NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अवैध इज़रायली प्रशासनिक हिरासत के ख़िलाफ़ तीन फ़िलिस्तीनी क़ैदियों ने की भूख हड़ताल
वर्तमान में लगभग 500 फ़िलिस्तीनी बिना किसी आरोप या मुक़दमे के अवैध इज़रायली प्रशासनिक हिरासत नीति के तहत क़ैद हैं।
पीपल्स डिस्पैच
21 Jun 2021
अवैध इज़रायली प्रशासनिक हिरासत के ख़िलाफ़ तीन फ़िलिस्तीनी क़ैदियों ने की भूख हड़ताल

पैलेस्टिनियन प्रिजनर्स सोसाइटी (पीपीएस) ने 20 जून को कहा कि इजरायल में तीन फिलिस्तीनी प्रशासनिक बंदियों ने बिना किसी आरोप या मुकदमे के अपनी अवैध हिरासत का विरोध करने के लिए भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं। विभिन्न इजरायली जेलों या हिरासत केंद्रों में इन तीन कैदियों ने अलग-अलग समय पर अपनी अपनी भूख हड़ताल शुरू की थी। पैलेस्टिनियन कमीशन ऑफ डिटेनीज एंड एक्स डिटेनीज के अनुसार, ये तीन बंदी जमाल अल-तवील, खादर अदनान और ग़दानफ़र अबू अतवान हैं।

59 वर्षीय जमाल-अल-तवील, कब्जे वाले वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी शहर रामल्ला के एक वरिष्ठ हमास अधिकारी ने अपनी बेटी, पत्रकार बुशरा अल-तवील और खुद की प्रशासनिक हिरासत से रिहाई की मांग करते हुए बिना खान-पानी के 18 दिन पूरे कर लिए हैं। वह वर्तमान में हशारन जेल में विशेष कारावास में बंद है। जेनिन के पैलेसटिनियन इस्लामिक जिहाद के एक वरिष्ठ नेता खादर अदनान ने अल-जालमा हिरासत केंद्र में अपनी अवैध हिरासत के विरोध में 22 दिनों का भूख हड़ताल पूरा कर लिया है। हेब्रोन के पास दूरा शहर के बंदी ग़दनफ़र अबू अतवान, इन तीनों कैदियों में सबसे लंबी अवधि से भूख हड़ताल पर है। उनहोंने कापलान चिकित्सा केंद्र में 47 दिन पूरे कर लिए हैं।

अल-तवील को इजरायली सुरक्षा बलों ने 2 जून, 2021 को नियमित क्रूर छापेमारी के दौरान कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्रों के उनके घर से गिरफ्तार किया था। उनकी बेटी बुशरा का 9 नवंबर, 2020 को वेस्ट बैंक में एक सैन्य चौकी के पास इजरायली सैनिकों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। बाद में एक सैन्य अदालत ने उन्हें चार महीने की प्रशासनिक हिरासत में रखने का आदेश दिया था, लेकिन जैसे ही हिरासत मार्च में समाप्त होने वाली थी एक अन्य हिरासत अवधि उनके खिलाफ 7 मार्च, 2021 को चार महीने के लिए जारी किया गया था। 28 वर्षीय ग़दनफ़र अबू अतवान अक्टूबर 2020 से हिरासत में हैं। उन्हें पहले भी कई बार हिरासत में लिया जा चुका है।

पैलेस्टिनियन प्रिजनर्स राइट ग्रुप और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के अनुसार, वर्तमान में इज़रायली प्रशासनिक हिरासत में कम से कम 500 फ़िलिस्तीनी हैं, जिनमें से 155 प्रशासनिक हिरासत आदेश केवल 1 से 20 मई के बीच जारी किए गए या बढ़ाए गए हैं। कुल मिलाकर, लगभग 4500 फ़िलिस्तीनी वर्तमान में इज़रायल द्वारा कैद में रखे गए हैं, जिनमें 39 महिलाएं और 115 बच्चे शामिल हैं। प्रशासनिक हिरासत के तहत, इज़रायल बंदियों को उनके वकीलों से संपर्क करने या संवाद करने से रोकता है, साथ ही उस कथित 'सबूत' को भी गुप्त रखता है जिसके तहत उन्होंने बंदियों को गिरफ्तार किया है।

Israel
Palestine
Palestinian Prisoners Society
hunger strike

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

झारखंड: हेमंत सरकार की वादाख़िलाफ़ी के विरोध में, भूख हड़ताल पर पोषण सखी

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है


बाकी खबरें

  • Sustainable Development
    सोनिया यादव
    सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में भारत काफी पीछे: रिपोर्ट
    03 Mar 2022
    एनुअल स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट 2022 रिपोर्ट के मुताबिक सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में भारत फिलहाल काफी पीछे है। ऐसे कम से कम 17 प्रमुख सरकारी लक्ष्य हैं, जिनकी समय-सीमा 2022 है और धीमी गति…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पूर्वांचल की जंग: 10 जिलों की 57 सीटों पर सामान्य मतदान, योगी के गोरखपुर में भी नहीं दिखा उत्साह
    03 Mar 2022
    इस छठे चरण में शाम पांच बजे तक कुल औसतन 53.31 फ़ीसद मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है। आज के बाद यूपी का फ़ैसला बस एक क़दम दूर रह गया है। अब सात मार्च को सातवें और आख़िरी चरण के लिए…
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव: बस्ती के इस गांव में लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार
    03 Mar 2022
    बस्ती जिले के हर्रैया विधानसभा में आधा दर्ज़न गांव के ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार करने का एलान किया है। ग्रामीणों ने बाकायदा गांव के बाहर इसका बैनर लगा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी…
  • gehariyaa
    एजाज़ अशरफ़
    गहराइयां में एक किरदार का मुस्लिम नाम क्यों?
    03 Mar 2022
    हो सकता है कि इस फ़िल्म का मुख्य पुरुष किरदार का अरबी नाम नये चलन के हिसाब से दिया गया हो। लेकिन, उस किरदार की नकारात्मक भूमिका इस नाम, नामकरण और अलग नाम की सियासत की याद दिला देती है।
  • Haryana
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हरियाणा: आंगनबाड़ी कर्मियों का विधानसभा मार्च, पुलिस ने किया बलप्रयोग, कई जगह पुलिस और कार्यकर्ता हुए आमने-सामने
    03 Mar 2022
    यूनियन नेताओं ने गुरुवार को कहा पंचकुला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवाला टोल प्लाजा पर हड़ताली कार्यकर्ताओं और सहायकों पर  हरियाणा पुलिस ने लाठीचार्ज  किया।  
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License