोगों विशेषकर महिलाओं ने भाग लिया। गांधीजी ने महिलाओं को स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया और वर्ष 1932 में लगभग तीस हज़ार महिलाएं जो संघर्ष का हिस्सा थीं वह जेल में थीं। इस आंदोलन में सभी वर्गों और धर्मों की महिलाओं ने भाग लिया। उनके प्रमुख अनुयायियों में से एक राजकुमारी अमृत कौर थीं जो ईसाई थीं; इस संघर्ष में उनके कई साथी मुस्लिम थे जैसे मौलाना अबुल कलाम आज़ाद या बदरुद्दीन तैयबजी; कुछ पारसी थे। सभी धर्मों और वर्गों के लोग गांधी के साथ मार्च करने आए। भारत का स्वतंत्रता संग्राम धर्मनिरपेक्षता का एक बहुत बड़ा उदाहरण था, क्योंकि इसमें विभिन्न वर्गों, विभिन्न धर्मों, विभिन्न भाषाओं के लोगों को एक साथ लाया गया था। यह इस तथ्य से भी परिलक्षित होता है कि लगभग सभी भारतीय भाषाओं में देशभक्ति के गीत हैं। गांधीजी का प्रिय भजन 'वैष्णव जन तो’ गुजराती में था और इसके माध्यम से उन्होंने अपने लिए स्वतंत्रता का अर्थ बताया।

उन्होंने कहा कि वैष्णव वह व्यक्ति है जो दूसरे के दर्द को महसूस कर सकता है। गांधीजी की प्रार्थना सभाओं में मुस्लिम, ईसाई और हिंदू प्रार्थनाएं होती थीं। कोई भी व्यक्ति उनकी प्रसिद्ध प्रार्थना 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम’ को शायद ही भूल सकता है जिसने एक पारलौकिक ईश्वर तक पहुंचने के लिए सभी धर्मों के इकट्ठा करने का उपदेश दिया। एक बच्चे के रूप में मुझे एक दुर्बल और दुबले-पतले गांधीजी भी याद है जिनकी आवाज़ बहुत दूर तक नहीं जाती थी। लेकिन इस आवाज़ ने एक साम्राज्य को हिला दिया। इसकी तुलना आज के चुनावों से करते हैं- पिछले चुनाव में [2014 में], हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री [नरेंद्र मोदी] ने हर जगह खुद की आदमकद प्रतिमाएं लगाना तय किया था।

गीता हरिहरन: दुर्भाग्यवश चलिए आकांक्षा के उस बिंदु से जहां हम आज हैं उससे आगे बढ़ते हैं और आपके उपन्यास का रुख करते हैं। जब मैंने इसे पढ़ना शुरू किया, तो मुझे लगा कि यह भविष्य में एक डायस्टोपिया (dystopia) होने वाला है। लेकिन जल्द ही मुझे एहसास हुआ कि ये उपन्यास वर्तमान में स्पष्ट कर रहा था। इस उपन्यास में 'सांस्कृतिक परिवर्तन निदेशालय' विशेष रूप से गुंजायमान था, जो इस समय में हम करते हैं। तब मैं आपसे पूछती हूं: 'उज्ज्वल आकांक्षा' (glittering aspiration) का क्या होता है, जो भारत था, जो न केवल आपके उपन्यास में था, बल्कि आज की वास्तविकता में भी है?

नयनतारा सहगल: हमें यह महसूस करना चाहिए कि भारत के समावेशी विचार में विश्वास करने वाले देश से हमें एक ऐसे एकल संस्कृति तक संकुचित किया जा रहा है जिसे हिंदू कहा जाता है। लेकिन आज जिसे हिंदू धर्म के रूप में पेश किया जाता है, वह हिंदू धर्म का एक उपहास का विषय बनाना है। हिंदुत्व एक सच्चे हिंदू के लिए हिंदू धर्म की विकृति है - न केवल जन्म से हिंदू, बल्कि मेरे जैसा आस्तिक। मेरा धर्म मेरे लिए मायने रखता है। हिंदुत्व के नाम पर हिंदू धर्म को बदला और विकृत किया जा रहा है। चर्चा और असंतोष को कुचल दिया गया है और ख़ारिज कर दिया गया है। हम जानते हैं कि असंतुष्टों के लिए क्या हो रहा है। लेखकों और पत्रकारों की गोली मारकर हत्याएं हुई हैं। आम लोगों की मॉब लिंचिंग हुई है - एक ग़रीब लोहार और एक डेयरी किसान जो अपना काम कर रहे थे उनका पुलिस के सामने सार्वजनिक रूप से भीड़ द्वारा लिंचिंग किया गया है और हिंदुत्व इस बारे में चुप है। हत्यारों को सजा नहीं मिली है। इसके बजाय, पीड़ितों के परिवारों को अक्सर दोषी पक्ष बनाया जाता है। यह हमारे वर्तमान समय की काफी हद तक वास्तविकता है। यह हमारी आंखों के सामने हो रहा है। हम सभी न्याय के इन बेसुध प्रहसन के गवाह हैं।

सौजन्य: इंडियन कल्चरल फॉरम

मूल रूप से अंग्रेज़ी में प्रकाशित बातचीत पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

The Glittering Aspiration that was India

British empire Mahatma Gandhi
British Rule
Indian History
FREEDOM
Jawaharlal Nehru
FREEDOM STRUGGLE
Hindutva
hinduism

Related Stories

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा

ओटीटी से जगी थी आशा, लेकिन यह छोटे फिल्मकारों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: गिरीश कसारावल्ली

ज्ञानवापी कांड एडीएम जबलपुर की याद क्यों दिलाता है

मनोज मुंतशिर ने फिर उगला मुसलमानों के ख़िलाफ़ ज़हर, ट्विटर पर पोस्ट किया 'भाषण'

क्या ज्ञानवापी के बाद ख़त्म हो जाएगा मंदिर-मस्जिद का विवाद?

बीमार लालू फिर निशाने पर क्यों, दो दलित प्रोफेसरों पर हिन्दुत्व का कोप

पीएम मोदी को नेहरू से इतनी दिक़्क़त क्यों है?

बिहार पीयूसीएल: ‘मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा फहराने के लिए हिंदुत्व की ताकतें ज़िम्मेदार’

मध्यप्रदेशः सागर की एग्रो प्रोडक्ट कंपनी से कई गांव प्रभावित, बीमारी और ज़मीन बंजर होने की शिकायत


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या
    19 Mar 2022
    कुछ दिनों में यूपी की सत्ता पर बीजेपी की योगी सरकार दूसरी बार काबिज़ होगी। ऐसे में बीते कार्यकाल में 'बेहतर कानून व्यवस्था' के नाम पर सबसे ज्यादा नाकामी का आरोप झेल चुकी बीजेपी के लिए इसे लेकर एक बार…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ट्रेड यूनियनों की 28-29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल, पंजाब, यूपी, बिहार-झारखंड में प्रचार-प्रसार 
    19 Mar 2022
    दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी ट्रेड यूनियन जुट गए हैं। देश भर में इन संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठकों का सिलसिला जारी है।
  • रवि कौशल
    पंजाब: शपथ के बाद की वे चुनौतियाँ जिनसे लड़ना नए मुख्यमंत्री के लिए मुश्किल भी और ज़रूरी भी
    19 Mar 2022
    आप के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान के सामने बढ़ते क़र्ज़ से लेकर राजस्व-रिसाव को रोकने, रेत खनन माफ़िया पर लगाम कसने और मादक पदार्थो के ख़तरे से निबटने जैसी कई विकट चुनौतियां हैं।
  • संदीपन तालुकदार
    अल्ज़ाइमर बीमारी : कॉग्निटिव डिक्लाइन लाइफ़ एक्सपेक्टेंसी का प्रमुख संकेतक है
    19 Mar 2022
    आम तौर पर अल्ज़ाइमर बीमारी के मरीज़ों की लाइफ़ एक्सपेक्टेंसी 3-12 सालों तक रहती है।
  • पीपल्स डिस्पैच
    स्लोवेनिया : स्वास्थ्य कर्मचारी वेतन वृद्धि और समान अधिकारों के लिए कर रहे संघर्ष
    19 Mar 2022
    16 फ़रवरी को स्लोवेनिया के क़रीब 50,000 स्वास्थ्य कर्मचारी काम करने की ख़राब स्थिति, कम वेतन, पुराने नियम और समझौते के उल्लंघन के ख़िलाफ़ हड़ताल पर चले गए थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License