NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
राहत में देरी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन के बीच वामपंथियों को दुतेर्ते की धमकी
COVID-19 के प्रकोप से निपटने की आड़ में सामाजिक आंदोलनों पर क्रूर कार्रवाई को लेकर रोड्रिगो दुतेर्ते सरकार की व्यापक रूप से आलोचना की गई।
पीपल्स डिस्पैच
02 Apr 2020
 वामपंथियों को दुतेर्ते की धमकी

फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने गुरुवार को 2 अप्रैल को वामपंथी कार्यकर्ताओं को धमकी दी है कि सरकार कम्यूनिटी लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन करने वालों को गोली मारने से नहीं हिचकेगी। राष्ट्र को संबोधित करते हुए दुतेर्ते ने कहा, “पुलिस और सेना को मेरे आदेश है कि अगर कोई परेशानी होती है और ऐसा मौक़ा आता है जब वे जवाबी हमला करते हैं और आपकी ज़िंदगी ख़तरे में पड़ जाती है तो उन्हें गोली मार दें।"

मेट्रो मनीला में क्वेज़न सिटी के लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन करने के बाद कुछ ही घंटों के भीतर ये बयान आया है। विरोध कर रहे लोगों को तितर बितर कर दिया गया वहीं 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपातकालीन स्थिति के लिए राहत उपायों को लागू करने में देरी के ख़िलाफ़ शहर के लोग प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए। दुतेर्ते के प्रशासन ने इसको लेकर ख़ास तौर से वामपंथी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। वामपंथी कार्यकर्ताओं ने ग़रीब लोगों को तत्काल सहायता देने और सामूहिक जांच की मांग की है जिसको लेकर दुतेर्ते ने आरोप लगाया कि इससे सामाजिक अशांति और हंगामा पैदा हो गया है।

फिलीपींस में अब तक कोरोनवायरस के प्रकोप के चलते 2,300 लोग संक्रमित हो गए हैं और 96 लोगों की मौत हो गई है और पिछले कुछ दिनों में सौ मामले सामने आए हैं। सरकार ने मार्च के अंत में देशव्यापी लॉकडाउन को लागू कर दिया था।

23 मार्च को कांग्रेस ने वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए सरकार के प्रयासों में मदद करने के लिए आपातकालीन कदम भी उठाया था। इन फैसलों में कम आय वाले परिवारों को नकद हस्तांतरण करने और भोजन के लिए सहायता पहुंचाने सहित निजी निगमों का राष्ट्रीयकरण करने के लिए राष्ट्रपति को व्यापक शक्तियां देना शामिल थीं।

लेकिन कांग्रेस में आपातकालीन उपायों को पारित किए जाने के एक सप्ताह से ज़्यादा समय बीत जाने के बावजूद देश भर से शिकायतें सामने आ रही हैं कि ये राहत धीमी गति और देरी से पहुंच रही है। क्वेज़न शहर के कई प्रदर्शनकारी कथित तौर पर मनीला के कुछ सबसे ग़रीब ज़िलों से आए थे।

ज़मीन से जुड़े कार्यकर्ताओं और यहां तक कि मशहूर हस्तियों ने सरकार से समय पर राहत देने और ज़मीन पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को धमकाने के बजाय सामूहिक परीक्षण उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की है। दुतेर्ते के बयान के कारण, फिलिपिन्स की सोशल मीडिया में #OustDuterte और #TulongHindiKulong (रिलीफ, नॉट गन्स-राहत चाहिए बंदूक नहीं) ट्रेंड कर रहा है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

COVID-19
Coronavirus
Philippines
Rodrigo Duterte
International news

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • सबरंग इंडिया
    सद्भाव बनाए रखना मुसलमानों की जिम्मेदारी: असम CM
    17 Mar 2022
    हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि एक करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्य में मुस्लिम आबादी का 35 प्रतिशत हैं, वे अब अल्पसंख्यक नहीं, बल्कि बहुसंख्यक हैं।
  • सौरव कुमार
    कर्नाटक : देवदासियों ने सामाजिक सुरक्षा और आजीविका की मांगों को लेकर दिया धरना
    17 Mar 2022
    कलबुर्गी, विजयपुरा, विजयनगर, रायचूर, दवेंगेरे, बागलकोट, बल्लारी, यादगीर और कोप्पल ज़िलों की लगभग 1500 देवदासियों ने पुनर्वास की मांग को लेकर बेंगलुरु शहर में धरना दिया।
  • UKRAIN
    क्लाउस उलरिच
    गेहूं के निर्यात से कहीं बड़ी है यूक्रेन की अर्थव्यवस्था 
    17 Mar 2022
    1991 में सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिलने के बाद, यूक्रेन का आर्थिक विकास भ्रष्टाचार, कैपिटल फ्लाइट और सुधारों की कमी से बाधित हुआ। हाल ही में हुए सुधारों से अब देश में रूस के युद्ध की धमकी दी जा रही…
  • भाषा
    दिल्ली हिंसा में पुलिस की भूमिका निराशाजनक, पुलिस सुधार लागू हों : पूर्व आईपीएस प्रकाश सिंह
    17 Mar 2022
    ‘पुलिस के लिये सबसे सशक्त हथियार नागरिकों का भरोसा एवं विश्वास होता है । नागरिक आपके ऊपर भरोसा तभी करेंगे जब आप उचित तरीके से काम करेंगे । ऐसे में लोगों को साथ लें । सामान्य जनता के प्रति संवेदनशील…
  • तान्या वाधवा
    कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के दौड़ में गुस्तावो पेट्रो
    17 Mar 2022
    अलग-अलग जनमत सर्वेक्षणों के मुताबिक़ कोलंबिया में आगामी राष्ट्रपति चुनावों के लिए प्रगतिशील नेता गुस्तावो पेट्रो पसंदीदा उम्मीदवार हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License