NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
उत्तर भारत में वायरस के ब्रिटिश प्रकार से सबसे अधिक संक्रमित, पश्चिम में ‘डबल म्यूटेंट’ का कहर
उत्तर भारत में इस समय सबसे अधिक लोग वायरस के ब्रिटिश संस्करण से संक्रमित हैं जबकि महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में वायरस का ‘डबल म्यूटेंट’ प्रकार (वायरस की आनुवांशिकीक में दोहरा बदलाव) कहर बरपा रहा है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
06 May 2021
उत्तर भारत में वायरस के ब्रिटिश प्रकार से सबसे अधिक संक्रमित, पश्चिम में ‘डबल म्यूटेंट’ का कहर
Image courtesy : India Today

नयी दिल्ली: उत्तर भारत में इस समय सबसे अधिक लोग वायरस के ब्रिटिश संस्करण से संक्रमित हैं जबकि महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में वायरस का ‘डबल म्यूटेंट’ प्रकार (वायरस की आनुवांशिकीक में दोहरा बदलाव) कहर बरपा रहा है। यह जानकारी राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एसीडीसी) के निदेशक सुजीत सिंह ने दी है। दूसरी तरफ  स्वस्थ्य मंत्रलाय के मुतबिक कोविड-19 के कुल नए मामलों में 72 फीसदी से अधिक मामले दस राज्यों से आ रहे है।

सिंह ने हालांकि यह भी कहा कि सार्स कोव-2 वायरस के बी1.1.7 प्रकार (ब्रिटिश प्रकार) से देश में संक्रमित होने वाले लोगों के अनुपात में गत एक महीने में 50 प्रतिशत की कमी आई है।

सिंह ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब (482 नमूनों), दिल्ली (516 नमूने)सहित उत्तर भारत में वायरस का ब्रिटिश संस्करण प्रमुखता से लोगों को संक्रमित कर रहा है जिसके बाद उसका असर तेलंगाना (192 नमूने), महाराष्ट्र (83) और कर्नाटक (82) में देखा गया।

उन्होंने बताया कि 10 शीर्ष सरकारी प्रयोगशालायें एवं संस्थान गत साल दिसंबर से ही कोरोना वायरस का जीनोम अनुक्रमण कर रहे हैं।

सिंह ने बताया कि अबतक 18,053 नमूनों का जीनोम अनुक्रमण किया गया है।

उन्होंने बताया कि जीनोम अनुक्रमण से जुड़ी जानकारी राज्यों से फरवरी में दो बार और मार्च-अप्रैल में चार-चार बार साझा की गई।

उन्होंने बताया कि डबल म्यूटेंट जिसे बी.1.617 के नाम से भी जाना जाता है प्रमुख रूप से महाराष्ट्र (721 नमूने), पश्चिम बंगाल (124), दिल्ली (107) और गुजरात (102) को प्रभावित कर रहा है।

सिंह ने बताया कि वायरस के दक्षिण अफ्रीकी प्रकार का मुख्य रूप से प्रभाव तेलंगाना और दिल्ली में देखने को मिला। इसे जिसे बी.1.315 के नाम से जाना जाता है ।

उन्होंने बताया कि ब्राजीलियाई प्रकार केवल महाराष्ट्र में मिला और उसका अनुपात नगण्य है।

कोविड-19 के नए मामलों में 72 फीसदी से अधिक मामले दस राज्यों में

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली उन दस राज्यों में शामिल हैं जहां एक दिन में सामने आ रहे कोविड-19 के कुल मामलों में से 72.19 फीसदी मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह जानकारी बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 4,12,262 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 3980 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,10,77,410 और मृतकों की संख्या 2,30,168 हो गई।

मंत्रालय ने बताया कि कर्नाटक, केरल, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और राजस्थान दस राज्यों की सूची में शामिल अन्य राज्य हैं।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 57,640 मामले सामने आए। वहीं कर्नाटक में 50,112, जबकि करेल में 41,953 नए मामले सामने आए।

इसके अलावा पिछले 24 घंटे में हुई मौतों में से 75.55 फीसदी महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, राजस्थान और झारखंड में हुईं।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक 920 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में 353 लोगों की संक्रमण से मौत हुई।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘राष्ट्रीय मृत्यु दर कम हो रही है और वर्तमान में यह 1.09 फीसदी है।’’

भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 35,66,398 है और यह देश के कुल संक्रमण का 16.92 फीसदी है।

मंत्रालय ने बताया कि 12 राज्यों में कुल उपचाराधीन मामलों का 81.05 फीसदी है।

देश में कोविड-19 के कुल 16.25 करोड़ टीके लोगों को लगाए जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 19 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।

Coronavirus
COVID-19
NORTH INDIA
Virus variants

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • tikoniya
    लाल बहादुर सिंह
    मोदी भारी राजनीतिक कीमत चुका कर ही अब अजय मिश्रा टेनी को मंत्री बनाये रख सकते हैं
    12 Oct 2021
    आज अंतिम अरदास के मौके पर पूरा देश लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दे रहा है तथा घटनास्थल तिकोनिया में पूरे देश से आये किसानों का विराट संगम हो रहा है।
  • New Service Rules in Jammu and Kashmir
    डॉ राधा कुमार
    ज़ुल्म के दरवाज़े खोलते जम्मू-कश्मीर के नये सेवा नियम
    12 Oct 2021
    बर्ख़ास्त किये गये ज़्यादातर लोगों के ख़िलाफ़ जो आरोप क़ायम किये गये हैं, वे गंभीर हैं, लेकिन चूंकि आम लोगों के सामने इसे लेकर कोई सबूत नहीं रखा गया है, इसलिए यह साफ़ नहीं है कि इन आरोपों में दम है…
  • facebook
    प्रबीर पुरकायस्थ
    एक व्हिसलब्लोअर की जुबानी: फेसबुक का एल्गोरिद्म कैसे नफ़रती और ज़हरीली सामग्री को बढ़ावा देता है
    12 Oct 2021
    बेशक, यह सवाल पूछा जा सकता है कि जब फेसबुक के सिलसिले में ये सभी सवाल पहले भी उठाए जाते रहे हैं, तो इसमें नया क्या है। इस सब में बड़ी खबर यह है कि अब हमारे पास इसके सबूत हैं कि फेसबुक को इसकी पूरी…
  • Fb
    सोनाली कोल्हटकर
    समझिए कैसे फ़ेसबुक का मुनाफ़ा झूठ और नफ़रत पर आधारित है
    12 Oct 2021
    फ़ेसबुक की पूर्व कर्मचारी फ़्रांसेस हौगेन द्वारा किए गए खुलासों से पता चलता है कि दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अच्छी तरह जानता है कि उसके प्लेटफॉर्म का समाज पर किस तरह नकारात्मक प्रभाव…
  • attack on dalit
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजस्थान में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, तमिलनाडु में चाकू से हमला कर ली जान
    12 Oct 2021
    दलित समाज के लोगों पर हमलों की घटना लगातार सामने आ रही हैं। एक तरफ जहां राजस्थान के हुनुमानगढ़ जिले में दलित युवक जगदीश की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, वहीं तमिलनाडु के तंजावुर में दलित युवक प्रभाकरण की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License