NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
त्रासदी : सड़क पर कुचले जा रहे मज़दूर, ट्रेनों में ठूंसे जा रहे मज़दूर
पिछले कुछ घंटों में ही अलग-अलग सड़क हादसों में 16 प्रवासी मज़दूरों की मौत हो चुकी है, तो वहीं श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में स्लीपर का किराया वसूलने के बाद भी मज़दूरों को भूसे की तरह भरकर वापस भेजा जा रहा है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 May 2020
covid 19

पिछले कुछ घंटों में ही अलग-अलग सड़क हादसों में 16 प्रवासी मज़दूरों की मौत हो चुकी है। इसमें से एक बड़ा हादसा मध्य प्रदेश में गुना के पास हुआ। बृहस्पतिवार तड़के एक बस और ट्रक की टक्कर से बस में सवार आठ प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गयी और लगभग 50 घायल हो गये।
 

छावनी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मालवीय ने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार तड़के गुना के पास हुआ जब प्रवासी श्रमिक महाराष्ट्र से एक बस के द्वारा उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे।

इसी तरह उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर के समीप दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर तेज गति से आ रही एक बस से कुचलकर छह प्रवासी मज़दूरों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

एसएसपी अभिषेक यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसा शक है कि उसने शराब पी रखी थी।

अधिकारी ने बताया कि ये मज़दूर पंजाब से चले थे और बिहार में अपने घर पैदल जा रहे थे जब बुधवार देर रात यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर घलौली जांच चौकी और रोहाना टोल प्लाजा के बीच दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर बस की चपेट में आ गए। हादसे में घायल सुशील, नाथू सैनी, पवन सैनी, प्रमोद और रामजी राय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो मृतकों की पहचान बिजेंदर (25) और हर्ष (20) के रूप में की गई है। बाकियों की पहचान अभी नहीं की जा सकी है।

इसी तरह बिहार के समस्तीपुर में प्रवासी मज़दूरों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में 2 मज़दूरों की मौत हो गई, 12 जख्मी हो गए।

गौरतलब है कि शहरों में फंसे इन प्रवासी मज़दूरों के सामने रहने और खाने-पीने का संकट है। कोरोना से बच भी जाएं तो कहीं भूख से न मर जाएं, यही सोचकर मज़दूर पैदल ही सैकड़ों-हजारों किलोमीटर के सफर पर अपने घरों के लिए निकलते जा रहे हैं।

आपको बता दें कि प्रवासी मज़दूरों के लिए ही श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। जब इन ट्रेनों को चलाने का ऐलान हुआ तो प्रवासी मज़दूरों को उम्मीद बंधी थी कि अब वे सुरक्षित अपने घर पहुंच जाएंगे। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को चलते हुए 2 हफ्ते होने को हैं लेकिन तस्वीर नहीं बदली। अब भी वही मंजर है।

दरअसल श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की कहानी भी इससे बहुत अलग नहीं है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार और विपक्षी पार्टियों के तमाम दावे के बावजूद प्रवासी मज़दूरों को टिकट खरीदना पड़ रहा है। ऐसे में बहुत सारे मज़दूरों के पास पैसा नहीं होने के चलते पैदल घर वापस लौटने की मजबूरी है।

हालांकि इस दौरान ट्रेनों से वापसी करने वालों की हालत बहुत अच्छी नहीं है। आज गुरुवार, 13 मई की सुबह 11 बजे गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना की गई है। इस ट्रेन के सभी मज़दूरों 605 रुपये टिकट का वसूला गया है।

ट्रेन में सफर कर रहे नरेंद्र भाई न्यूज़क्लिक से बताते हैं, 'दो दिन लाइन में लगने के बाद टिकट मिला है। सरकार स्लीपर के करीब का पैसा ले रही है लेकिन जब हम ट्रेन में सवार हुए तो ज्यादातर जनरल बोगी लगी हुई हैं और लोग भूसे की तरह भरे हुए हैं। इसमें सिर्फ बैठने भर की जगह है। करीब 20 घंटे का सफर होगा। उधार पैसे लेकर टिकट लिया है लेकिन इसमें भी सुविधा बिल्कुल नहीं है। मज़दूरों के लिए सिर्फ वादे किए जाते हैं और उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया जाता है।'

यानी मज़दूर न तो ट्रेनों में सुरक्षित तरीके से वापसी कर पा रहे हैं और न ही सड़क मार्ग से सही तरीके से घर वापस लौट रहे हैं।

 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

COVID19
Coronavirus lockdown
workers die
Workers being crushed on the road

Related Stories

इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद करने के लिए सरकार को ख़र्च बढ़ाना चाहिए

लखनऊ में लॉकडाउन की अफ़वाहों से ख़ौफ़ के साये में प्रवासी मज़दूर, कई लोग घर के लिए रवाना

टैंक रोड-करोल बाग़ : बाज़ारों की स्थिति ख़राब, करना होगा लम्बा इंतज़ार

लॉकडाउन त्रासदी; अतीत से समानताएं: क्यों हमें अपना सर शर्म से झुका लेना चाहिए

लॉकडाउन प्रभाव: Swiggy और Zomato में बड़े पैमाने पर छंटनी, कर्मचारियों ने कहा- इस संकट में कहां जाएंगे?

श्रमिक दिवस नहीं, श्रमिक दशक चाहिए


बाकी खबरें

  • इमाद उल हसन
    नफ़रती सिनेमाई इतिहास की याद दिलाती कश्मीर फ़ाइल्स
    24 Mar 2022
    यह फ़िल्म मुसलमानों के ख़िलाफ़ मौजूदा रूढ़ धारणाओं को मज़बूती देने के लिए फिल्मों का इस्तेमाल करते हुए एक हालिया घटना को बड़ा बनाकर पेश करती है और और इसका इस्तेमाल देश को ज़्यादा सांप्रदायिक बनाने के…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार: "मुख्यमंत्री के गृह जिले में दलित-अतिपिछड़ों पर पुलिस-सामंती अपराधियों का बर्बर हमला शर्मनाक"
    24 Mar 2022
    भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा के हिलसा में अतिपिछड़ी जाति से आने वाले विरेश चंद्रवंशी की बर्बर किस्म से की गई हत्या, उसके बाद अतिपिछड़े व दलित समुदाय पर ही…
  • आमिर मलिक
    भगत सिंह झुग्गियाँ- वह स्वतंत्रता सेनानी जो सदा लड़ते रहे
    24 Mar 2022
    ब्रितानिया सल्तनत के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ने वाले, भगत सिंह झुग्गियाँ सदा लोगों के हक़ में आवाज़ उठाते रहे। इसी महीने आठ तारीख़ को उन्होंने अंतिम साँस ली। लेखक उनकी ज़िंदगी की कुछ झलकियाँ दिखा रहे हैं...
  • सबरंग इंडिया
    मौन कोई विकल्प नहीं है: पत्रकारों ने भारत के संवैधानिक संस्थानों की चुप्पी पर सवाल उठाया
    24 Mar 2022
    वरिष्ठ पत्रकारों ने हेट स्पीच और नरसंहार के खुले आह्वान के खिलाफ कार्रवाई की अपील की
  • प्रभात पटनायक
    वैश्वीकरण और पूंजी तथा श्रम का स्थान परिवर्तन
    24 Mar 2022
    वैश्वीकरण के वर्तमान दौर में, उत्तर के उन्नत पूंजीवादी देशों से, दक्षिण के कम मजदूरी वाले देशों की ओर, पूंजी के स्थानांतरण पर तो काफ़ी चर्चा हुई है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License