NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
व्यंग्य
भारत
राजनीति
तिरछी नज़र: चुनाव सेवक का अश्वमेध यज्ञ
बीजेपी सरकार चलाने में जितनी मेहनत करती है उससे अधिक मेहनत सरकार बनाने में करती है। सरकार जब एक बार बन जाए तो चल तो रामभरोसे जाती ही है।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
13 Mar 2022
cartoon

पांचों विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। चार में बीजेपी की उंगलियां घी में रही हैं और एक में आप पार्टी की। पर सिर कढा़ई में किसी का नहीं गया। बीजेपी पंजाब भी जीत जाती तो फिर उसकी पांचों उंगलियां घी में होतीं और सिर भी कढा़ई में हो जाता। अच्छा ही हुआ, ऐसा नहीं हुआ।

सामने के घर में रहने वाले गुप्ता जी चुनावों के इन नतीजों से बहुत ही खुश थे। मिलते ही बोले, "लो, बीजेपी तो जीत गई। तुम ही बार बार कह रहे थे, सरकार के खिलाफ माहौल है। महंगाई, बेरोज़गारी, किसान आंदोलन मुद्दे हैं और उनकी वजह से सरकार के खिलाफ माहौल है। पर उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर, कहीं भी सरकार से नाराजगी का नामोनिशान तक दिखाई नहीं दिया। सिर्फ तुम्हारे पंजाब में ही सरकार के खिलाफ नाराजगी का माहौल था। वहां कांग्रेस हार गई। वैसे भी कांग्रेस बची ही कहां है"। उनकी आवाज़ में बीजेपी के जीतने की बजाय कांग्रेस के हारने की खुशी ज्यादा थी।

वास्तव में ही बीजेपी ने चुनाव जीतने के लिए बहुत अधिक मेहनत की है और सफलता मेहनत से ही मिलती है। बीजेपी सरकार चलाने में जितनी मेहनत करती है उससे अधिक मेहनत सरकार बनाने में करती है। सरकार जब एक बार बन जाए तो चल तो रामभरोसे जाती ही है। पर सरकार बनाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है। राम जी को ही नहीं, शिव जी को भी भरोसे में लेना पड़ता है। जरूरत पड़े तो भगवान कृष्ण को भी भरोसे में ले सकते हैं।

सरकार बनाने के तरीकों में से एक कठिन तरीका है चुनाव जीत कर सरकार बनाना। और चुनाव जीतने के लिए मेहनत करने में बीजेपी पूरी तरह से सक्षम है और अपनी पूरी सक्षमता से ही चुनाव लड़ती है। वैसे भी अगर चुनाव जीत भी न पाए तो भी बीजेपी सरल तरीका अपना सरकार बना ही लेती है। दो राज्यों, गोवा और मणिपुर की जनता ने तो पिछली बार के अनुभव से सीख ले इस बार बीजेपी को ही जिता दिया। उन्हें पता है कि सरकार तो बीजेपी की ही बनेगी, जीते भले कोई भी। तो क्यों न बीजेपी को ही जिता दिया जाए।

बीजेपी की सरकार ने मेहनत तो की ही और वह मेहनत दिखाई भी दी। जैसे कोविड में लोगों को बचाने के लिए इतनी कोशिश, इतनी मेहनत नहीं की गई जितनी मेहनत मृत लोगों की संख्या कम करने में की गई। अभी अभी एक ताजा अनुमान आया है कि भारत में कोरोना वायरस से चार लाख नहीं, चालीस लाख लोगों ने जान गंवाई थी। ऐसे अनुमान पहले भी आते रहे हैं पर बीजेपी की सरकार उसे मेहनत पूर्वक नकारती रही है। जितनी मेहनत नकारने पर की जा रही है उतनी बचाने पर की जाती तो बात अलग ही होती।

ऐसी ही मेहनत बीजेपी की सरकार ने सरकार-जी की जनसभाएं आयोजित करने में की। आचार संहिता लागू होने से पहले ही सरकार ने सरकारी खजाने से सरकार जी की जनसभाएं करवाईं। बहुत मेहनत कर, बसों में भर कर दूर दूर से लाभार्थियों को लाया गया। उन्हें मेहनत पूर्वक समझाया गया कि वे बीजेपी की सरकार की उन सभी योजनाओं के लाभार्थी हैं जो चल तो पहले से ही रही थीं पर जिनका नाम बीजेपी सरकार ने श्रम पूर्वक बदल डाला है। जो नहीं समझे उन्हें समझाने में अतिरिक्त मेहनत की गई। बीजेपी को मेहनत तो गरीबों को यह समझाने में भी करनी पड़ती है कि बीजेपी की पूंजीपतियों की सरकार गरीबों के कल्याण हेतु ही बनी है।

चुनाव जीतने के लिए लोगों को समझाना पड़ता है कि सरकार ने कितना अच्छा काम किया है। लेकिन लोगों को कोई काम दिखता नहीं है तो दिखाना भी पड़ता है। पर कुछ हुआ हो तो दिखाएं भी। तो लोगों को दिखाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। जो काम हुआ नहीं, जितना काम हुआ नहीं, वह काम हुआ है और बहुत काम हुआ है यह बताने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। और इस काम के लिए बड़ी बड़ी होर्डिंग लगानी पड़ती हैं, विज्ञापन देने पड़ते हैं। और यह काम आसानी से नहीं हो जाता है। इसके लिए बहुत मेहनत लगती है।

मेहनत इस बात को समझाने में भी लगती है जैसे कि गुप्ता जी मेरे ऊपर बार बार मेहनत कर चुके हैं। मुझे समझा चुके हैं कि तुम तो हिन्दू हो, सवर्ण भी हो और मध्य वर्ग के भी। हिन्दू राष्ट्र बनेगा तो तुम्हें क्या नुकसान? तुम्हें तो लाभ ही होगा। बुलडोजर तो मुसलमानों पर चलेगा और विरोधियों पर भी। और अगर आप मुसलमान नहीं हैं, बीजेपी के विरोध में नहीं हैं तो जैसे भी हैं, सेफ हैं। बीजेपी मेहनत कर अधिकतर पढ़े लिखे मध्य वर्ग को यह बात समझा भी चुकी है। और वे यह बात समझ भी चुके हैं।

मेहनत तो बीजेपी ने और भी बहुत की है। और भई, जो मेहनत करेगा उसे उसका फल मिलेगा ही। तो बीजेपी ने जितनी मेहनत फील्ड में की है उससे अधिक मेहनत ऑफिसों में की है। अजी साहेब, सरकार जी के ऑफिस में नहीं, मेहनत की है ईडी के ऑफिस में, आई बी के ऑफिस में, सीबीआई के ऑफिस में, इनकम टैक्स के ऑफिस में, और चुनाव आयोग के ऑफिस में भी। इन सब ऑफिसों में मेहनत कर ली जाए तो, कहते हैं, मेहनत का फल दुगना तिगुना प्राप्त होता है।

सरकार जी तो चुनाव में बहुत ही अधिक मेहनत करते हैं। अपना ऑफिस छोड़ तीन तीन दिन काशी में पड़े रहते हैं। उन अकेले की जान को चुनाव का कितना काम है। बेचारे सरकार जी सरकार चलाने पर ध्यान दें भी तो कैसे। लगता है प्रधान सेवक की बजाय चुनाव सेवक हों। जैसे आरएसएस के अश्वमेध यज्ञ के घोड़े हों। इधर उत्तर प्रदेश और बाकी के चार राज्यों का चुनाव परिणाम आया ही था कि उन्हें गुजरात में रोड शो करने जाना पड़ा। अगला चुनाव गुजरात में जो है। भले ही नौ महीने बाद हो पर मेहनत तो अभी से करनी पड़ेगी। यह होती है मेहनत। जो सरकार चलाने में की जाये या न की जाए, चुनाव जीतने के लिए जरूरी है।

तो इतनी मेहनत कर भी चुनाव न जीते जाएं तो गजब बेइज्जती है। तो चुनाव तो जीते जाने ही चाहिए। चुनाव जीते जाने के लिए ही बने हैं। तो जीतने वालों को बधाई। जो नहीं जीत पाए वे भी कोशिश करें, मेहनत करें। उन्हें भी जीत जरुर मिलेगी।

'लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती,

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती'

(इस व्यंग्य स्तंभ के लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
Assembly elections
BJP
Modi government

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

कटाक्ष:  …गोडसे जी का नंबर कब आएगा!

तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते

तिरछी नज़र: 2047 की बात है

कटाक्ष: महंगाई, बेकारी भुलाओ, मस्जिद से मंदिर निकलवाओ! 

ताजमहल किसे चाहिए— ऐ नफ़रत तू ज़िंदाबाद!

तिरछी नज़र: ...ओह माई गॉड!

कटाक्ष: एक निशान, अलग-अलग विधान, फिर भी नया इंडिया महान!

तिरछी नज़र: हम सहनशील तो हैं, पर इतने भी नहीं


बाकी खबरें

  • Vinayak Damodar Savarkar
    डॉ. राजू पाण्डेय
    बहस: क्या स्वाधीनता संग्राम को गति देने के लिए सावरकर जेल से बाहर आना चाहते थे?
    19 Oct 2021
    बार-बार यह संकेत मिलता है कि क्षमादान हेतु लिखी गई याचिकाओं में जो कुछ सावरकर ने लिखा था वह शायद किसी रणनीति का हिस्सा नहीं था अपितु इन माफ़ीनामों में लिखी बातों पर उन्होंने लगभग अक्षरशः अमल भी किया।
  • Pulses
    शंभूनाथ शुक्ल
    ‘अच्छे दिन’ की तलाश में, थाली से लापता हुई ‘दाल’
    19 Oct 2021
    बारिश के चलते अचानक सब्ज़ियों के दाम बढ़ गए हैं। हर वर्ष जाड़ा शुरू होते ही सब्ज़ियों के दाम गिरने लगते थे किंतु इस वर्ष प्याज़ और टमाटर अस्सी रुपए पार कर गए हैं। खाने के तेल और दालें पहले से ही…
  • migrant worker
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कश्मीर में प्रवासी मज़दूरों की हत्या के ख़िलाफ़ 20 अक्टूबर को बिहार में विरोध प्रदर्शन
    19 Oct 2021
    "अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद घाटी की स्थिति और खराब हुई है। इससे अविश्वास का माहौल कायम हुआ है, इसलिए इन हत्याओं की जिम्मेवारी सीधे केंद्र सरकार की बनती है।”
  • Non local laborers waiting for train inside railwaysation Nowgam
    अनीस ज़रगर
    कश्मीर में हुई हत्याओं की वजह से दहशत का माहौल, प्रवासी श्रमिक कर रहे हैं पलायन
    19 Oct 2021
    30 से अधिक हत्याओं की रिपोर्ट के चलते अक्टूबर का महीना सबसे ख़राब गुज़रा है, जिसमें 12 नागरिकों की हत्या शामिल हैं, जिनमें से कम से कम 11 को आतंकवादियों ने क़रीबी टारगेट के तौर पर मारा है। 
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 13,058 नए मामले, 164 मरीज़ों की मौत
    19 Oct 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.54 फ़ीसदी यानी 1 लाख 83 हज़ार 118 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License