NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
राजनीति
कहानी अंतर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी की, जो अब खेत मज़दूरी कर रही हैं
कौर पंजाब के मांसा ज़िले के गुर्ने कलां गांव से हैं। वह एक अंतर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी हैं और सरकार से निराश हैं।
सागरिका किस्सू
13 Jun 2021
कौर

2018 में, मलेशिया के एक टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतने वाली हरदीप कौर पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी से मिलीं, जिन्होंने उनको कराटे में महारत के लिए एक नौकरी देने की बात कही थी। 3 साल बाद, सोढी उन्हें पहचानने से भी इनकार करते हैं। कौर पंजाब के मांसा ज़िले के गुर्ने कलां गांव से हैं, वह एक अंतर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी हैं। वह सुर्ख़ियों में तब आईं जब उन्हें खेत में मज़दूरी करते हुए देखा गया।

उनकी कहानी एक महिला और खिलाड़ी की है जिसे सरकार से निराशा मिली। भारत के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 20 पदक जीतने वाली कौर एक खेत में धान काटने का काम कर रही हैं।

कौर ने न्यूज़क्लिक से कहा, "एक लाइव वीडियो इंटरव्यू में, जिसमें मैं और सोढी सर दोनों थे, उन्होंने कहा कि वह मुझसे कभी मिले ही नहीं हैं। मैं हैरान हो गई। उन्होंने कहा कि अगर वह मुझसे मिले भी थे, तो मुझे उनसे फिर से जा कर मिलना चाहिये था।"

कौर ने बताया कि उन्होंने उनसे दोबारा मिलने की भी कोशिश की थी। 2019 में, कौर और उनके पिता 55 साल के नायब सिंह ने अपने मकानमालिक से पैसे उधार लिए और सोढी से मिलने चंडीगढ़ गए। जहाँ उन्होंने सुना था कि सोढी का घर है, उन्होंने उसके आसपास के कई सेक्टरों के चक्कर लगाए।

उन्होंने आगे कहा, "मेरे पिताजी अनपढ़ हैं और मैं सिर्फ़ 19 साल की थी और मुझे काम की बहुत ज़रूरत थी। जिस शख़्स ने हमें पहली बार सोढी से मिलवाया था, उनकी मौत हो गई थी। हमने चंडीगढ़ में पूरा दिन बिताया मगर उनसे नहीं मिल पाए।"

एक दलित परिवार में पैदा हुईं कौर के माता-पिता खेत मज़दूर हैं। उनके भाई एक होटल में शेफ़ हैं। बचपन में कौर अपने माता-पिता के साथ खेत जाती थीं और उन्हें काम करते देखती थीं। अब जब वो लोग कौर को फिजिकल एजुकेशन में मास्टर्स के कोर्स के लिए मदद नहीं कर सकते तो कौर ने ख़ुद खेत में काम करना शूरू कर दिया है। धान के खेत में काम करने का उन्हें 300 रुपये प्रतिदिन मिलता है।

निराश कौर ने कहा, "पहले मेरे माता-पिता और भाई ने अपनी इच्छाओं को दबा कर मेरा समर्थन किया। अब मेरी बारी है।"

2006 में, जब पंजाब में बलात्कार और छेड़खानी के मामले बहुत बढ़ गए थे, ग्रामीण इलाक़ों में लड़कियों-महिलाओं को आत्म-रक्षा के लिए कराटे सिखाने के लिए वर्कशॉप की गई थीं। उसी समय कौर को इस खेल के बारे में पता चला था। उन्होंने कहा, "मैं बहुत जल्दी सीख गई थी।"

कौर ने बचपन में अपने गांव के खुले मैदान में कराटे सीखा था, उनके माता-पिता और पड़ोसियों को तभी उनकी काबिलियत नज़र आ गई थी। अपने सपने को पाने में उनकी मदद की गई। उन्होंने कहा, "मैं एक ग्रामीण इलाक़े से हूँ और मैंने अपने पिंड के मैदान में कराटे सीखा है। कराटे ऐसा खेल है जिसमें महंगे इक्विपमेंट और संसाधनों की ज़रूरत नहीं होती। यह सिर्फ़ एक इंसान की ताक़त और टेक्नीक का खेल है।"

हालांकि, यह काफ़ी नहीं था। कौर के पास कराटे की ड्रेस ख़रीदने के भी पैसे नहीं थे; वह टूर्नामेंट से पहले अपने साथियों से मांग लेती थीं। वह कहती हैं कि उन्हें कभी शर्म नहीं आती थी।

उन्होंने कहा, "मुझे क्यों शर्म आती? मैं ग़रीब हूँ और यह सच्चाई है। मगर अब मैंने खेत में काम करते हुए कुछ पैसे कमा लिए हैं। अब इससे सबसे पहले मैं एक कराटे सूट ख़रीदूंगी।"

इसे "बेहद दुर्भाग्यपूर्ण" बताते हुए, कांग्रेस विधायक और पूर्व हॉकी खिलाड़ी प्रगट सिंह ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम ऐसे खिलाड़ियों को निराश कर रहे हैं जिन्हें हमारे देखरेख और समर्थन की ज़रूरत है। खेल मंत्री को हर खेल के लिए विभाग बनाने चाहिये और कार्यप्रणाली स्थापित करनी चाहिये।

कौर की ज़िंदगी सिर्फ़ सरकार की नाकामी नहीं है, मगर भारत में क्रिकेट के अलावा हर खेल की प्रणालीगत नज़रअंदाज़ी का उदाहरण भी है। खिलाड़ियों ने लगातार यह कहा है कि बाक़ी खेलों को सरकार नज़रअंदाज़ करती है।

मशहूर मुक्केबाज़ विजेंदर सिंह के अनुसार यह भेदभाव बहुत ज़्यादा है, उन्हें लगता है कि इसमें सरकार और मीडिया दोनों का हाथ है। उन्होंने कहा, "कोविड-19 के दौरान, जब सारी दुनिया में सब कुछ रुका हुआ था, तब भी सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप तक आईपीएल के मैच जारी थे। यह धंधा नहीं तो और क्या है?"

सिंह ने न्यूज़क्लिक से कहा, "मेनस्ट्रीम मीडिया चैनल सिर्फ़ क्रिकेट की ख़बरें दिखाते हैं। किसी और खेल की बात नहीं होती और इसी भेदभाव की वजह से खिलाड़ी कष्ट में हैं। बाक़ी खेलों में भी खिलाड़ी हैं जो बहुत मेहनत कर रहे हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सरकार और मीडिया दोनों को उनपर ध्यान देना चाहिये।"

इस लेख को मूल अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

The International Karate Player who Now Works as a Farm Labourer

Hardeep Kaur
COVID-19
sports
Karate
Sportspeople during COVID
COVID-19 lockdown
punjab

Related Stories

कोहली बनाम गांगुली: दक्षिण अफ्रीका के जोख़िम भरे दौरे के पहले बीसीसीआई के लिए अनुकूल भटकाव

विक्रम और बेताल: सरकार जी और खेल में खेला

जापान ने भारतीय ओलंपिक दल पर कड़े नियम लगाये, आईओए ने कहा, ‘‘अनुचित और भेदभावपूर्ण’’

मिल्खा सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

रोनाल्डो के कोका कोला बोतल हटाने वाले प्रकरण को थोड़ा खुरच कर देखिए!

सुरक्षित ओलंपिक के लिये वायरस आपातकाल बढ़ायेगा जापान

कोविड मामलों के कारण आईपीएल अनिश्चितकाल के लिये निलंबित

आईपीएल पर कोविड का कहर : बालाजी की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद सीएसके-रॉयल्स मैच स्थगित

आईपीएल के बायो बबल का फूटा गुबार केकेआर के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव, आरसीबी के खिलाफ मुकाबला स्थगित

भारतीय विमानों पर रोक के बाद बीसीसीआई ने विदेशी खिलाड़यों को सुरक्षित घर वापसी का भरोसा दिया


बाकी खबरें

  • यूरो फाइनल : इंग्लैंड के पास 55 साल के ज़ख़्मों पर मरहम लगाने का मौका
    एपी
    यूरो फाइनल : इंग्लैंड के पास 55 साल के ज़ख़्मों पर मरहम लगाने का मौका
    08 Jul 2021
    फाइनल से पहले उसके हर प्रशंसक की जबां पर टीम का गीत है ‘फुटबॉल इज कमिंग होम’। उनके इस सपने को सच में बदलने के लिये इंग्लैंड के खिलाड़ियों को इतालवी दीवार में सेंध लगानी होगी जो इतना आसान नहीं है ।
  • जे पी नड्डा
    भाषा
    नड्डा ने नवनियुक्त मंत्रियों के साथ की बैठक
    08 Jul 2021
    यह बैठक ऐसे समय में हुई जब नए मंत्रियों ने अपना कार्यभार संभालना आरंभ कर दिया। नवनियुक्त सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, विधि मंत्री किरेन रिजिजू सहित कुछ…
  • मुंबई : 22 साल के सघंर्ष के बाद 580 सफ़ाई कर्मचारियों की बड़ी जीत
    अमय तिरोदकर
    मुंबई : 22 साल के सघंर्ष के बाद 580 सफ़ाई कर्मचारियों की बड़ी जीत
    08 Jul 2021
    औद्योगिक न्यायालय ने आख़िरकार, ग्रेटर मुंबई की नगरपालिक परिषद को सफ़ाई कर्मचारियों का सारा बक़ाया चुकाने और नगरपालिक परिषद में उन्हें 'स्थायी कर्मचारी' बनाने का निर्देश दिया है।
  • फेडरर
    एपी
    आठ बार के चैम्पियन फेडरर को अगला विम्बलडन खेलने का भरोसा नहीं
    08 Jul 2021
    विम्बलडन क्वार्टर फाइनल में फेडरर को 14वीं वरीयता प्राप्त पोलैंड के हुबर्ट हुरकाज ने 6 . 3, 7 . 6, 6 . 0 से हराया। टूर्नामेंट में 22वीं बार उतरे फेडरर की रवानगी आश्चर्यजनक रूप से एकतरफा हार के साथ…
  • Eknath Khadse
    भाषा
    मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एनसीपी नेता एकनाथ खडसे ईडी के सामने हुए पेश
    08 Jul 2021
    ‘‘मैं एजेंसी के साथ सहयोग करूंगा..आज भी मैं इसके लिए आया हूं। यह राजनीति से प्रेरित मामला है और पूरा महाराष्ट्र तथा देश इसे देख रहा है। इस मामले में पांच बार जांच हो चुकी है। वे और कितनी बार जांच…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License