NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
तिरछी नज़र : टांगों और घुटनों पर फिसलती संस्कारी निगाहें
संस्कारी लोग हैं, जैसा मौका हो वैसी बात करते हैं। कभी मन फिसल जाता है तो कभी ज़ुबान फिसल जाती है।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
04 Apr 2021
तिरछी नज़र : टांगों और घुटनों पर फिसलती संस्कारी निगाहें

पौराणिक कथा है। ऋषि विश्वामित्र की भयंकर तपस्या से तंग आकर देवराज इंद्र अप्सरा मेनका को ऋषि विश्वामित्र की तपस्या भंग करने के लिए पृथ्वी पर भेजते हैं। अप्सरा मेनका विश्वामित्र की तपस्या भंग करने के लिए, लुभाने के लिए तरह-तरह की कोशिश करती है। अंततः मेनका की कोशिशें सफल होती हैं। वह कामयाब होती है और ऋषि विश्वामित्र फिसल जाते हैं। देवताओं के राजा इंद्र का सिंहासन बच जाता है।

अब इधर ऐसा ही कुछ उत्तराखंड के नये नवेले मुख्यमंत्री जी के साथ भी होता है। वे बेंगलूर से दिल्ली के लिए हवाई जहाज से सफर कर रहे थे। उनकी बगल की सीट पर एक महिला भी बेंगलूर से दिल्ली ही जा रही थी। मुख्यमंत्री महोदय भाजपाई थे तो संस्कारी भी थे। भाजपा और संस्कार साथ साथ चलते हैं, बाहों में बाहें डाल कर, एक दूसरे का हाथ पकड़ कर।

तो संस्कारी मुख्यमंत्री जी ने महिला के पैरों की ओर देखा। संस्कारी लोग पराई स्त्री के पैरों को ही देखते हैं। अगर संस्कारों में बंधे न होते तो पहले चेहरा देखते। खैर पैर देखे तो पैरों में गमबूट। मन खट्टा हो गया। नज़र थोड़ा ऊपर की ओर फिसली तो जीन्स। जा कर रुकी तो वहाँ जहाँ जीन्स घुटनों से फटी हुई थी। मन बस वहीं अटक कर रह गया।

अब आगे देखने की जरूरत ही नहीं थी। मुख्यमंत्री जी उस दल से थे जिस दल के प्रधान जी कपड़े देख कर सब समझ जाते हैं। वे भी समझ गए कि बराबर में बैठी महिला संस्कारों से विहीन है। मुख्यमंत्री जी सिकुड़ कर बैठ गए, कहीं तपस्या न भंग हो जाये। खैर बात तो कर ही सकते थे। आगे बात-चीत की तो पता चला कि उस महिला के पति जेएनयू में पढ़ाते हैं। अब तो उस महिला के संस्कारविहीन होने की बात कन्फर्म हो गई। यह बात तब और पक्की हो गई जब पता चला कि महिला स्वयं एक एनजीओ चलाती है। अब तो मुख्यमंत्री जी की वह दो ढाई घंटे की यात्रा कैसे जीन्स और घुटने पर फिसलते हुए तथा राम राम करते हुए गुजरी, ये वही बता सकते हैं। रास्ते भर इसी चिंता में डूबे रहे कि यह असंस्कारी महिला अपने बच्चों को संस्कारी कैसे बनायेगी, देशभक्त कैसे बनायेगी।

हवाई जहाज से उतरे तो भी उनका मन भटकता ही रहा। देश और समाज की चिंता के कारण उनका मन काम काज में भी नहीं लग रहा था और वहीं हवाई जहाज में, फटी जीन्स और उसमें से झांकते घुटने पर फिसल रहा था। रात भर भी सो नहीं पाये। आंखें बंद करते तो बंद आंखों के सामने फटी जीन्स और उससे झांकते घुटने आ जाते। तो अगले ही दिन उन्होंने अपने 'मन की बात' माइक पर समाज के सामने रख दी। लेकिन समाज, इस समाज में संस्कृति रहित लोग इतने अधिक हैं कि वे मुख्यमंत्री जी से माफी मंगवा कर ही माने। और मुख्यमंत्री जी, उन्होंने भी अपनी 'मन की बात' कहने की माफी मांग ली। शायद मुख्यमंत्री जी को आभास नहीं था कि इस देश में सिर्फ एक ही व्यक्ति ऐसा है जिसे अपने 'मन की बात' बोलने की माफी नहीं मांगनी पड़ती है।

उधर, बंगाल में ममता बनर्जी अपनी घायल टांग लोगों को दिखा रही हैं और भाजपा के राज्य अध्यक्ष की निगाहें उनकी स्वस्थ टांग पर भी फिसल रही हैं। संस्कारी लोग हैं, जैसा मौका हो वैसी बात करते हैं। कभी मन फिसल जाता है तो कभी जुबान फिसल जाती है। तो भाजपा के पश्चिमी बंगाल राज्य अध्यक्ष ममता बनर्जी को सलाह दे बैठे कि ममता बनर्जी अपनी टांगें दिखाने के लिए बरमूडा (एक ऐसा अधोवस्त्र जिसकी लम्बाई घुटनों तक ही होती है) पहन लें। फिसले इतना अधिक कि भारतीय परिधान के ऊपर पश्चिमी परिधान की ही सलाह दे बैठे। एक राज्य के संभावित मुख्यमंत्री भी उतना ही फिसल रहे हैं जितना दूसरे राज्य के नये नवेले मुख्यमंत्री। अजीब फिसलन है जो महिलाओं की टांगों और घुटनों पर ही फिसलती है। 

लेकिन बात तो हम पौराणिक कथा की कर रहे थे। आगे कथा यह है कि ऋषि विश्वामित्र और मेनका के मिलन से शकुंतला पैदा होती है। वही शकुंतला जिस पर महाकवि कालीदास ने महाकाव्य लिखा है। इसी महाकाव्य में वर्णन है कि कैसे शकुंतला और राजा दुष्यंत भी फिसल जाते हैं और बिना किसी को बताए विवाह (गंधर्व विवाह) कर लेते हैं। उसी विवाह से भरत नाम का महान और शूरवीर सम्राट पैदा होता है। बताया जाता है कि हमारे देश का नाम भारत उसी महान, शूरवीर सम्राट भरत के नाम पर पड़ा है। 

मुझे तो आश्चर्य इस बात का है कि इन आरएसएस के, भाजपा के, बजरंग दल आदि के संस्कारी लोगों ने कैसे स्वर्ग की अप्सरा मेनका के लुभाने और विश्वामित्र के फिसलने से उत्पन्न हुई शकुंतला को स्वीकार कर लिया और फिर कैसे उसी शकुंतला और राजा दुष्यंत के चोरी छुपे हुए (गंधर्व) विवाह से पैदा हुए पुत्र भरत को भी अपना लिया। और तो और, उससे बड़ा आश्चर्य तो इस बात को लेकर है कि उसी भरत के नाम पर अपने देश का नामकरण हो जाने दिया। लेकिन फिर समझ में आया कि हिन्दुत्व की राजनीति में बड़े लोगों की, राजाओं और ऋषियों की, बने हुए और बनने वाले मुख्यमंत्रियों की फिसलन तो क्षम्य है। और जो अक्षम्य है वह तो है छोटे लोगों की फिसलन। 

लेकिन मैं तो इन या उन फिसलनों के बारे में परेशान नहीं हूँ। मैं तो बस सिर्फ यही सोच कर परेशान हूँ कि यदि विश्वामित्र-मेनका को या फिर दुष्यंत-शकुंतला को गर्भ निरोधक (परिवार नियोजन के) साधन पता होते तो? तो भारत वर्ष का नाम क्या होता? 

(इस व्यंग्य स्तंभ के लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
Ripped Jeans
Tirath Singh Rawat

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार-जी, बम केवल साइकिल में ही नहीं लगता

विज्ञापन की महिमा: अगर विज्ञापन न होते तो हमें विकास दिखाई ही न देता

तिरछी नज़र: बजट इस साल का; बात पच्चीस साल की

…सब कुछ ठीक-ठाक है

तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...

तिरछी नज़र: ओमीक्रॉन आला रे...

तिरछी नज़र: ...चुनाव आला रे

चुनावी चक्रम: लाइट-कैमरा-एक्शन और पूजा शुरू

कटाक्ष: इंडिया वालो शर्म करो, मोदी जी का सम्मान करो!

तिरछी नज़र: विश्व गुरु को हंसना-हंसाना नहीं चाहिए


बाकी खबरें

  • economy
    बी सिवरामन
    2021-22 में आर्थिक बहाली सुस्त रही, आने वाले केंद्रीय बजट से क्या उम्मीदें रखें?
    27 Jan 2022
    आइए एक नज़र डालते हैं कि आर्थिक बहाली के उपाय कहां तक सफल हुए हैं? क्या वे अर्थव्यवस्था को उच्च विकास पथ पर या कम से कम कोविड पूर्व स्तरों तक लाने के लिए पर्याप्त रहे?
  • Uttarakhand Elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखंड चुनाव: कांग्रेस ने Deliver किया है भाजपा ने नहीं : हरीश रावत
    26 Jan 2022
    क्या कांग्रेस बनाएगी सरकार या फिर बीजेपी का साथ देगी उत्तराखंड की जनता? मोदी का चमत्कार क्या कोई रंग लाएगा या नहीं? Point Of View के इस ख़ास episode मे उत्तराखंड के विधान सभा चुनाव पर एक ख़ास चर्चा…
  • aaj ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    ओपिनियन पोल लोगों का मन बताते हैं या हवा बनाते हैं!
    26 Jan 2022
    यूपी चुनाव के नित-नये कराये और दिखाये जा रहे ओपिनियन पोल आखिर किसलिए हैं ? वे लोगों की ओपिनियन बता रहे हैं या लोगों के बीच किसी के लिए ओपिनियन का निर्माण कर रहे हैं? #AajKiBaat के नये एपिसोड में…
  • railway
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    रेलवे भर्ती मामला: बिहार से लेकर यूपी तक छात्र युवाओं का गुस्सा फूटा, पुलिस ने दिखाई बर्बरता
    26 Jan 2022
    परीक्षार्थियों के विरोध-प्रदर्शन के बाद रेलवे ने एनटीपीसी, लेवल-1 की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। रेलवे ने एक समिति भी बनाई है, जो विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से आयोजित परीक्षाओं में सफल…
  • constitution
    राज वाल्मीकि
    विशेष: कौन उड़ा रहा है संविधान की धज्जियां
    26 Jan 2022
    जिस तरह से धर्म-संसदों का आयोजन किया जा रहा है उससे लगता है कि इस देश में कोई संवैधानिक व्यवस्था है ही नहीं। देश की बड़ी आबादी की उपेक्षा ऐसे की जाती है मानो ये इस देश के नागरिक ही न हों।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License