NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
#MeToo आंदोलन के बाद दायर मामले में पहली बार ईजिप्ट में सज़ा का ऐलान
महिलाओं के ख़िलाफ़ कई अपराधों के लिए दोषी अहमद बासम ज़की को तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई है। वह अन्य मामलों का भी सामना कर रहा है जिसमें वह बलात्कार, यौन हिंसा, नाबालिगों से छेड़छाड़, ब्लैकमेल और जबरन वसूली का आरोपी है।
पीपल्स डिस्पैच
31 Dec 2020
MeToo

काहिरा की अमेरिकन यूनिवर्सिटी के 22 वर्षीय पूर्व छात्र अहमद बासम ज़की को काहिरा आर्थिक न्यायालय ने यौन अपराधों के लिए मंगलवार 29 दिसंबर को दोषी ठहराया। इन अपराधों में "फोन पर दो लड़कियों का यौन उत्पीड़न करना", "एक लड़की को यौन तस्वीरें भेजना" और "बार-बार उसकी सहमति के बिना एक लड़की से संपर्क करने की कोशिश करना" शामिल है। उसे तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर #MeToo आंदोलन के मद्देनजर जकी के खिलाफ कई रेप और यौन उत्पीड़न के आरोपों ने देश में महिला के खिलाफ यौन अपराध को लेकर देशव्यापी आंदोलन को तेज कर दिया था।

जकी के खिलाफ कई अन्य आपराधिक मामले हैं जहां वह छह महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न, बलात्कार के प्रयास और ब्लैकमेल सहित कई आरोपों का सामना कर रहा है। दोषी पाए जाने पर उसे 3-15 साल की जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है। 50 से अधिक महिलाओं और कम उम्र की लड़कियों ने पिछले जुलाई से सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया है कि उन्हें कई तरीकों से अभियुक्तों द्वारा शोषित और यौन शोषण किया गया। इन आरोपों को पहले ट्विटर और इंस्टाग्राम पर व्हिसलब्लोअर अकाउंट 'असॉल्ट पुलिस’ सामने लाया गया था।

इस ग्राफिक खुलासे के बाद ज़की को 6 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। उसने बाद में छह शिकायतकर्ताओं से मारपीट करने और ब्लैकमेल करने की बात स्वीकार की जिसमें एक नाबालिग भी शामिल थी। जकी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा पर सुनवाई 9 जनवरी 2021 को होगी। एक वादी के वकील अहमद रागीब के अनुसार जकी के वकीलों ने आर्थिक अदालत के फैसले की अपील की है और 11 जनवरी को इस अपील की सुनवाई होगी।

जकी के खिलाफ महिलाओं द्वारा सार्वजनिक रुप से दिए गए बयान ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों के खिलाफ एक राष्ट्रीय आंदोलन को जन्म दिया। पूरे देश में सार्वजनिक रूप से अपनी खुद की घटनाओं को साझा करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया गया था जो कि अतीत से एक बड़ा परिवर्तन रहा। अतीत में महिलाएं या तो चुप थीं या उन्हें चुप रहने के लिए कहा जाता था या ऐसे अपराधों की रिपोर्ट दर्ज करने और बताने को अनिच्छुक थीं।

egypt
#metoo
metoo movement

Related Stories

सूडान: सैन्य तख़्तापलट के ख़िलाफ़ 18वें देश्वयापी आंदोलन में 2 की मौत, 172 घायल

इजिप्ट : राजनीतिक क़ैदियों के समर्थन में मशहूर हस्तियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान

इजिप्ट की संसद ने आतंकवादी समूहों से कथित संबंधों वाले सरकारी कर्मचारियों को बर्ख़ास्त करने के लिए क़ानून पारित किया

इतिहासकार की हिरासत को लेकर व्यापक आलोचना के बाद इजिप्ट ने ज़मानत पर रिहा किया

ईजिप्ट की आयरन एंड स्टील कंपनी बेचने का विरोध करने पर कर्मचारियों से सख़्ती

युद्धविराम की घोषणा के बाद गाज़ा में इज़रायली हमले समाप्त

ईजिप्ट : पुलिस स्टेशन पर 2013 के हमले के मामले में एक ही दिन में 17 लोगों को फांसी

मिस्र में मानवाधिकार उल्लंघन के रिकॉर्ड को देख अधिकार संगठनों का अमरीका से उसकी सैन्य सहायता रोकने का आह्वान

ईजिप्ट के मशहूर पत्रकार ख़ालिद दाऊद 18 महीने की हिरासत के बाद रिहा

जॉर्डन में तख़्तापलट की कोशिशों ने छोड़े सबूत


बाकी खबरें

  • JAYANT
    रवि शंकर दुबे
    आज़म के परिवार से जयंत की मुलाकात के क्या मायने निकाले जाएं?
    20 Apr 2022
    रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आज़म खान से मुलाकात के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। एक अटकल ये है कि आज़म खान सपा छोड़ सकते हैं तो दूसरी तरफ़ यह भी कि शायद जयंत अखिलेश…
  • jammu kashmir
    राजा मुज़फ़्फ़र भट
    जम्मू-कश्मीर में नियमों का धड़ल्ले से उल्लंघन करते खनन ठेकेदार
    20 Apr 2022
    विशालकाय मशीनें छोटी नदियों का दोहन कर जैव विविधता को नष्ट कर रही हैं। गैरकानूनी ठेके और ज्यादा खनन से जलीय जीवन, वनस्पतियों और जीवों तथा कृषि के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो गया है।
  • jahangirpuri
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    सुप्रीम कोर्ट ने जहांगीरपुरी में अतिक्रमण रोधी अभियान पर रोक लगाई, कोर्ट के आदेश के साथ बृंदा करात ने बुल्डोज़र रोके
    20 Apr 2022
    मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने मौजूदा हालात में यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए। उसने कहा कि याचिका को उचित पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा।
  • hate
    असद रिज़वी
    लखनऊ: देशभर में मुस्लिमों पर बढ़ती हिंसा के ख़िलाफ़ नागरिक समाज का प्रदर्शन
    20 Apr 2022
    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विभिन सामाजिक, सांस्कृतिक और महिला संगठनों ने देश में बिगड़ते सम्प्रदायिक सौहार्द पर चिंता जताई हैं।
  • Libya
    पीपल्स डिस्पैच
    सत्ता हस्तांतरण की मांग के विरोध के बाद लीबिया में तेल उत्पादन बाधित
    20 Apr 2022
    लीबिया की संसद ने प्रधान मंत्री अब्दुल हामिद दबेबा की जगह फाति बाशागा को चुन लिया है, इसके बावजूद दबेबा ने पद छोड़ने से इनकार कर दिया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License