NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
तिरछी नज़र: मोदी जी इतिहास लिख रहे हैं
मोदी जी मुझे इसीलिए पसंद हैं क्योंकि उन्हें पहले से ही पता होता है कि वे इतिहास लिख रहे हैं। यह सब कि वह इतिहास में लिखा जा रहा है पहले के राजाओं को नहीं पता होता था। मोदी जी को पता होता है।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
01 Nov 2020
मोदी जी
फाइल फोटो।

हमें तो बहुत ही पसंद हैं हमारे अपने मोदी जी। उनकी सभी बातें हमें बहुत ही पसंद हैं पर उनका ड्रेसिंग सेंस, वे गज़ब ढा देते हैं। देखा नहीं है कितने शानदार कपड़े पहनते हैं। वे अपनी ड्रेसिज से भी इतिहास लिख रहे होते हैं। उनका वह दस लाख वाला सूट तो इतिहास में लिखा ही जायेगा। ओबामा भी देख कर आश्चर्य में पड़ गया था। बेचारे को शर्म आ रही थी कि कहाँ मैं सबसे अमीर देश का राष्ट्रपति और यहाँ मोदी जी के सामने फीका पड़ रहा हूँ। और वह सूट ही नहीं, मोदी जी की कोई भी जैकेट देख लो। एक से बढ़कर एक। कोई भी जैकेट दूसरी से उन्नीस नहीं ठहरती है। 

लेकिन पहनावा सब बेकार हो जाता है अगर एक्सेसरीज अच्छी न हों तो। मोदी जी की सबसे बड़ी खासियत यही है कि वे एक्सेसरीज भी ऐसी वैसी नहीं पहनते हैं। धूप का चश्मा ही मोदी जी डेढ़ लाख के करीब का लगाते हैं। कोई भी कितना भी पढ़ा लिखा हो, लिखने और दस्तख़त करने के लिए तो दस रुप्पली का पैन भी काम आ सकता है, पर मोदी जी अपनी जेब में कोई ऐसा वैसा पैन नहीं रखते हैं। मोन्टब्लैंक पैन लगा कर चलते हैं, जिसकी कीमत ही लाखों में हो सकती है। और घड़ी, वह भी लाखों की ही होती है, मोवाडो वाच। 

लेकिन आदमी पहनावे से ही नहीं बनता है, खाना भी अच्छा होना चाहिए। चेहरे की रंगत या तो खानपान से आती है या फिर मेकअप से। मोदी जी के चेहरे की गुलाबी रंगत तो देखिये। उसके लिए हमारे मोदी जी खाते हैं बेशकीमती मशरूम। सिर्फ दो लाख रुपये प्रति किलो की कीमत वाला। साग-सब्जी भले ही इतनी मंहगी हो जायें कि प्रजा को नसीब ही नहीं हो पायें पर राजा जी महंगे मशरूम खाते रहें, तो इतिहास बनता ही है। 

मोदी जी हीरा हैं, हीरा। कोहिनूर हीरा। जब खुद ही कोहिनूर हैं तो इतने सारे रत्न, नव रत्न रखने की क्या जरूरत है। चाचा नेहरू ने जो रत्न बनाये थे, पापा मोदी (बकौल ट्रम्प जी) उन्हें बेचने जा रहे हैं। ठीक ही तो है। चाचा नेहरू के जमाने की बात अलग थी। पर अब जब हमारे पास कोहिनूर मौजूद है तो इन छोटे मोटे रत्नों को रखने से क्या लाभ। तो हम इन रत्नों को बेचने जा रहे हैं और इन्हें इतिहास बनाने जा रहे हैं। 

हम बेच रहे हैं एलआईसी, एयर इंडिया, इंडियन ऑयल और वह सब कुछ जो हम बेच सकते हैं, और बिक सकता है। अगर अच्छा ग्राहक मिला तो इसरो को भी बेच देंगे। अब कलपना छोड़, जरा कल्पना कीजिए। ये ओएनजीसी, ये इंडियन आयल, अगर अम्बानी को मिल जायें तो एक ओर तो ये कम्पनियां इतिहास बन जायेंगी और दूसरी ओर अंबानी भी विश्व का सबसे अमीर आदमी बन इतिहास बना देगा। फिर विश्व का सबसे बड़ा नेता भी हमारे यहाँ और सबसे अमीर आदमी भी हमारे यहाँ। यह भी एक इतिहास बन जायेगा। सब कुछ ही ऐतिहासिक होगा।

इतिहास के नाम पर याद आया कि मोदी जी तो हर समय इतिहास लिखते रहते हैं, ऐतिहासिक काम करते रहते हैं। जब अशोक थे, वे कलिंग का युद्ध लड़ रहे थे। स्वयं उन्हें पता नहीं था कि वे इतिहास लिख रहे हैं। अकबर थे, वे शासन कर रहे थे। उन्हें भी नहीं पता था कि वे इतिहास लिख रहे हैं। राणा सांगा थे, राणा प्रताप थे, वे मुगलों के विरुद्ध युद्ध लड़ रहे थे। तब न राणा सांगा को और न ही राणा प्रताप को पता था कि वे इतिहास रच रहे हैं। 

पर मोदी जी मुझे इसीलिए पसंद हैं क्योंकि उन्हें पहले से ही पता होता है कि वे इतिहास लिख रहे हैं। यह सब कि वह इतिहास में लिखा जा रहा है पहले के राजाओं को नहीं पता होता था। मोदी जी को पता होता है। बल्कि पहले से ही पता होता है कि वे इतिहास का एक नया पन्ना लिखने जा रहे हैं। उनका हर एक निर्णय ऐतिहासिक होता है और हर कदम इतिहास। 

यह जो इतिहास है न, हमेशा बड़े-बड़े लोगों का ही लिखा जाता है। इतिहास राजा का लिखा जायेगा, उसके अमीरों का लिखा जायेगा, उसकी प्रजा का नहीं। इतिहास अशोक का लिखा जायेगा, अकबर का लिखा जायेगा, गंगू तेली या भीखू किसान का नहीं। और इतिहास लंगड़े भिखारी का तो हरगिज ही नहीं लिखा जायेगा।

तो आज से कोई दो सौ साल बाद कोई जब भारत का इतिहास लिख रहा होगा तो वह भुखमरी के बारे में नहीं लिखेगा। वह यह नहीं लिखेगा कि भारत में कितनी जनता गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही थी। वह बीमारी और बेकारी के बारे में भी नहीं लिखेगा। वह लिखेगा कि भारत उस काल में बहुत ही समृद्ध था। भारत में उस समय बहुत ही अमीरी थी। भारत का राजा उस समय दस लाख रुपये का सूट पहनता था और डेढ़ लाख का धूप का चश्मा लगाता था। पैन और घड़ी भी वह लाखों की पहनता था। वह साढ़े आठ हजार करोड़ रुपये के विमान में सवारी करता था और दो लाख रुपये किलो मिलने वाले मशरूम खाता था। भारत, जो किसी समय सोने की चिड़िया माना जाता था मोदी जी के काल में सोने के अंडे देने वाले मुर्गी माना जाने लगा था। 

सचमुच में मोदी जी इतिहास लिख रहे हैं। 

(लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
Narendra modi
modi sarkar
BJP

Related Stories

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने कथित शिवलिंग के क्षेत्र को सुरक्षित रखने को कहा, नई याचिकाओं से गहराया विवाद

उर्दू पत्रकारिता : 200 सालों का सफ़र और चुनौतियां

तिरछी नज़र: सरकार-जी, बम केवल साइकिल में ही नहीं लगता

विज्ञापन की महिमा: अगर विज्ञापन न होते तो हमें विकास दिखाई ही न देता

तिरछी नज़र: बजट इस साल का; बात पच्चीस साल की

…सब कुछ ठीक-ठाक है

तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...

राय-शुमारी: आरएसएस के निशाने पर भारत की समूची गैर-वैदिक विरासत!, बौद्ध और सिख समुदाय पर भी हमला

बना रहे रस: वे बनारस से उसकी आत्मा छीनना चाहते हैं

तिरछी नज़र: ओमीक्रॉन आला रे...


बाकी खबरें

  • भाषा
    ईडी ने फ़ारूक़ अब्दुल्ला को धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए तलब किया
    27 May 2022
    माना जाता है कि फ़ारूक़ अब्दुल्ला से यह पूछताछ जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) में कथित वित्तीय अनिमियतता के मामले में की जाएगी। संघीय एजेंसी इस मामले की जांच कर रही है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एनसीबी ने क्रूज़ ड्रग्स मामले में आर्यन ख़ान को दी क्लीनचिट
    27 May 2022
    मेनस्ट्रीम मीडिया ने आर्यन और शाहरुख़ ख़ान को 'विलेन' बनाते हुए मीडिया ट्रायल किए थे। आर्यन को पूर्णतः दोषी दिखाने में मीडिया ने कोई क़सर नहीं छोड़ी थी।
  • जितेन्द्र कुमार
    कांग्रेस के चिंतन शिविर का क्या असर रहा? 3 मुख्य नेताओं ने छोड़ा पार्टी का साथ
    27 May 2022
    कांग्रेस नेतृत्व ख़ासकर राहुल गांधी और उनके सिपहसलारों को यह क़तई नहीं भूलना चाहिए कि सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की लड़ाई कई मजबूरियों के बावजूद सबसे मज़बूती से वामपंथी दलों के बाद क्षेत्रीय दलों…
  • भाषा
    वर्ष 1991 फ़र्ज़ी मुठभेड़ : उच्च न्यायालय का पीएसी के 34 पूर्व सिपाहियों को ज़मानत देने से इंकार
    27 May 2022
    यह आदेश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की पीठ ने देवेंद्र पांडेय व अन्य की ओर से दाखिल अपील के साथ अलग से दी गई जमानत अर्जी खारिज करते हुए पारित किया।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    “रेत समाधि/ Tomb of sand एक शोकगीत है, उस दुनिया का जिसमें हम रहते हैं”
    27 May 2022
    ‘रेत समाधि’ अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाला पहला हिंदी उपन्यास है। इस पर गीतांजलि श्री ने कहा कि हिंदी भाषा के किसी उपन्यास को पहला अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार दिलाने का जरिया बनकर उन्हें बहुत…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License