NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
समाज
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और मासिक धर्म
तिरछी नज़र : बेटियों को पढ़ाना तो ठीक है पर बचाना किससे है और कब तक है, सरकार ने यह नहीं बताया है। सरकार ने यह भी नहीं बताया है कि क्या पढ़ती हुई या पढ़ी हुई बेटियों को भी बचाना है या... ।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
23 Feb 2020
Beti Bachao
बाल कलाकार ईशा पुरोहित की पेंटिंग : साभार indiaart.com

केंद्र सरकार का एक लोकप्रिय नारा है, "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ"। भारत सरकार कहती है कि बेटियों को बचाओ और बेटियों को पढ़ाओ। बेटियों को पढ़ाना तो ठीक है पर बचाना किससे है और कब तक है, सरकार ने यह नहीं बताया है। सरकार ने यह भी नहीं बताया है कि क्या पढ़ती हुई या पढ़ी हुई बेटियों को भी बचाना है या... ।

logo tirchhi nazar_19.PNG

बताया तो सरकार ने यह भी नहीं है कि बेटियों को सिर्फ आम पुरुषों से ही बचाना है या फिर विधायकों, मंत्रियों से भी बचाना है। सरकार ने यह भी नहीं बताया है कि एक बार बेटियां मंत्रियों से, विधायकों से अपने को न बचा पायीं तो सरकार किसका साथ देगी। मंत्री और विधायक का या फिर बेटियों का। वैसे होता तो यही है कि सरकार उन्हीं का साथ दे जिनकी वजह से वह सरकार है। सरकार का मानना है कि उसकी सरकार विधायकों की वजह से ही असतित्व में है। इसीलिए जाहिर तौर पर सरकार बेटियों के नहीं, विधायकों और मंत्रियों के साथ है।

अभी हाल में ही दिल्ली के गार्गी कालेज में फेस्ट के दौरान छात्राओं से छेड़खानी की गई। वह भी दिल्ली में वोटिंग के ऐन दो दिन पहले। छेड़छाड़ करने वाले तो मौजूद थे ही, केंद्र सरकार भी वहां मौजूद थी, दिल्ली पुलिस के रूप में। रिपोर्ट यह भी है कि छेड़छाड़ करने वाले "जय श्रीराम" के नारे लगा रहे थे। आज कल जय श्रीराम के नारे लगाने वालों को पुलिस न तो कुछ कहती है और न ही कुछ भी करने से रोकती है। सो पुलिस ने उन्हें भी न तो कुछ कहा और न ही कुछ करने से रोका। लोग “जय श्रीराम” के नारे लगाते हुए छात्राओं से छेड़खानी करते रहे और पुलिस देखती रही। वैसे भी आजकल जय श्रीराम का नारा लगा कर आप कोई भी कैसा भी गलत काम कर सकते हैं।

उधर गुजरात में एक और शिक्षा संस्थान के छात्रावास में बारह, चौदह, सोलह साल की बच्चियों के अंतःवस्त्र उतरवा कर देखा गया कि उनमें से किसे मासिक आ रहा है। उस विद्यालय के धर्म के अनुसार (विद्यालय का भी धर्म होता है, इस घटना से पता चलता है) मासिक धर्म के समय छात्रा को अन्य छात्राओं से अलग, भूतल में रहना पड़ता है और रसोई में भी प्रवेश वर्जित होता है। किसी बच्ची का मन अलग रहने का नहीं किया होगा, तो उसने नहीं बताया कि वह मासिक से है। तो सबके वस्त्र उतरवा कर देखा गया। शायद इस काम के लिए इससे माकूल तरीका कोई और हो ही नहीं सकता था।

एक स्वामी जी भी हैं। नाम है कृष्ण स्वरुप दास। वे बताते हैं कि उन्होंने शास्त्रों का गहन अध्ययन किया है। वे कहते हैं कि यदि कोई मासिक धर्म से हो रही महिला रसोई पकाती है तो वह अगले जन्म में कुतिया पैदा होती है। मुझे लगता है बहुत सारी महिलाएं यह जानते समझते हुए भी महावारी के समय इसीलिए खाना बनाती होंगी कि उन्हें अपने महिला जीवन से अच्छा तो कुतिया का जीवन ही लगता होगा।

कुछ कुत्तों/कुतियाओं से मुझे भी रश्क होता है। अधिकतर आवारा घूमते हैं पर कुछ पालतू तो इतनी आरामदेह जिन्दगी बसर करते हैं कि किसी को भी रश्क हो सकता है। उन स्वामी जी के कथन के बाद समझ आया कि जब यूरोपियन या अमरीकी महिलाएं महावारी के समय रसोई पकाती होंगी वे पालतू कुतियाओं के रूप में जन्म लेती होंगी। भारतीय महिलाओं को तो आवारा कुतियाओं का जन्म ही नसीब होता होगा।

उन स्वामी जी ने यह भी बताया कि महिला द्वारा महावारी में बनाये गये खाने को खाने वाला उसका पति अगले जन्म में बैल पैदा होता है। बहुत सारी महिलाएं इसी पति के साथ विवाह के सात जन्मों के बंधन से मुक्ति पाने के लिए भी महावारी के समय रसोई बनाती होंगी। आखिर बैल और कुतिया का विवाह होने की कोई संभावना है ही नहीं।

मैं सोच रहा हूं कि हमारी तो बहुत सारी देवियां भी हैं। विद्या की देवी सरस्वती हैं, धन की लक्ष्मी और शक्ति की देवी दुर्गा। अन्य देवियां भी हैं। वे सब देवियां होने के साथ महिलाएं भी थीं। उन सबको भी मासिक धर्म होता होगा। उनसे भी यही भेदभाव किया जाता रहा होगा क्योंकि यह भेद तो शास्त्र सम्मत था। मासिक के समय उन्हें भी निर्वासन झेलना पड़ता होगा।

पर न तो विद्या की देवी सरस्वती ने और न ही शक्ति की देवी दुर्गा ने इस भेदभाव का कोई विरोध किया। जब न विद्या की देवी ने इसके खिलाफ तर्क दिया और न ही शक्ति की देवी ने अपना बल दिखाया तो आम औरत की क्या बिसात! अब कल्पना करें, शक्ति की देवी दुर्गा मासिक धर्म के कारण पांच सात दिन के निर्वासन में हैं। राक्षसों को इस बात का पता चल गया और उन्होंने आक्रमण कर दिया। लेकिन ऐसा कोई भी द्रष्टांत वेदों, उपनिषदों या अन्य किन्हीं ग्रंथों में कहीं भी वर्णित नहीं है। 

इधर मैं यह आलेख लिख ही रहा हूं और उधर योगी जी के उत्तर प्रदेश में एक महिला से एक विधायक जी ने सामूहिक रेप कर दिया। मतलब उन्होंने अकेले रेप नहीं किया, कुछ और लोगों के साथ मिल कर रेप किया। यह संयोग नहीं प्रयोग है जो उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है। प्रयोग यह है कि मुसलमानों के बाद अब महिलाओं की बारी है। संयोग बस यही है कि इस बार प्रयोग करने के लिए उत्तर प्रदेश को चुना गया है।

(इस व्यंग्य आलेख के लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
beti bachao beti padhao
menstruation
gender discrimination
society
patriarchal society
Central Government
BJP
Satire
Political satire

Related Stories

कर्नाटक पाठ्यपुस्तक संशोधन और कुवेम्पु के अपमान के विरोध में लेखकों का इस्तीफ़ा

मनोज मुंतशिर ने फिर उगला मुसलमानों के ख़िलाफ़ ज़हर, ट्विटर पर पोस्ट किया 'भाषण'

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने कथित शिवलिंग के क्षेत्र को सुरक्षित रखने को कहा, नई याचिकाओं से गहराया विवाद

एमपी ग़ज़ब है: अब दहेज ग़ैर क़ानूनी और वर्जित शब्द नहीं रह गया

रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट : डाडा जलालपुर में अभी भी तनाव, कई मुस्लिम परिवारों ने किया पलायन

जहांगीरपुरी हिंसा में अभी तक एकतरफ़ा कार्रवाई: 14 लोग गिरफ़्तार

इस आग को किसी भी तरह बुझाना ही होगा - क्योंकि, यह सब की बात है दो चार दस की बात नहीं

उर्दू पत्रकारिता : 200 सालों का सफ़र और चुनौतियां

सवाल: आख़िर लड़कियां ख़ुद को क्यों मानती हैं कमतर

सद्भाव बनाम ध्रुवीकरण : नेहरू और मोदी के चुनाव अभियान का फ़र्क़


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार : गेहूं की धीमी सरकारी ख़रीद से किसान परेशान, कम क़ीमत में बिचौलियों को बेचने पर मजबूर
    30 Apr 2022
    मुज़फ़्फ़रपुर में सरकारी केंद्रों पर गेहूं ख़रीद शुरू हुए दस दिन होने को हैं लेकिन अब तक सिर्फ़ चार किसानों से ही उपज की ख़रीद हुई है। ऐसे में बिचौलिये किसानों की मजबूरी का फ़ायदा उठा रहे है।
  • श्रुति एमडी
    तमिलनाडु: ग्राम सभाओं को अब साल में 6 बार करनी होंगी बैठकें, कार्यकर्ताओं ने की जागरूकता की मांग 
    30 Apr 2022
    प्रदेश के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 22 अप्रैल 2022 को विधानसभा में घोषणा की कि ग्रामसभाओं की बैठक गणतंत्र दिवस, श्रम दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती के अलावा, विश्व जल दिवस और स्थानीय शासन…
  • समीना खान
    लखनऊ: महंगाई और बेरोज़गारी से ईद का रंग फीका, बाज़ार में भीड़ लेकिन ख़रीदारी कम
    30 Apr 2022
    बेरोज़गारी से लोगों की आर्थिक स्थिति काफी कमज़ोर हुई है। ऐसे में ज़्यादातर लोग चाहते हैं कि ईद के मौक़े से कम से कम वे अपने बच्चों को कम कीमत का ही सही नया कपड़ा दिला सकें और खाने पीने की चीज़ ख़रीद…
  • अजय कुमार
    पाम ऑयल पर प्रतिबंध की वजह से महंगाई का बवंडर आने वाला है
    30 Apr 2022
    पाम ऑयल की क़ीमतें आसमान छू रही हैं। मार्च 2021 में ब्रांडेड पाम ऑयल की क़ीमत 14 हजार इंडोनेशियन रुपये प्रति लीटर पाम ऑयल से क़ीमतें बढ़कर मार्च 2022 में 22 हजार रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गईं।
  • रौनक छाबड़ा
    LIC के कर्मचारी 4 मई को एलआईसी-आईपीओ के ख़िलाफ़ करेंगे विरोध प्रदर्शन, बंद रखेंगे 2 घंटे काम
    30 Apr 2022
    कर्मचारियों के संगठन ने एलआईसी के मूल्य को कम करने पर भी चिंता ज़ाहिर की। उनके मुताबिक़ यह एलआईसी के पॉलिसी धारकों और देश के नागरिकों के भरोसे का गंभीर उल्लंघन है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License