NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
मैक्सिको के प्रांत बाजा कैलिफ़ोर्निया और सिनालोआ ने समान-लिंग विवाह को वैध किया  
ये दोनों प्रांत देश के 20 अन्य प्रांतों की सूची में शामिल हो गए जो स्थानीय कांग्रेस में सुधार की मंज़ूरी के साथ समान लिंग के लोगों के बीच विवाह को मान्यता देते हैं।
पीपल्स डिस्पैच
18 Jun 2021
मैक्सिको के प्रांत बाजा कैलिफ़ोर्निया और सिनालोआ ने समान-लिंग विवाह को वैध किया  

गौरव करने वाला ये महीना मेक्सिको में LGBTQ+ समुदाय के लिए खुशी और उल्लास लेकर आया है क्योंकि इसके दो प्रांत बाजा कैलिफोर्निया और सिनालोआ ने समान-लिंग विवाह को वैध कर दिया है, भेदभावपूर्ण कानूनों को समाप्त कर दिया है और अन्य लिंग वाले लोगों के अधिकारों की मान्यता को बढ़ा दिया है।

16 जून को बाजा कैलिफोर्निया राज्य की कांग्रेस में इसके पक्ष में 18 वोट जबकि इसके खिलाफ 4 वोट डाला गया वहीं 1 सदस्य गैर मौजूद रहे। इस तरह प्रांत के कांग्रेस ने संवैधानिक सुधारों और नागरिक संहिता में परिवर्तन को मंजूरी दे दी जो समान लिंग के लोगों के बीच विवाह की अनुमति देता है।

यह प्रस्ताव सत्तारूढ़ नेशनल रिजेनेरेशन मूवमेंट (मोरेना) पार्टी के विधायिका सदस्य जूलिया एंड्रिया गोंजालेज द्वारा पेश की गई थी।

यह तीसरी बार था जब इस कांग्रेस में इस सुधार पर मतदान किया गया। पहले यह अधिकांश सदस्यों की स्वीकृति प्राप्त करने में विफल रही थी।

एलजीबीटीसी सामाजिक संगठन ने फेसबुक पोस्ट में इस निर्णय पर खुशी जाहिर की और उन सदस्यों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने इस अधिकार को मंजूरी देने के लिए मतदान किया।

इसी तरह, 15 जून को सिनालोआ की कांग्रेस ने इसके पक्ष में 23 वोट डाले वहीं एक वोट भी इसके खिलाफ न पड़ा जबकि 17 सदस्य गैर मौजूद रहे। इस तरह कांग्रेस ने स्टेट फैमिली कोड के अनुच्छेद 40 और 165 में सुधारों को मंजूरी दे दी और समान लिंग के लोगों के बीच विवाह और सहवास को अपराध से मुक्त कर दिया।

यूनाइटेड मैक्सिकन स्टेट के राजनीतिक संविधान के अनुच्छेद 1 में स्थापित समानता और गैर-भेदभाव के अधिकारों के पक्ष में मतदान करने और लागू करने वाले 23 सदस्यों में से 18 मोरेना पार्टी के हैं।

अब, सिनालोआ के गवर्नर क्विरिनो ओरदाज कोप्पेल के पास आधिकारिक रूप से इन परिवर्तनों को लागू करने के लिए 60 दिनों की अवधि है। आधिकारिक समाचार पत्र में इस परिवर्तन के प्रकाशन के बाद बिल कानून में बदल जाएगा।

सात साल के संघर्ष के बाद इस राज्य में यह अधिकार हासिल हुआ है। सिनालोआ डायवर्सिटी कमेटी ने बताया कि उसने इन वर्षों के दौरान तीन अलग-अलग विधायिकाओं को चार न्यायिक कार्रवाइयां और सात बिल पेश किए।

हाल के इस प्रगतिशील निर्णय के साथ बाजा कैलिफ़ोर्निया और सिनालोआ उन 20 राज्यों की सूची में शामिल हो गए जो स्थानीय कांग्रेस में सुधार के अनुमोदन के साथ समान-लिंग विवाह को मान्यता देते हैं।

नवंबर 2015 में मेक्सिको के सुप्रीम कोर्ट ने स्टेट सिविल कोड को असंवैधानिक घोषित कर दिया था जो समान-विवाह को रोकते हैं, हालांकि लगभग एक तिहाई राज्यों ने अपने कानून में सुधार का विरोध किया है।

LGBTQ+ एक्टिविस्टों और संगठनों ने कहा है कि वे तब तक लड़ते रहेंगे जब तक कि मेक्सिको के सभी 32 राज्य समान लिंग विवाह को अधिकृत नहीं कर देते।

maxico
LGBTQ
same sex marriage

Related Stories

समलैंगिक साथ रहने के लिए 'आज़ाद’, केरल हाई कोर्ट का फैसला एक मिसाल

भोपाल गैस त्रासदी के 37 साल : ब्रिटेन के LGBT+ एक्टिविस्ट ने डाउ से अन्याय का ख़ात्मा करने की अपील की

समलैंगिक विवाहों को मान्यता देने की याचिकाओं पर 30 नवंबर को अंतिम सुनवाई

मैक्सिको के युकाटन प्रांत ने समलैंगिक विवाह को वैध किया

मैक्सिकोः पूर्व राष्ट्रपतियों पर मुक़दमा चलाने के पक्ष में हुआ मतदान

प्रगतिशील वर्गों का हंगरी के समलैंगिकता संबंधी क़ानून पर हमला

लेखक को क्या करना चाहिए

CAA-NRC विरोध : मेरे देश से मेरा रिश्ता काग़ज़ों के आधार पर नहीं है!

चेन्नई क्लब मामला : LGBTQ समुदाय पर हमलों की एक और कहानी 

प्यार हर किसी के लिए है- सुप्रीम कोर्ट ने किया धारा 377 को निरस्त


बाकी खबरें

  • Smriti Irani
    न्यूज़क्लिक टीम
    स्मृ‍ति ईरानी से सवाल पूछना कब से गुनाह हो गया?
    11 Apr 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं BJP नेता स्मृति ईरानी और एक कांग्रेस प्रवक्ता के बीच महंगाई पर हुए आरोप प्रत्यारोप पर।
  • पीपल्स डिस्पैच
    ग्रीस में प्रगतिशीलों ने ज़ेलेंस्की के नव-नाज़ियों के साथ संसद के संबोधन को ख़ारिज किया 
    11 Apr 2022
    यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के संबोधन के बाद ग्रीक संसद में नव-नाज़ी अज़ोव सैनिक के साक्ष्य की व्यापक रूप से निंदा की जा रही है। 
  • Shehbaz Sharif
    भाषा
    शहबाज़ शरीफ़ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित
    11 Apr 2022
    तीन बार पूर्व प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज को 174 मत मिले जो 172 के साधारण बहुमत से दो ज्यादा है।  वह पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री हैं।
  • सोनिया यादव
    बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?
    11 Apr 2022
    सहसा के बाद अब बगहा में पंचायत का तुगलकी फरमान सामने आया है, जिसमें एक 14 वर्षीय नाबालिग से 3 बार दुष्कर्म करने वाले उसके बुजुर्ग पड़ोसी पर पंचायत ने  ₹ 2 लाख जुर्माना लगाकर मामला निपटाने का आदेश…
  • भाषा
    छत्तीसगढ़: खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को मतदान, तैयारी पूरी
    11 Apr 2022
    जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद से रिक्त इस सीट के लिए 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License