NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
फिर बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम, चेन्नई में पेट्रोल 99 रुपये प्रति लीटर के करीब
गुरुवार को हुई बढ़ोतरी चार मई के बाद से कीमतों में 29वीं वृद्धि है और इस दौरान पेट्रोल की कीमत 7.36 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 7.77 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
भाषा
24 Jun 2021
फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, चेन्नई में पेट्रोल 99 रुपये प्रति लीटर के करीब

नयी दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने के चलते भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गुरुवार को भी बढ़ोतरी जारी रही और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 99 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गई।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 27 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।

इस बढ़ोतरी के साथ पूरे देश में इन पेट्रोलियम उत्पादों की दरें नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं।

दिल्ली में पेट्रोल 97.76 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जबकि डीजल के दाम अब 88.30 रुपये प्रति लीटर है।

मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क जैसे स्थानीय करों के आधार पर ईंधन की कीमतें प्रत्येक राज्य में अलग-अलग होती हैं।

इसके चलते नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों- राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और लद्दाख में पेट्रोल ने 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर लिया है।

मेट्रो शहरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर है और अब चेन्नई में दरें इस दिशा में बढ़ रही हैं।

चेन्नई में पेट्रोल अब 98.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.89 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब 103.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.79 रुपये प्रति लीटर है।

गुरुवार को हुई बढ़ोतरी चार मई के बाद से कीमतों में 29वीं वृद्धि है और इस दौरान पेट्रोल की कीमत 7.36 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 7.77 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

petrol price hike
Petrol & diesel price
Inflation

Related Stories

डरावना आर्थिक संकट: न तो ख़रीदने की ताक़त, न कोई नौकरी, और उस पर बढ़ती कीमतें

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

क्या जानबूझकर महंगाई पर चर्चा से आम आदमी से जुड़े मुद्दे बाहर रखे जाते हैं?

मोदी@8: भाजपा की 'कल्याण' और 'सेवा' की बात

गतिरोध से जूझ रही अर्थव्यवस्था: आपूर्ति में सुधार और मांग को बनाये रखने की ज़रूरत

मोदी के आठ साल: सांप्रदायिक नफ़रत और हिंसा पर क्यों नहीं टूटती चुप्पी?

जन-संगठनों और नागरिक समाज का उभरता प्रतिरोध लोकतन्त्र के लिये शुभ है

वाम दलों का महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ कल से 31 मई तक देशव्यापी आंदोलन का आह्वान

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

सारे सुख़न हमारे : भूख, ग़रीबी, बेरोज़गारी की शायरी


बाकी खबरें

  • डॉ. राजू पाण्डेय
    बढ़ती लैंगिक असमानता के बीच एक और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
    08 Mar 2022
    संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1975 में मान्यता दिए जाने के बाद वैश्विक स्तर पर नियमित रूप से आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की 2022 की थीम 'जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो' चुनी गई है…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश का चुनाव कौन जीत रहा है? एक अहम पड़ताल!
    07 Mar 2022
    न्यूज़चक्र के इस एपिसोड में अभिसार शर्मा उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण के मतदान पर बात कर रहे हैं। साथ ही चर्चा कर रहे हैं एक वायरल वीडियो पर जिसके बाद सभी दल द्वारा निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाये जा रहे…
  • varanasi
    विजय विनीत
    यूपी चुनावः सत्ता की आखिरी जंग में बीजेपी पर भारी पड़ी समाजवादी पार्टी
    07 Mar 2022
    बनारस में इस बार पीएम मोदी ने दो बार रोड शो किया और लगातार तीन दिनों तक कैंप किया, फिर भी जिले की आठ में से चार सीटें भाजपा जीत ले तो यह वोटरों की बक्शीश मानी जाएगी। यह स्थिति भाजपा के लिए बुरी तो है…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी का रण: आख़िरी चरण में भी नहीं दिखा उत्साह, मोदी का बनारस और अखिलेश का आज़मगढ़ रहे काफ़ी सुस्त
    07 Mar 2022
    इस चरण में शाम पांच बजे तक कुल औसतन 54.18 फ़ीसदी मतदान हुआ। बनारस में कुल 52.95 फ़ीसदी वोट हुआ। आज़मगढ़ में इससे भी कम मतदान हुआ। जबकि चंदौली में 60 फ़ीसदी के आसपास वोट हुआ है। अंतिम आंकड़ों का…
  • ukraine russia war
    नाज़मा ख़ान
    यूक्रेन से सरज़मीं लौटे ख़ौफ़ज़दा छात्रों की आपबीती
    07 Mar 2022
    कोई बीमारी की हालत में ख़ुद को शॉल में लपेटे था, तो कोई लगातार खांस रहा था। कोई फ़ोन पर परिवार वालों को सुरक्षित वापस लौट आने की ख़ुशख़बरी दे रहा था। तो कुछ के उड़े चेहरों पर जंग के मैदान से बच कर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License