NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
हे राम से श्री राम और हाय राम तक
आज सभी त्रस्त हैं और हाय राम, हाय राम का जाप कर रहे हैं। कोई कोरोना की वजह से हाय राम कर रहा है तो कोई महंगाई की वजह से। कोई अत्याचार से त्रस्त है तो कोई भ्रष्टाचार से हाय राम बोल रहा है।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
20 Jun 2021
हे राम
तस्वीर केवल प्रतीकात्मक प्रयोग के लिए। साभार

गांधी जी की जब हत्या की गई तो बताते हैं कि उनके मुंह से 'हे राम!' निकला था। जिस हत्यारे ने गांधी जी की हत्या की थी वह हिन्दू था और महात्मा गांधी भी सनातनी हिन्दू। माना जाता है कि वह गोडसे स्वतंत्र भारत का पहला आतंकवादी था। 'हे राम' को मारने वाला 'जय श्री राम' बोलने वालों का पूज्य बन गया।

आतंकवादियों को कोई भी सिर्फ आतंकवादी नहीं रहने देता है। दूसरे धर्म के आतंकवादियों से घृणा करने वाले अपने धर्म के आतंकवादी से प्यार करते हैं, उसके मंदिर बनवाते हैं। अब औरों को आतंकी मानने वाले गोडसे को देशभक्त मानते हैं। जगह जगह गोडसे के मंदिर बनवाते हैं। और उधर उल्टा है, कुछ लोग उन को स्वतंत्रता सेनानी माने बैठे हैं। इस उलटे-पुल्टे के चक्कर में जो दोनों को आतंकवादी माने, वह सिक्यूलर है। वैसे 'सिक्यूलर' सेक्युलर से अधिक अच्छा शब्द है क्योंकि सिक्यूलर में इस शब्द को ईजाद करने वाले की बीमार (सिक) मानसिकता भी जुड़ी हुई है।

हमने बहुत ही विकास किया है। हम 'हे राम' से जल्द ही 'जय श्री राम' तक पहुंच गए। जहां हे राम के समय निशाना एक मनुष्य था, वहीं जय श्री राम के समय एक पूरी कौम निशाना बन गई। भगवान राम जैसे शांत, मर्यादा पुरुषोत्तम पुरुष का इस्तेमाल कर खून खौलाना जैसी बातें होने लगीं। ऐसी बातें करने वाले हर समय रहे हैं। वे हे राम के समय में भी थे, जय श्री राम के समय में भी थे और अब हाय राम के समय में भी हैं।

अब हम जय श्री राम से भी आगे बढ़ चुके हैं। अब हम हाय राम तक पहुंच चुके हैं। हाय राम तक पहुंचाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है जिन्होंने हे राम और जय श्री राम तक पहुंचाया था। आज सभी त्रस्त हैं और हाय राम, हाय राम का जाप कर रहे हैं। कोई कोरोना की वजह से हाय राम कर रहा है तो कोई महंगाई की वजह से। कोई अत्याचार से त्रस्त है तो कोई भ्रष्टाचार से हाय राम बोल रहा है। और अधिकतर लोग तो सभी चीजों से त्रस्त हैं।

हाय राम, यह महंगाई भी कितनी तेजी से बढ़ रही है। समझाया जा रहा है कि जब विकास होता है तो महंगाई बढ़ती ही है। जैसे महंगाई न हुई, विकास का बेरोमीटर (ऊंचाई नापने का यंत्र) हो गई। सरकार मनवाती है कि चीजें जितनी महंगी होती हैं, उतना ही विकास होता है। अब आप स्वयं बताएं कि क्या इतना विकास कम है कि पेट्रोल सौ के पार हो गया है और डीजल भी सौ तक पहुंचने वाला है। और खाने का तेल, पकाने का तेल, वह तो, हाय राम, दो सौ पार हो गया है।

और इन रोजमर्रा की चीजों को तो छोड़ भी दें तो प्रोपर्टी-जमीन जायदाद, ये तो इतनी तेजी से बढ़ रही है कि मिनटों में कहां की कहां पहुंच रही है। यह विकास का चरम है और भगवान राम की कृपा है कि जमीन का एक टुकड़ा दो करोड़ से दस मिनट में लगभग दस गुना बढ़ गया। अब खुद ही बताओ कि इतने विकास से ही संतुष्ट हो या फिर और अधिक, और तेज विकास चाहिए। सोच लो, जितना विकास मांगोगे, उतना मिलेगा। अगर आप और विकास न मांगो तो सरकार जी अब विकास का काम छोड़ दूसरे कामों में लगें।

और हाय राम! ये कैसा जमाना आ गया है। ये जो लड़कियां हैं न, अब तोड़-फोड़ पर उतर आईं हैं। पिंजरा तोड़ने की बात करने लगी हैं। यह पिंजरा बनाया ही किस लिए जाता है। पिंजरा तोड़ने के लिए नहीं, कैद करने के लिए बनाया गया है न। लेकिन यह सरकार मुस्तैद है, पिंजरा तोड़ने से पहले ही उन लड़कियों को जेल में कैद कर दिया। लो भई, पिंजरे की नहीं तो जेल की कैद में रहो। और जेल न तोड़ पायें इसीलिए यूएपीए भी लगा दिया। अब पिंजरा तोड़तीं तो नुकसान किसका होता, समाज का ही न, देश का ही न। तो सरकार ने समाज को, देश को नुकसान से बचाने के लिए ही इन्हें जेल में डाल दिया।

और हाय राम ये न्यायाधीश लोग, कुछ न्यायाधीश तो ऐसे हो गये है कि उन्हें न सरकार की चिंता है और न देश की। सरकार और देश की तो छोड़ो, उन्हें अपनी जान की, अपने प्रमोशन की भी चिंता नहीं है। उन्हें सिर्फ न्याय की चिंता है। जैसे न्याय सरकार से ऊपर हो गया हो। ये न्यायाधीश महोदय कहते हैं, नारे लगाने से, रास्त रोकने, रोड ब्लाक करने से देशद्रोह नहीं होता है। ये पुराने जमाने में पढ़े-लिखे न्यायाधीश हैं, पहले का कानून पढ़ रखा है। तब यह सब देशद्रोह नहीं होता होगा पर अब होता है। अब सरकार जी की आलोचना से भी देशद्रोह होता है, यूएपीए लगता है, जेल मिलती है।

मैं तो सोचता हूं, अपने जमाने में भगवान राम ही पीछे रह गए, आधुनिक नहीं बन पाये। उस समय सीता जी को वनवास देने की बजाय आलोचना करने वाले, प्रश्न पूछने वाले, उंगली उठाने वाले धोबी को ही जेल में डाल दिया होता तो, तो उनका न्याय आज नजीर बन जाता। पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने ऐसा नहीं किया। अगर किया होता तो फिर किसी भी टुकड़े-टुकडे़ गैंग, अर्बन नक्सलियों, पिंजरा तोड़ती बालाओं, खालिस्तानी आतंकवादी देशद्रोही किसानों को सरकार पर उंगली उठाने, आलोचना करने, प्रश्न पूछने की हिम्मत नहीं होती। तब किसी की भी राम जी के नाम पर खरीदी जमीन पर आरोप लगाने की जुर्रत नहीं होती। हाय राम, कैसा जमाना आ गया है!

(इस व्यंग्य स्तंभ के लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
Coronavirus
COVID-19
Inflation
Narendra modi
modi sarkar

Related Stories

सारे सुख़न हमारे : भूख, ग़रीबी, बेरोज़गारी की शायरी

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

लॉकडाउन-2020: यही तो दिन थे, जब राजा ने अचानक कह दिया था— स्टैचू!

तिरछी नज़र: सरकार-जी, बम केवल साइकिल में ही नहीं लगता

विज्ञापन की महिमा: अगर विज्ञापन न होते तो हमें विकास दिखाई ही न देता

तिरछी नज़र: बजट इस साल का; बात पच्चीस साल की

…सब कुछ ठीक-ठाक है

तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...

बना रहे रस: वे बनारस से उसकी आत्मा छीनना चाहते हैं

तिरछी नज़र: ओमीक्रॉन आला रे...


बाकी खबरें

  • No more rape
    सोनिया यादव
    दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर
    29 Jan 2022
    भारत के विकास की गौरवगाथा के बीच दिल्ली में एक महिला को कथित तौर पर अगवा कर उससे गैंग रेप किया गया। महिला का सिर मुंडा कर, उसके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया…
  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License