NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
कृषि
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
इस बार किसानों के आंदोलन का माध्यम बना दशहरा, मोदी के पुतले का दहन
किसानों ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अंबानी-अडानी के साथ मिलकर उन्हें बंधुवा मजदूर बनाने की कोशिश कर रही है। इसी को लेकर किसानों ने प्रतीक रूप में प्रधानमंत्री मोदी और अंबानी-अडानी के पुतलों का दहन किया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
26 Oct 2020
मोदी के पुतले का दहन

देशभर में रविवार 25 अक्टूबर का दिन विजयदशमी के रूप में मनाया गया। इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत प्रतीक माना जाता है और बुराई के प्रतीक रूप में रावण का दहन किया जाता है परन्तु इसबार हरियाणा और पंजाब के आन्दोलनरत किसनों ने प्रतीक रूप में मोदी, अंबानी, अडानी के साथ बीजेपी और संघ के नेताओ के पुतले जलाए। किसान लंबे समय से कृषि कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। किसान इतने नाराज हैं कि उन्होंने विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतले का दहन किया। रावण दहन की जगह पीएम मोदी के पुतले दहन की तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विभिन्न शहरों और गांवों में किसान संगठनों ने अपने अपने स्तर पर रोष प्रदर्शन कर कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध जताया। मालेरकोटला में किसानों का सबसे बड़ा प्रदर्शन दिखा। जहां हजारों की संख्या में किसानों व मुस्लिम भाईचारे के लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पंजाब-हरियाणा के किसानों ने आरोप लगया कि मोदी सरकार अंबानी-अडानी के साथ मिलकर उन्हें बंधुवा मजदूर बनाने की कोशिश कर रही है। बिचौलिया खत्म करने की बात कहकर वह अनाज व् जमीन पूंजीपतियों के हाथ में सौंपना चाहती है।

122837814_10222513487208969_2726112087019089955_n.jpg

प्रदर्शनकारी किसान ने कहा कि, पीएम मोदी ने चुनाव के वक्त कई लुभावने वादे किए थे लेकिन एक भी पूरा नहीं किया गया और तो मोदी सरकार का ये कृषि कानून बिल किसानों को गुलामी की ओर धकेलने वाला है। कई जगह प्रदर्शन करने वाले कई छात्रों और किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया और हरियाणा में तो प्रदर्शनकारियो पर वाटर कैनन भी चलाई गई।

हरियाणा में किसानों ने मोदी के पुतले के साथ कुल 10 लोगों के पोस्टर लगाए हुए थे। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी का भी फोटो पुतले पर लगाया गया था। इसके साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद किरण खेर के साथ कई अन्य बीजेपी के दिग्गज नेताओं का फोटो 10 सिरों की तरह लगाया गया था।

नेताओ ने कहा उन्होंने अहंकारी रूपी नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका है, प्रशासन ने अपनी पूरी कोशिश की वो किसानों को दबा दे परन्तु किसान अब आर पार की लड़ाई लड़ रहे है। इसलिए वो न लाठी से डरेंगे और सरकारी मुकदमों से।

122808994_10222513488128992_3558724185619227223_n.jpg

भारतीय किसान यूनियन ने कहा कि किसान का अंदोलन और तेज़ हो रहा है इसको और ताकत देने के लिए 29 को अंबाल में इकठ्ठा होंगे जहाँ किसान महापंचात की जाएगी। उन्होंने साफ किया यह आंदोलन तीनो अध्यादेश की वापसी तक जारी रहेगा।

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के झंडे तले प्रदेश के 34 किसान संगठन तीनों किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ एकजुट होकर हरियाणा में संघर्ष कर रहे संगठनों ने अपने भविष्य के कार्यक्रम का किया ऐलान:

● प्रदेश में प्रदर्शन कर रहे किसानों के विरुद्ध दमन और झूठे मुकदमे बनाने की भी निंदा की गई।

● हरियाणा दिवस 1 नवंबर से प्रदेश के कोने-कोने से किसान जत्थे चलेंगे गांव गांव घूम कर किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ जन जागरण करेंगे

● सभी जत्थे से 9 नवंबर को सीएम सिटी करनाल पहुंच कर मुख्यमंत्री को चुनौती देंगे

● 26 और 27 नवंबर को "दिल्ली चलो" के आह्वान पर हरियाणा के किसान भी दिल्ली को घेरेंगे।

Dussehra
farmers protest
farmers crises
Farm Bills
Narendra modi
BJP
Adani
ambani

Related Stories

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • Women Hold Up More Than Half the Sky
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    महिलाएँ आधे से ज़्यादा आसमान की मालिक हैं
    19 Oct 2021
    हाल ही में जारी हुए श्रम बल सर्वेक्षण पर एक नज़र डालने से पता चलता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली 73.2% महिला श्रमिक कृषि क्षेत्र में काम करती हैं; वे किसान हैं, खेत मज़दूर हैं और कारीगर हैं।
  • Vinayak Damodar Savarkar
    डॉ. राजू पाण्डेय
    बहस: क्या स्वाधीनता संग्राम को गति देने के लिए सावरकर जेल से बाहर आना चाहते थे?
    19 Oct 2021
    बार-बार यह संकेत मिलता है कि क्षमादान हेतु लिखी गई याचिकाओं में जो कुछ सावरकर ने लिखा था वह शायद किसी रणनीति का हिस्सा नहीं था अपितु इन माफ़ीनामों में लिखी बातों पर उन्होंने लगभग अक्षरशः अमल भी किया।
  • Pulses
    शंभूनाथ शुक्ल
    ‘अच्छे दिन’ की तलाश में, थाली से लापता हुई ‘दाल’
    19 Oct 2021
    बारिश के चलते अचानक सब्ज़ियों के दाम बढ़ गए हैं। हर वर्ष जाड़ा शुरू होते ही सब्ज़ियों के दाम गिरने लगते थे किंतु इस वर्ष प्याज़ और टमाटर अस्सी रुपए पार कर गए हैं। खाने के तेल और दालें पहले से ही…
  • migrant worker
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कश्मीर में प्रवासी मज़दूरों की हत्या के ख़िलाफ़ 20 अक्टूबर को बिहार में विरोध प्रदर्शन
    19 Oct 2021
    "अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद घाटी की स्थिति और खराब हुई है। इससे अविश्वास का माहौल कायम हुआ है, इसलिए इन हत्याओं की जिम्मेवारी सीधे केंद्र सरकार की बनती है।”
  • Non local laborers waiting for train inside railwaysation Nowgam
    अनीस ज़रगर
    कश्मीर में हुई हत्याओं की वजह से दहशत का माहौल, प्रवासी श्रमिक कर रहे हैं पलायन
    19 Oct 2021
    30 से अधिक हत्याओं की रिपोर्ट के चलते अक्टूबर का महीना सबसे ख़राब गुज़रा है, जिसमें 12 नागरिकों की हत्या शामिल हैं, जिनमें से कम से कम 11 को आतंकवादियों ने क़रीबी टारगेट के तौर पर मारा है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License