NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
व्यंग्य
भारत
राजनीति
तिरछी नज़र: अगर आरएसएस न होता...अगर बीजेपी नहीं होती
"...ये तो अंग्रेजों की चापलूसी में लगे थे। कह रहे थे, अभी न जाओ छोड़ कर, कि दिल अभी भरा नहीं"
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
13 Feb 2022
Modi

शनिवार की शाम हो गई थी। पत्नी बोली, "क्या बात है, शनिवार बीतने वाला है, अभी तक कुछ लिखना-विखना शुरू नहीं किया है। क्या इस बार 'न्युजक्लिक' में कुछ नहीं देना है। तुम्हारे हर रविवार को आने वाले कॉलम 'तिरछी नजर' का क्या होगा"।

मैंने कहा, "इस बार रहने ही देते हैं। मन बड़ा व्यथित है। हमारे बाप दादा ने, पड़दादा ने, सबने मिलकर हमारे एक सौ सैंतीस साल बर्बाद कर दिए। ये तो सात साल कुछ ठीक-ठाक गुजरे हैं। कुछ काम काज हुआ है अन्यथा सब बर्बाद था"। मैंने थोड़ा उदासी से कहा।

पत्नी बोली, "नहीं, नहीं तुम लिखो"। उसके लिए मेरी यही उपयोगिता थी। वह हर रविवार को 'तिरछी नजर' अपने वाट्सएप और फेसबुक मित्रों को फारवर्ड करती थी। अन्यथा तो वह हफ्ते भर औरों के द्वारा फारवर्ड की गई चीजों को ही फारवर्ड करती रहती थी। उसने कहा, "अरे यह मोदी तो जो मन में आता है, बिना सोचे समझे बोल देते हैं। कांग्रेस नहीं होती तो आजादी भी नहीं मिलती। चलो मिल जाती पर लेट तो जरूर ही मिलती। ये तो अंग्रेजों की चापलूसी में लगे थे। कह रहे थे, अभी न जाओ छोड़ कर, कि दिल अभी भरा नहीं"। 

"और कांग्रेस न होती तो न दादा भाई नौरोजी होते, न ही गोखले। न महात्मा गांधी होते और न ही सुभाष चन्द्र बोस। और सरकार पटेल तो हरगिज ही नहीं होते। बस और बस सावरकर होता। और वो, इनका गोडसे होता। और गांधी नहीं होते तो वो गोडसे मारता किस को, किस पर गोली चलाता। और ये, तुम्हारे सरकार जी भी तीन सौ फीट ऊंची मूर्ति किसकी लगाते। किसकी प्रतिमा इंडिया गेट की कनोपी में सजाते। बड़े आये सरकार जी, जो मरजी बोल देते हैं, जहां मरजी बोल देते हैं। तुम जरूर लिखो। यही लिखो कि अगर आरएसएस नहीं होती तो क्या होता, अगर बीजेपी नहीं होती तो क्या होता।

मेरा माथा ठनका। मुझे पूरे हफ्ते भर विषय नहीं मिल रहा था, मुझे विषय मिल गया। अगर आरएसएस नहीं होती तो क्या होता, अगर बीजेपी नहीं होती तो क्या होता।

मैंने सोचा, अगर यह अराजक अराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस नहीं होता तो हमें आजादी शायद थोड़ा और पहले मिल जाती। ये ही तो अंग्रेजों की चमचागिरी कर रहे थे। ये ही तो अंग्रेजों के कहने पर अपनी वेशभूषा, अपनी ड्रेस, अपना गणवेश बदल रहे थे। ये ही तो स्वतंत्रता के हर आंदोलन का विरोध कर रहे थे। इन्होंने ही तो अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का भी विरोध किया था। अगर ये आरएसएस नहीं होती तो आजादी जरूर ही और जल्दी मिल जाती।

आरएसएस जैसी सोच इधर और वैसी ही सोच उधर नहीं होती तो देश का बंटवारा भी नहीं होता। देश का भूगोल अलग होता। पाकिस्तान नहीं बना होता। पाकिस्तान नहीं बनता तो बंगलादेश भी नहीं बनता। भारत की पश्चिमी सीमा अफगानिस्तान और ईरान से मिली होती। जिस अखंड भारत की बात ये हिन्दूवादी संगठन करते हैं, वह तभी संभव था जब वे नहीं होते। सचमुच अगर ये न होते तो भारत पाकिस्तान एक होते। भारत अखंड होता और अधिक मजबूत होता।

आरएसएस नहीं होती तो बीजेपी भी नहीं होती। बीजेपी नहीं होती तो मोदी भी नहीं होते। मोदी नहीं होते तो 2002 के दंगे नहीं होते। हर समय और हर एक बात मैं इतना हिन्दू मुसलमान नहीं होता।

अगर बीजेपी नहीं होती तो देश में पिछले सात साल से फैली घृणा नहीं होती। मॉब लिंचिंग नहीं होती। लोगों को घेर कर कभी गौमांस के नाम पर, कभी जन गण मन या फिर वंदे मातरम के नाम पर, कभी जय श्री राम बुलवाने के नाम पर मारा नहीं जाता। सचमुच अगर बीजेपी नहीं होती तो ऐसा हरगिज नहीं होता।

सचमुच अगर बीजेपी का निरंकुश शासन नहीं होता तो पिछले सात सालों से सरकार का विरोध करने वालों को राष्ट्र विरोधी नहीं मान लिया जाता। सैकड़ों हजारों लोगों को यूएपीए लगा, जेल में नहीं ठूंस दिया जाता। बुजुर्गो तक को भी सालों साल जेल में नहीं डाल दिया जाता। अगर बीजेपी नहीं होती तो यह अघोषित आपातकाल लागू नहीं होता।

अगर बीजेपी नहीं होती तो कम से कम चुनाव तो गरीबी, महंगाई, बेरोज़गारी पर लड़े जाते। गरीबी, महंगाई, बेरोज़गारी जाते या न जाते पर चुनाव का मुद्दा तो बनते। हर चुनाव को हिन्दू-मुस्लिम, भारत-पाकिस्तान, श्मशानघाट-कब्रिस्तान की जंग मान कर ही तो नहीं लड़ा जाता। बीजेपी नहीं होती तो लोकतंत्र तो कायम रहता। उसके मुद्दे तो बचे रहते।

अगर बीजेपी नहीं होती, बीजेपी का शासन नहीं होता तो जनता पर तानाशाही ढंग से नोटबंदी, जीएसटी और लॉकडाउन तो न थोपे जाते। सीएए और किसानों के तीन कानून सलाह मशविरा कर बनाये जाते। अगर बीजेपी नहीं होती, कोई भी और सरकार होती तो आंदोलनकारियों से बात तो करती, उनकी बात तो सुनती। अगर कोई और सरकार होती तो शाहीन बाग ऐसे कोरोना की भेंट नहीं चढ़ता। किसान साल भर से ज्यादा दिल्ली की सीमा पर नहीं पड़े रहते, अपने सात सौ से अधिक साथियों को नहीं खोते।

अगर बीजेपी नहीं होती तो हिजाब मुद्दा ही नहीं बनता। बल्कि उसे मुद्दा ही नहीं बनाया जाता। उसे वहीं का वहीं सुलझा लिया जाता। बीजेपी है तो आज हिजाब मुद्दा है, बीजेपी रहेगी तो कल पगड़ी मुद्दा बनेगी। बीजेपी रहेगी तो यहीं नहीं रुकेगी, आगे बढे़गी, और आगे बढ़ेगी।

सच में, आरएसएस नहीं होती, बीजेपी नहीं होती, तो देश अलग होता। अधिक अच्छा, अधिक सुंदर होता।

(व्यंग्य स्तंभ ‘तिरछी नज़र’ के लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
Narendra modi
BJP
RSS

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

कटाक्ष:  …गोडसे जी का नंबर कब आएगा!

तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते

तिरछी नज़र: 2047 की बात है

कटाक्ष: महंगाई, बेकारी भुलाओ, मस्जिद से मंदिर निकलवाओ! 

ताजमहल किसे चाहिए— ऐ नफ़रत तू ज़िंदाबाद!

तिरछी नज़र: ...ओह माई गॉड!

कटाक्ष: एक निशान, अलग-अलग विधान, फिर भी नया इंडिया महान!

तिरछी नज़र: हम सहनशील तो हैं, पर इतने भी नहीं


बाकी खबरें

  • Mental Health
    वर्षा सिंह
    गैर-बराबरी वाले समाज में ट्रांसजेंडर समुदाय का मानसिक स्वास्थ्य
    10 Oct 2021
    “12-13-14 की उम्र में अपने शरीर और मन के बदलावों से गुज़र रहे ट्रांसजेंडर बच्चे को काउसिंलिंग की जरूरत होती है। परिवार सपोर्ट नहीं करता। हमारा स्वभाव, व्यवहार, अभिव्यक्ति अलग होते हैं। परिवारवाले…
  • BOOKS
    अजय सिंह
    समीक्षा: तीन किताबों पर संक्षेप में
    10 Oct 2021
    ‘गूंगी रुलाई का कोरस’, ‘पत्रकारिता का अंधा युग’ और ‘हवेली’ इन तीन किताबों पर वरिष्ठ कवि और लेखक अजय सिंह की संक्षिप्त टिप्पणी।
  • Squid Game
    मुकुल सरल
    Squid Game : पूंजीवाद का क्रूर खेल
    10 Oct 2021
    कुछ लोगों के पास इतना ज़्यादा है कि वे बोर होकर एक विद्रूप रचते हैं। दूसरे वो आम लोग हैं जो अपनी ज़िंदगी जीने के लिए क़र्ज़ के जाल में फंस गए हैं और उससे बाहर निकलने के लिए पूंजीवाद के हाथ के खिलौने…
  • beggars
    विजय विनीत
    पड़तालः स्मार्ट शहर बनारस में टूरिस्टों पर टूट पड़ते हैं भिखारी, दुनिया भर में बदनाम हो रहा ‘मोदी का क्योटो’ 
    10 Oct 2021
    भीख मांगना यूं तो क़ानूनन जुर्म है, लेकिन भीख अगर मजबूरी में मांगी जा रही है तो ऐसे व्यक्ति के प्रति सहानुभूति पूर्वक सोचने और उसके पुनर्वास के लिए काम करने की ज़रूरत है, लेकिन अगर भीख मांगना धंधा बन…
  • Lakhimpur massacre
    वसीम अकरम त्यागी
    चलने से लेकर कुचलने तक : किस्सा गाड़ी का
    10 Oct 2021
    ये क़िस्सा सिर्फ गाड़ी का नहीं हैं, बल्कि इन्हीं गाड़ियों में ‘चलने’ वाली इस देश की सरकार और न्याय व्यवस्था का भी किस्सा है, ये वही गाड़ियों हैं जो अपने पीछे धूल की जगह सवाल छोड़ गईं हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License