NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
साहित्य-संस्कृति
भारत
कोरोना की तीसरी लहर: आयेगी ज़रूर, बस मेहनत करते रहिए
सारी लहरें मेहनत से ही आईं हैं। पहली लहर में सरकार जी ने मेहनत की। दूसरी लहर में और ज़्यादा मेहनत की और अब तीसरी लहर की बात हो रही है। सरकार जी और सरकारें भी निरंतर प्रयास कर रही हैं कि तीसरी लहर जल्द ही आये।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
25 Jul 2021
कोरोना की तीसरी लहर: आयेगी ज़रूर, बस मेहनत करते रहिए
Image courtesy : DailyMotion

कोरोना लहरों में आ रहा है। पहली लहर आई और लौट गई। फिर दूसरी लहर आई, ज्यादा बड़ी थी, ज्यादा विध्वंसक थी पर उसे भी लौटना पड़ा। अब तीसरी लहर के आने की बात हो रही है। बताते हैं, आएगी जरूर, बस मेहनत करते रहिये। 

सारी लहरें मेहनत से ही आईं हैं। पहली लहर में सरकार जी ने मेहनत की। केन्द्रीय लॉकडाउन से लेकर गाजा-बाजा, दिया-बाती, सब किया और करवाया। गोबर और गोमूत्र भी करवाया और पहली लहर को ससम्मान लाये। जो थोड़ी बहुत कसर बाकी थी, वह बिहार चुनाव ने पूरी कर दी। पहली लहर के समय आम जनता तो डर कर घर में घुसकर बैठी रही। लोगों को कोरोना से अधिक सरकार जी की लाठी का डर जो था। लोग मास्क भी लगा रहे थे और हाथ भी धो रहे थे पर सरकार जी को लहर लानी थी तो वे लेकर आये ही।

पहली के बाद दूसरी आती है तो आई। सरकार जी ने बहुत ही मेहनत की इस बार और उनकी मेहनत रंग भी लाई। पांच राज्यों में चुनाव हुए, कुम्भ मेला भी आयोजित किया गया। इस लहर के लिए मेहनत अधिक की थी तो लहर भी अधिक बड़ी आई। सरकार और सरकारों की मेहनत का ही फल था कि दूसरी लहर में अधिक लोग बीमार पड़े और अधिक ही मरे। कुछ ही लोग अस्पतालों में भर्ती हो पाये और अधिक लोगों को अस्पतालों में जगह ही नहीं मिल पाई। कुछ लोगों को आक्सीजन मिल पाई और अधिक लोगों को आक्सीजन भी नहीं मिल पाई। यह सब सरकार जी और सरकारों की मेहनत से ही संभव हो पाया।

दूसरी के बाद तीसरी आती है। यह गणित का नियम है। तो दूसरी के बाद जो लहर आयेगी वह तीसरी ही कहलायेगी न! ऐसा वैज्ञानिकों का कहना है। और वैज्ञानिक निरंतर गणना कर रहे हैं कि तीसरी लहर कब आयेगी। इसके अलावा तीसरी लहर आये बिना चौथी लहर भी नहीं आ सकती है इसलिए भी तीसरी लहर का आना आवश्यक है। सरकार जी और सरकारें भी निरंतर प्रयास कर रही हैं कि तीसरी लहर जल्द ही आये। वे कांवड़ यात्रा को जारी रखना चाहती हैं, ईद पर ढील देना चाहती हैं परन्तु उच्चतम न्यायालय बाधा बन कर बीच में आ जाता है। वह उत्तर प्रदेश को कांवड़ यात्रा बैन करने को कहता है और केरल को ईद पर कड़ाई बरतने को। अगर सरकार जी और सरकारें चाहें तो वे तीसरी‌ लहर जल्दी ही ला सकती हैं पर यह उच्चतम न्यायालय सरकारों की राह में बाधा बन रहा है।

अब, क्योंकि सरकार जी और सरकारें अपनी भरसक कोशिश के बावजूद, संभव है कि कोरोना की तीसरी लहर शीघ्र ही न ला पाएं, न्यायालय रुकावट डालता ही रहे। तो यह हम आम लोगों की जिम्मेदारी है कि हम देखें कि कोरोना की तीसरी लहर आ रही है और जल्द ही आ रही है। क्योंकि अगर तीसरी लहर ने आने में देर कर दी तो सरकार जी जल्दी ही घोषणा कर देंगे कि उन्होंने कोरोना पर विजय प्राप्त कर ली है। 

ऐसे में हम लोगों की जिम्मेदारी है कि हम ऐसा वातावरण बनाएं कि कोरोना की तीसरी लहर आ सके, जल्द ही आ सके। घर पर न रहें बिना काम के भी घर से बाहर निकलें। बाजारों में बार बार जाएं, बिना काम के जाएं, सिर्फ भीड़ बढ़ाने के लिए जाएं। हिल स्टेशनों पर, पिकनिक मनाने के स्थानों पर, सब जगह भीड़-भाड़ बनाये रखें। भीड़ बढ़ाये रखने से कोरोना को फैलने में सहायता मिलती है। तो तीसरी लहर लाने के लिए जरूरी है कि भीड़ वाली जगहों पर जायें, भीड़-भाड़ बनाये रखें। 

डेढ़ साल हो गया किसी यार-दोस्त, रिश्तेदार की शादी में गए हुए। गए भी तो अकेले ही गए और वहां जाकर मुंह बांध कर, दूर दूर एक कोने में बैठे रहे। डर के मारे कुछ खाया-पीया भी नहीं। पर अब किसी शादी-ब्याह में जाने का, पार्टी-वार्टी में मौका मिले तो सपरिवार जाएं। और यह मास्क-वास्क रहने ही दें। मास्क पहनने से यह सुंदर चेहरा, यह मंहगा मेकअप, दिखता ही नहीं है। आखिर तीसरी लहर हमें ही तो लानी है।

वैसे भी मास्क लगाना अब छोड़ ही दें। मास्क पहनने से चेहरे की सारी रंगत ही जाती रही है। चेहरा पिचक गया है, होंठ सूख गए हैं, नाक पकोड़े सी बन गई है और कान, उनकी तो पूछिए ही मत। कान खिंच खिंच कर पपड़ी बन गए हैं। हर समय दर्द से ऐसे ऐंठते रहते हैं जैसे किसी ने जोर से मरोड़ दिए हों। सारा चेहरा बेकार हो गया है इस मास्क की कृपा से। वैसे भी मास्क लगाना छोड़ेंगे तभी तो तीसरी लहर आयेगी। तीसरी लहर लाने के लिए मेहनत हमें ही तो करनी है।

और बार बार हाथ धोना, हाथ सेनेटाइज करना, वह तो जैसे जी का जंजाल है। इतना साबुन और पानी खर्च होता है कि बस पूछिए ही मत। जितना पानी नहाने में नहीं खर्च होता है उससे ज्यादा हाथ धोने में खर्च हो जाता है। कई बार तो ऐसा लगता है कि जितना खर्च मास्क, सेनेटाइजर, साबुन और पानी पर हो गया है उससे कहीं कम में तो कोरोना का इलाज ही हो जाता। ऊपर से हाथ और खराब हो गए हैं। हाथ की चमड़ी तो ऐसे गल सी गई है जरा सा मलने पर ही उतरने लगी है। उधर सेनेटाइजर के केमिकल ने ऐसा कमाल किया है कि चमड़ी जगह जगह से कठोर हो गई है। तो भाईयों (और बहनों), अब से बार बार हाथ धोना, सेनेटाइज करना भी बंद। आखिर तीसरी लहर लाने के लिए मेहनत भी तो हमें ही करनी है।

तो शुरू हो जाओ। तीसरी लहर जनता को ही लानी है। तो फिर अब सोशल डिस्टेंसिंग बंद। मास्क का प्रयोग बंद। बाजारों में, घूमने-फिरने की जगहों पर भीड़-भाड़ शुरू। हाथ धोना, सेनेटाइज करना भी बंद। यकीन न हो तो मनाली, मसूरी और नैनीताल की हालिया फोटो देख लीजिए। पास में ही देखना है तो अपने शहर के बाजार घूम आईये। भीड़-भाड़ तो इतनी मिलेगी कि कंधे से कंधा टकरा रहा होगा। और मास्क, उसे पहने लोग दिखाई दे जाएं तो अपने को भाग्यशाली समझिएगा। तो समझ लो, जनता तीसरी लहर लाने के लिए पूरी मेहनत कर रही है।

लेखक की ओर से: 

यह एक व्यंग्य लेख है। कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलिए। आपस में दूरी बना कर रखिए। मास्क लगाएं और बार बार हाथ धोते रहें। बचाव में ही समझदारी है। तीसरी, चौथी या पांचवीं लहर लाने की जिम्मेदारी हम आम जनता की नहीं है। यह काम सरकार को ही करने दीजिए।

(इस व्यंग्य स्तंभ ‘तिरछी नज़र’ के लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
Coronavirus
COVID-19
Corona 3rd wave

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Merkel Scholz
    उपेंद्र स्वामी
    दुनिया भर की: जर्मनी में ‘ट्रैफिक लाइट गठबंधन’ के हाथों में शासन की कमान
    25 Nov 2021
    मर्केल दौर की समाप्ति, मध्य-वाम मार्गी ओलफ़ शुल्ज़ होंगे नए चांसलर। उम्मीद की जा रही है कि तकरीबन अगले एक माह के भीतर 177 पन्नों वाले गठबंधन समझौते का अनुमोदन करने के बाद नई सरकार सत्ता संभाल लेगी।
  • Russo-Uzbek
    एम. के. भद्रकुमार
    रुस-उज़बेक संबंध क्षेत्रीय स्थिरता का एक महत्वपूर्ण कारक
    25 Nov 2021
    रुसी-उज्बेक संबंधों की वर्तमान sतिथि का मध्य एशिया में अंतर-क्षेत्रीय समीकरणों पर निश्चित्त तौर पर एक लाभकारी व शांतिदायक प्रभाव पड़ेगा।
  • violence against women
    राज वाल्मीकि
    महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2021 का महत्व
    25 Nov 2021
    अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक महिलाओं और बालिकाओं पर हिंसा बंद हो, इसके लिए 16 दिन तक जागरूकता कार्यक्रम किए जाते हैं।
  • jharkhand
    अनिल अंशुमन
    झारखण्ड : शहीद स्मारक धरोहर स्थल पर स्कूल निर्माण के ख़िलाफ़ आदिवासी संगठनों का विरोध
    25 Nov 2021
    आदिवासी संगठन ने प्रशासन से कहा कि स्मारक स्थल वर्षों से उनकी आस्था उपासना का भी केंद्र रहा है. इससे उनकी धार्मिक आस्थाएं जुडी हुई हैं. विद्यालय निर्माण होने से यह स्थल हमेशा के लिए नष्ट हो जायेगा।…
  •  Fidel Castro
    अनीश अंकुर
    फिदेल कास्त्रो: लैटिन अमेरिका सहित समूची दुनिया में क्रांतिकारी शक्तियों के प्रतीक पुरुष
    25 Nov 2021
    25 नवंबर फिदेल कास्त्रो की पुण्यतिथि है। पांच साल पहले क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो का निधन हो गया था। साम्राज्यवाद के खिलाफ फिदेल कास्त्रो का संघर्ष पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा स्त्रोत…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License