NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
व्यंग्य
भारत
राजनीति
'राम का नाम बदनाम ना करो'
यह आराधना करने का नया तरीका है जो भक्तों ने, राम भक्तों ने नहीं, सरकार जी के भक्तों ने, योगी जी के भक्तों ने, बीजेपी के भक्तों ने ईजाद किया है।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
17 Apr 2022
cartoon

राम नवमी के दो तीन दिन बाद गुप्ता जी पार्क में मिले। मैंने पूछा, 'कुछ दिन से दिखाई नहीं दिए। क्यों तबीयत तो ठीक है ना'। वे बोले, 'तबीयत ठीक है। बस कुछ दिनों से नींद ठीक से नहीं आ रही थी। वह मंदिर है ना, हमारे घर के बगल में ही, वहां दिन रात, चौबीसों घंटे बड़े जोर शोर से, लाउडस्पीकर पर भजन कीर्तन हो रहा था। अब बंद हो गया है, तो अब शांति है। तो नींद पूरी कर रहा था। आप लकी हैं। आपका घर तो मंदिर से काफी दूर है। आपको तो भजन कीर्तन की आवाज नहीं आई होगी'। 

'नहीं, हमारे यहां नहीं पहुंची। पर आपको तो बहुत दिक्कत हुई होगी', मैंने बात आगे बढ़ाई। 'दिक्कत तो हुई पर इन मुल्लों को भी तो सबक सिखाना ही है ना। ये भी तो लाउडस्पीकर पर मस्जिदों से अज़ान लगाते हैं। हम भी मंदिर से लाउडस्पीकर पर भजन बजायेंगे। देखें हमें कौन रोकता है'। गुप्ता जी तेज आवाज़ में बोले, जैसे किसी को सुना रहे हों 'मुल्लों को इस देश में रहना है तो यहां का कानून मानना होगा'।

'यह जो अजान है ना, यह तो बस दो तीन मिनट की होती है, दिन में पांच बार। चौबीस घंटे में बस दस पंद्रह मिनट। और हमारा जागरण होता है तो रात भर चलता है। भजन कीर्तन हो तो भी दो तीन घंटे से पहले समाप्त नहीं होता है। रात को देर तक लाउडस्पीकर बजाये रखते हैं। हम ही कौन देश का कानून मान रहे हैं' मैंने समझाने की कोशिश की।

'और जुलूस, लगता है इस बार तो हमारे यहां रामनवमी पर जुलूस निकला ही नहीं। बाकी शहरों में तो जुलूस बहुत जोर शोर से निकला था' मैंने गुप्ता जी से पूछा। 'अरे नहीं भाई, हमारे यहां भी जुलूस निकला था। बहुत ही धूमधाम से निकला था। बस इधर तुम्हारे घर की तरफ से नहीं, उधर से निकला। मंदिर से सीधा उधर की ओर ही चला गया। मुस्लिम मोहल्ले की ओर। मैं तो थोड़ी दूर ही साथ गया। फिर वापस लौट आया। बेटा जाना चाहता था पर मैं उसे भी लौटा लाया। उसकी तो अच्छी खासी नौकरी है आई टी फर्म में। उसका जुलूस में क्या काम। और हां, जो लोग दूर तक जुलूस में गए थे वे बताते हैं कि मस्जिद के सामने जुलूस बहुत देर तक रुका रहा। भजन कीर्तन चलता रहा पर सारे मुल्ले डर के मारे अंदर ही बैठे रहे। कोई मुल्ला बाहर नहीं निकाला। डरपोक कहीं के'। गुप्ता जी मुसलमानों के खिलाफ और खुंदस निकालते पर मैं कुछ बहाना बना, खिसक लिया।

इस रामनवमी के दिन लगता था कि जैसे 'राम राज' पूरा का पूरा पृथ्वी पर उतर आया हो। पूरी पृथ्वी पर उतरा हो या ना हो पर राम राज कम से कम जम्बूद्वीप के भारत खंड में तो अवश्य ही उतर आया था। जैसे चारों ओर रामभक्तों का ही शासन हो गया था। गद्दी पर तो 'रामभक्त' विराजमान हैं ही चारों ओर भी गद्दी पर बैठे लोगों के भक्त विराजमान हैं। इस राम राज में वे जो चाहे कर लें। 

ये भक्त अब राम राम जी नहीं, जय सिया-राम नहीं, भगवान राम की जय नहीं, सिर्फ और सिर्फ जय श्री राम का नारा लगाते हैं। नारा लगाते हुए जुलूस निकालते हैं। जुलूस में अपने अस्त्रों को दिखाते हैं। जुलूस भगवान राम का निकालते हैं पर निकालते उन इलाकों में, उन मोहल्लों में हैं जहां हिन्दू नहीं, दूसरे धर्म के लोग रहते हैं। भगवान राम का जुलूस भगवान राम की आराधना करते हुए, पूजा अर्चना करते हुए नहीं निकालते हैं बल्कि दूसरे धर्म को, दूसरे संप्रदाय को गाली देते हुए निकालते हैं। दूसरे धर्म के लोगों को उकसाते हुए निकालते हैं। यह आराधना करने का नया तरीका है जो भक्तों ने, राम भक्तों ने नहीं, सरकार जी के भक्तों ने, योगी जी के भक्तों ने, बीजेपी के भक्तों ने ईजाद किया है।

ऐसा नया 'राम राज' आया है तो लोगों को दंड देने का तरीका भी नये ढंग का निकला है। इस नए राम राज में कोई कानून नहीं है, कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है, कोई न्यायालय नहीं हैं। बस दंड ही दंड है। राजा ने दोषी ठहराया और दंड दे दिया। दोष साबित करने के लिए कोई केस चलाने की जरूरत ही नहीं है। राजा को दोषी लगा तो बस बुलडोजर भेज दिया दंड देने के लिए। दंड में मकान या दुकान ढहा दी। ऐसा त्वरित न्याय तो सिर्फ ऐसे राम राज में ही संभव है।

'देखो ओ दीवानों तुम यह काम ना करो, राम का नाम बदनाम ना करो'। यह गाना आज से पचास साल पहले देवानंद की फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' में था। देवानंद की फिल्म में राम का नाम बदनाम करने वाले ड्रग्स के नशे में चूर थे, आज सत्ता के नशे में चूर हैं। उन लोगों के नशे उन्हें ही मुबारक हो पर बस गुजारिश यही है कि 'राम का नाम बदनाम ना करो'।

(व्यंग्य स्तंभ ‘तिरछी नज़र’ के लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
jai shree ram
BJP
RSS
Communal Hate
communal violence
Hindutva
Modi government

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

कटाक्ष:  …गोडसे जी का नंबर कब आएगा!

तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते

तिरछी नज़र: 2047 की बात है

कटाक्ष: महंगाई, बेकारी भुलाओ, मस्जिद से मंदिर निकलवाओ! 

ताजमहल किसे चाहिए— ऐ नफ़रत तू ज़िंदाबाद!

तिरछी नज़र: ...ओह माई गॉड!

कटाक्ष: एक निशान, अलग-अलग विधान, फिर भी नया इंडिया महान!

तिरछी नज़र: हम सहनशील तो हैं, पर इतने भी नहीं


बाकी खबरें

  • कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 7,554 नए मामले, 223 मरीज़ों की मौत
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 7,554 नए मामले, 223 मरीज़ों की मौत
    02 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.20 फ़ीसदी यानी 85 हज़ार 680 हो गयी है।
  • एम. के. भद्रकुमार
    यूक्रेन युद्ध ने यूरोपियन यूनियन और अमेरिका को ईरान सौदे पर सोचने को मजबूर किया
    02 Mar 2022
    क्या नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) के विस्तार पर अमेरिका-रूस टकराव और यूक्रेन के आसपास बने हालात वियना में चल रही ईरान परमाणु वार्ता को पटरी से उतार देगी?
  • ukraine
    एपी/भाषा
    रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: कीव के मुख्य टीवी टावर पर बमबारी; सोवियत संघ का हिस्सा रहे राष्ट्रों से दूर रहे पश्चिम, रूस की चेतावनी
    02 Mar 2022
    रूसी बलों ने मंगलवार को यूक्रेन के घनी आबादी वाले शहरी इलाकों पर हमले तेज करते हुए यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर के मध्य स्थित एक मुख्य चौराहे और कीव के मुख्य टीवी टावर पर बमबारी की। वहीं भारत ने…
  • बिहार : सीटेट-बीटेट पास अभ्यर्थी सातवें चरण की बहाली को लेकर करेंगे आंदोलन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार : सीटेट-बीटेट पास अभ्यर्थी सातवें चरण की बहाली को लेकर करेंगे आंदोलन
    02 Mar 2022
    पालीगंज विधानसभा क्षेत्र से सीपीआई माले विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि वह सीटेट और बीटेटट उत्तीर्ण सभी अभ्यर्तियों के लिए सातवें चरण की बहाली के लिए 2014-21 तक सभी रिक्तियों को जोड़कर मार्च महीने में…
  • लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: पश्चिम से चली बदलाव की हवा के पूर्वांचल में आंधी में तब्दील होने के आसार
    02 Mar 2022
    वैसे तो हर इलाके की और हर फेज के चुनाव की अपनी विशिष्ठतायें हैं, लेकिन सच यह है कि इस चुनाव में-किसानों की तबाही, बेरोजगारी, महंगाई, सामाजिक न्याय, बुलडोजर राज का आतंक- कुछ ऐसे कॉमन मुद्दे उभर गए हैं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License