NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
'हम काग़ज़ विहीन भारत के लोग'
तिरछी नज़र : सरकार ने स्पष्ट कर दिया है। आपके पास जमीन के कागजात होने चाहियें, भारत के लोग में शामिल होने के लिए। सरकार जमींदार बन चुकी है और जमींदार के लिए जमीन के कागजात ही सबसे महत्वपूर्ण होते हैं।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
26 Jan 2020
71st republic day 2020
image courtesy: InReuters

आज गणतंत्र दिवस है। इकहत्तरवां गणतंत्र दिवस। आज हमें गणतंत्र बने सत्तर वर्ष बीत चुके हैं। हमारा संविधान लागू हुए सत्तर वर्ष बीत चुके हैं। आज के दिन, छब्बीस जनवरी से इकहत्तरवां वर्ष शुरू हो गया है। हमारा देश पिछले सत्तर साल से गणतंत्र है, गण यानी जनता का, लोक का, लोगों का तंत्र।

logo tirchhi nazar_15.PNG

हमारे देश के संविधान की प्रस्तावना शुरू होती है 'हम भारत के लोग......' से। मतलब कि देश को, संविधान को देश के लोगों से मतलब है। देश की जमीन से मतलब उस जमाने के नेताओं को नहीं होता था। न जाने कैसे लोग थे ये संविधान बनाने वाले। जरा सी 'अक्ल' नहीं थी। 'अक्ल' होती तो देश की जमीन को महत्व देते, लोगों का क्या है। 

अब हमारे पास 'अक्लमंद' नेता आये हैं। कहते हैं कि अगर 'भारत के लोग' बने रहना चाहते हो तो आपके पास कागजात होने चाहियें। पर कागजात का मतलब वोटर कार्ड नहीं है। वोटर कार्ड तो वोट देने के लिए है। वह नागरिकता की निशानी थोड़े ही है। वोटर कार्ड की मदद से जिस सरकार को बनाया, वही सरकार कह रही है कि वोटर कार्ड तो नागरिकता का सबूत नहीं है। यानी जिनके पास वोटर कार्ड है, वह जरूरी नहीं है कि देश के नागरिक हों। जरूरी नहीं है कि वे लोग जिनके पास वोटर आईडी कार्ड हो वे लोग "भारत के लोग" हो। तो इस हिसाब से यह सरकार, जिसे लोगों ने वोटर कार्ड का ही प्रयोग कर, वोट डाल कर चुना है, भारत देश की सरकार तो नहीं ही है। 

अब प्रश्न उठता है कि उन कागजात से जिनसे आप 'भारत के लोग' सिद्ध हो सकते हैं, और क्या हो सकता है। सरकार ने बता दिया है कि वह पासपोर्ट तो हरगिज नहीं हो सकता है। अमरीकी सरकार भारतीय पासपोर्ट से आपको भारत का नागरिक मान लेगी। यूके, जर्मनी और फ्रांस भी। पर अब भारत सरकार आपको भारत के पासपोर्ट से 'भारत के लोग' (नागरिक) नहीं मानेगी। कम से कम सरकार का तो यही कहना है।

एक और कागज है हमारे पास। पैन कार्ड। यह कार्ड भी सरकार द्वारा ही इशू किया गया है। पर यह भी आपको 'भारत के लोग' सिद्ध करने के लिए किसी भी काम का नहीं है। इसके द्वारा आप सरकार को पैसा (टैक्स) देते हैं, पर सरकार आपको कुछ भी नहीं देती है, नागरिकता भी नहीं। पैन कार्ड से आप सरकार के साहूकार तो बन जाते हैं, बैंकर तो बन जाते हैं पर सरकार आपको 'भारत के लोग' भी नहीं बनाती है।

आप सरकार की योजनाओं के लिए पैसा देते हैं। प्रधानमंत्री जी के विदेश दौरों के लिए पैसा देते हैं, सरकार की उपलब्धियों को दिखाने के लिए विज्ञापनों के लिए पैसा देते हैं, और यह सब आपको बिलकुल नहीं अखरता है। पर ध्यान रहे, आप कितना भी पैसा दे रहे हों, पैन कार्ड से आपको नागरिकता नहीं मिलने वाली। पैन कार्ड भी आपको 'भारत के लोग' नहीं बना सकता है।

सरकार ने साफ कर दिया है कि कागजात का मतलब आधार कार्ड भी नहीं है। इसी आधार कार्ड के पीछे ये सरकार पड़ी रहती है। सारी की सारी चीजें, बैंक अकाउंट, बीमा पॉलिसी, मोबाइल फोन, सब आधार कार्ड से लिंक करवा ली हैं। स्कूल में वजीफा चाहिए तो आधार जरूरी। कोई सब्सिडी चाहिए तो आधार जरूरी। यहां तक कि मनरेगा में दो-चार दिन की भी मजदूरी की है तो वह भी मिलेगी तभी जब आधार कार्ड होगा। आधार कार्ड न होने से गरीबों के राशन कार्ड बेकार हो जाते हैं, वे भूख से मर जाते हैं। पर अब इतना इंपोर्टेंट आधार कार्ड, लोगों को भूखा मार डालने वाला आधार कार्ड भी आपके 'भारत के लोग' होने का सबूत नहीं है।

जब ये सब सारे कार्ड, चार चार कार्ड आपके पास हों, पर फिर भी आप 'भारत के लोग' न बन पायें तो आखिर कौन से कागजात चाहियें, हम भारत के लोग में शामिल होने के लिए, भारत का नागरिक बनने के लिए। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है। आपके पास जमीन के कागजात होने चाहियें, भारत के लोग में शामिल होने के लिए। सरकार जमींदार बन चुकी है और जमींदार के लिए जमीन के कागजात ही सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। गरीब हो, जमीन नहीं है, तो सोच लो। गरीब भूमिहीन लोग 'हम भारत के लोग' मेंं शामिल नहीं हैं।

पर एक और तरकीब है। अगर जमीन न हो तो आपके पास बर्थ सर्टिफिकेट हो। यानी जन्म प्रमाणपत्र। अपना ही नहीं, अपने मां-बाप का भी, वह भी किसी एक का नहीं, दोनों का। दोनों का जन्म भारत में हुआ हो। किसी एक के से काम नहीं चलेगा। पर मां-बाप, दोनों का जन्म प्रमाणपत्र तो शायद मुकेश अंबानी के पास भी नहीं होगा। पर अंबानी-अडानी, टाटा-बिरला को चिंता की जरूरत नहीं है।

उनके पास तो जमीन ही बहुत सारी है। वैसे तो अभी तक दसवीं कक्षा का सर्टिफिकेट जन्म प्रमाणपत्र की तरह से चल जाता है पर इस मामले में यह चलेगा या नहीं, सरकार ने साफ नहीं किया है। अगर नहीं चला तो हो सकता है कि पढा़ लिखा होना भी आपके काम न आये।

फिर आखिर आपके काम क्या आयेगा। शहनशाह जी ने और शाह साहब ने अभी साफ साफ नहीं बताया है कि कौन सा कागज काम आयेगा। पर स्पष्ट है कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा इशू किया गया कागज तो अवश्य ही काम आयेगा। भले ही उसे आप भाजपा के खाते में जमा करवायें या फिर आपको 'भारत के लोग' साबित करने वाले विभाग के लोगों के पास। रिजर्व बैंक द्वारा इशू किये गये कागजों को चलाने के बाद अमीर तो बन ही जायेंगे 'भारत के लोग'। गरीब लोग ही रह जायेंगे संविधान सम्मत 'हम भारत के लोग' में सम्मिलित होने से।

(लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
republic day
CAA
NRC
documents
Land papers
modi sarkar
Narendra modi
BJP
Constitution of India
71st Republic Day 2020

Related Stories

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • Gujarat Riots
    बादल सरोज
    गुजरात दंगों की बीसवीं बरसी भूलने के ख़तरे अनेक
    05 Mar 2022
    इस चुनिन्दा विस्मृति के पीछे उन घपलों, घोटालों, साजिशों, चालबाजियों, न्याय प्रबंधन की तिकड़मों की याद दिलाने से बचना है जिनके जरिये इन दंगों के असली मुजरिमों को बचाया गया था।
  • US Army Invasion
    रॉजर वॉटर्स
    जंग से फ़ायदा लेने वाले गुंडों के ख़िलाफ़ एकजुट होने की ज़रूरत
    05 Mar 2022
    पश्चिमी मीडिया ने यूक्रेन विवाद को इस तरह से दिखाया है जो हमें बांटने वाले हैं। मगर क्यों न हम उन सब के ख़िलाफ़ एकजुट हो जाएं जो पूरी दुनिया में कहीं भी जंगों को अपने फ़ायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं?
  • government schemes
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना के दौरान सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं ले पा रहें है जरूरतमंद परिवार - सर्वे
    05 Mar 2022
    कोरोना की तीसरी लहर के दौरान भारत के 5 राज्यों (दिल्ली, झारखंड, छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश, ओडिशा) में 488 प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना हेतु पात्र महिलाओं के साथ बातचीत करने के बाद निकले नतीजे।
  • UP Elections
    इविता दास, वी.आर.श्रेया
    यूपी चुनाव: सोनभद्र और चंदौली जिलों में कोविड-19 की अनसुनी कहानियां हुईं उजागर 
    05 Mar 2022
    ये कहानियां उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और चंदौली जिलों की हैं जिन्हे ऑल-इंडिया यूनियन ऑफ़ फ़ॉरेस्ट वर्किंग पीपल (AIUFWP) द्वारा आयोजित एक जन सुनवाई में सुनाया गया था। 
  • Modi
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव : क्या पूर्वांचल की धरती मोदी-योगी के लिए वाटरलू साबित होगी
    05 Mar 2022
    मोदी जी पिछले चुनाव के सारे नुस्खों को दुहराते हुए चुनाव नतीजों को दुहराना चाह रहे हैं, पर तब से गंगा में बहुत पानी बह चुका है और हालात बिल्कुल बदल चुके हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License