NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
तिरछी नज़र: बापू मिले 'सरकार जी' से
"तो बापू", सरकार जी ने कहा, "आप यहां आए किसलिए हैं। आप तो जानते ही हैं आपके और मेरे रास्ते जुदा जुदा हैं। आप सत्य के प्रयोगधर्मी और मैं असत्य को सत्य बनाने के प्रयोग में जुटा हूं। आप प्रेम के पुजारी और मेरी तो राजनीति ही घृणा फैलाने पर टिकी है।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
03 Oct 2021
GANDHI JI CARTOON
तस्वीर केवल प्रतीकात्मक प्रयोग के लिए। साभार: पत्रिका

कल दो अक्टूबर था। रात को दिनभर की थकान के बाद 'सरकार जी' गहरी नींद में सो गए। सोते-सोते उन्हें लगा कि गांधीजी उनके कमरे में बैठे हैं। वे हड़बड़ा कर उठे। देखा गांधीजी वास्तव में ही उनके सामने कुर्सी पर बैठे हैं। सरकार जी घबरा कर पसीने पसीने हो गए। 'भूत-भूत' चिल्लाना चाहते थे पर छप्पन इंच के सीने से आवाज ही नहीं निकल पा रही थी।

‘सरकार जी’ को घबराया देख गांधीजी बोले, "घबराओ मत, मैं तो यहां सिर्फ प्यार की बात करने आया हूं। मैं तो तुमसे भी प्यार करता हूं बल्कि कहा जाए तो मैं सब से प्यार करता हूं। मैं किसी से भी घृणा नहीं करता हूं, नफरत नहीं करता हूं। क्योंकि घृणा और नफरत ही हिंसा की जननी हैं"।

"मैं झूठे से नहीं झूठ से नफरत करता हूं। मैं हिंसक से नहीं हिंसा से नफरत करता हूं। पापी से नहीं पाप से नफरत करता हूं। इसलिए मुझे किसी भी व्यक्ति से घृणा या नफरत नहीं है। तुमसे भी नहीं", गांधी जी ने आगे जोड़ा।

"बापू", सरकार जी ने कहा, "कल आपका जन्मदिन था और मैंने उसे बहुत धूमधाम से मनाया और मनवाया। मैं दिन भर आपके ही गुण गाता रहा। मैंने तो आपकी याद में स्वच्छ भारत 2.O भी शुरू कर दिया.......। 

सरकार जी आगे कुछ बोलते उससे पहले ही गांधीजी ने बीच में टोका दिया, "और स्वच्छ भारत 1.O का क्या हुआ जो 2.O भी शुरू कर दिया। कुछ काम काज भी करेगा या ओ...ओ... ही करता रहेगा। तुझे कूड़ा फैलवा कर, कैमरे के सामने झाड़ू लगाने का नाटक करने का बड़ा शौक है। लोग देखते हैं तो क्या सीखते हैं?" गांधीजी बुदबुदाए "पहले एक ओ और अब दो ओ। पहले मन का कूड़ा साफ करो, बाहर का कूड़ा तो साफ हो ही जाएगा"।

"तो बापू", सरकार जी ने कहा, "आप यहां आए किसलिए हैं। आप तो जानते ही हैं आपके और मेरे रास्ते जुदा जुदा हैं। आप सत्य के प्रयोगधर्मी और मैं असत्य को सत्य बनाने के प्रयोग में जुटा हूं। आप प्रेम के पुजारी और मेरी तो राजनीति ही घृणा फैलाने पर टिकी है। मैं इन चीजों को कैसे छोड़ सकता हूं। आपकी अहिंसा और सत्य में से मैंने बस इतना ही तो किया है न कि 'अ' को अहिंसा से हटा कर सत्य के आगे लगा दिया है। बस यही मेरी मजबूती है बापू। और हां! अपनी राजनीति चमकाने के लिए आपको याद तो कर ही लेता हूं"। 

"मैं तो तुम्हें समझाने आया था। प्यार करो। व्यापारियों से प्यार करते हो तो किसानों से भी प्यार करो। कारोबारियों से प्यार करते हो तो बेरोजगारों से भी प्यार करो। कॉर्पोरेट से प्यार करते हो तो छात्रों से भी प्यार करो। हिंदुओं से प्यार करते हो तो मुसलमानों से भी प्यार करो। प्यार की राजनीति हमेशा रहती है पर घृणा की राजनीति जल्द ही मर जाती है। सच की उम्र लंबी होती है और झूठ की उम्र छोटी"। इतना कहते ही गांधी जी अंतर्ध्यान हो गए।

भोर हो चुकी थी। अब दोबारा सोने का समय नहीं था। अतः सरकार जी उठे और अपना नित्य कर्म पूरा किया। उसके बाद मोरों को दाना डाला। मोरों को दाना डाल अपने प्रिय स्थल 'सेंट्रल विस्टा' की ओर चल पड़े। वहां पर मजदूर काम कर रहे थे।

सरकार जी ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा, "मित्रों, मैं भी आपके बीच में से ही एक हूं। बचपन में मैं भी मजदूरी करता था। और आप तो जानते ही हैं, उस समय यह जो आपने सिर पर पीला टोपा पहना हुआ है न, यह नहीं होता था। एक बार काम करते हुए मेरे सिर पर एक मन भर का पत्थर गिर पड़ा। मन भर तो आप समझते ही है ना, यही कोई चालीस किलो। तो भाइयों वह दिन है और आज का दिन.........(कुछ भी, कुछ भी)

(‘तिरछी नज़र’ एक व्यंग्य स्तंभ है। इसके लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
Narendra modi
Mahatma Gandhi

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार-जी, बम केवल साइकिल में ही नहीं लगता

विज्ञापन की महिमा: अगर विज्ञापन न होते तो हमें विकास दिखाई ही न देता

तिरछी नज़र: बजट इस साल का; बात पच्चीस साल की

इतवार की कविता: के मारल हमरा गांधी के गोली हो

…सब कुछ ठीक-ठाक है

तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...

बना रहे रस: वे बनारस से उसकी आत्मा छीनना चाहते हैं

तिरछी नज़र: ओमीक्रॉन आला रे...

तिरछी नज़र: ...चुनाव आला रे

चुनावी चक्रम: लाइट-कैमरा-एक्शन और पूजा शुरू


बाकी खबरें

  • Tribal rights convention
    अनिल अंशुमन
    बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर हुआ आदिवासी अधिकार सम्मेलन
    16 Nov 2021
    बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर आदिवासी सवालों के मुखर स्वर शहीद फादर स्टैन स्वामी द्वारा स्थापित संस्थान बगइचा ( नामकोम, रांची ) में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी अधिकार कन्वेंशन में विभिन्न राज्यों के आदिवासी…
  • maharastra police
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    महाराष्ट्र: 6 महीने में 400 लोगों ने किया नाबालिग का कथित दुष्कर्म, प्रशासन पर उठे सवाल!
    16 Nov 2021
    इस पूरे मामले में कानून की रक्षा करने वाले पुलिसकर्मी खुद सवालों के घेरे में हैं। पीड़िता ने अपनी शिकायत में एक पुलिसकर्मी पर बकायदा शोषण का आरोप भी लगाया है।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: ये पब्लिक है, सब जानती है!
    16 Nov 2021
    मोदी-योगी पूर्वांचल एक्सप्रेस श्रेय लेना चाहते हैं तो अखिलेश उन्हें घेर रहे हैं और कह रहे हैं कि भाजपा दूसरों के काम का श्रेय ले रही है। इसपर मोदी जी वार कर रहेें हैं। कह रहे हैं कि "वो योगी जी की…
  • delhi pollution
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    वायु प्रदूषण की बदतर स्थिति पर 5 राज्यों की बैठक, गोपाल राय ने दिया 'वर्क फ़्रॉम होम' का सुझाव
    16 Nov 2021
    दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की बैठक में उनकी सरकार ने दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ‘वर्क फ़्रॉम होम’ नीति लागू करने और कुछ…
  •  BJP MLA Sangeet Som
    भाषा
    अदालत 26 नवंबर को बीजेपी विधायक संगीत सोम के ख़िलाफ़ तय करेगी आरोप
    16 Nov 2021
    संगीत सोम 2009 में बसपा प्रशासन के विरोध में सड़क जाम में संलिप्तता के आरोपित हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License