NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
तिरंगा लगाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, ग्वालियर नगर निगम के तीन कर्मचारियों की क्रेन से गिरकर मौत 
ग्वालियर नगर निगम के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही ‌से बाड़ा निगम मुख्यालय पर झण्डा लगाते वक्त तीन कर्मचारियों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल. 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 Aug 2021
तिरंगा लगाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, ग्वालियर नगर निगम के तीन कर्मचारियों की क्रेन से गिरकर मौत 
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के महाराज बाड़ा इलाके में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारी के दौरान क्रेन का एक हिस्सा गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई है और एक अन्य घायल हो गया है। यह घटना शनिवार को हुई जब कर्मचारी हाइड्राेलिक मशीन पर चढ़कर निगम की बिल्डिंग पर तिरंगा लगा रहे थे, अचानक ही वह टूट गई। इस घटना के बाद हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। घायलाें काे तत्काल नीचे लाया गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारियाें के साथ ही प्रभारी नगर निगम आयुक्त मुकुल गुप्ता भी माैके पर पहुंच गए।  

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने समाचार एजेंसी ‘भाषा’ को बताया कि पीड़ित कर्मचारी क्रेन की बास्केट में सवार होकर ऊंचाई पर काम कर रहे थे, तभी क्रेन का संतुलन बिगड़ने से बास्केट सहित क्रेन गिर गई।

एसपी ने कहा कि दुर्घटना महाराज बाड़ा के निकट ऐतिहासिक पोस्ट ऑफ़िस इमारत के पास हुई है यहां लगे खंभे पर प्रतिवर्ष राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है।

इस हादसे में निगम कर्मचारी मंजर आलम, कुलदीप दंडाैतिया और विनाेद की माैके पर ही माैत हाे गई है। जबकि एक कर्मचारी काे गंभीर चाेट आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल एवं प्रभारी नगर निगम आयुक्त मुकुल गुप्ता माैके पर पहुंच गए। घायल काे तत्काल अस्पताल पहुंचाने के साथ ही शवाें काे डेडहाउस पहुंचाने का काम शुरू किया गया। इसी बीच कुछ लाेगाें ने घटनास्थल पर हंगामा शुरू कर दिया।

ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन इकाई मध्य प्रदेश के राज्य सचिव रविन्द्र सर्वटे ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि ग्वालियर नगर निगम के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही ‌से बाड़ा निगम मुख्यालय पर झण्डा लगाते वक्त तीन कर्मचारियों की मौत एक गंभीर रूप से घायल हुए, इसके साथ ही ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन ने शासन से मांग की है

 -मृतक कर्मचारियों को 1 करोड़ का मुआवजा, साथ ही परिजन को अनुकम्पा नियुक्ति दी जाए।

 -घायल कर्मचारी का पूरा इलाज़ फ्री कर 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।

 -मृतक कर्मचारियों को शहीद का दर्जा दिया जाए।

 -घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को सख्त सजा दिलवाई जाए।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ )

Madhya Pradesh
gwalior
Hydraulic Crane Accident

Related Stories

मप्र : बोर्ड परीक्षा में असफल होने के बाद दो छात्राओं ने ख़ुदकुशी की

मध्य प्रदेश: आख़िर ईद के जुलूस के दौरान भड़की हिंसा की वजह क्या है?

मध्यप्रदेश बस हादसा: 'हादसे का शिकार हुई मासूम ज़िंदगियों को निजीकरण और मुनाफ़े की हवस ने निगला'

मध्यप्रदेश के सीधी ज़िले में नहर में गिरी बस, 37 शव बरामद

फिर हादसा, फिर मौतें : यूपी के औरैया में 24 मज़दूरों की जान गई, एमपी के सागर में 5 की मौत

मप्र में रिलायंस के बिजली संयंत्र का राखड़ बांध टूटा, 6 लोग बहे, फसलों को नुकसान

मध्यप्रदेश: रीवा में बस हादसा ,नौ की मौत, 23 घायल

मध्य प्रदेश: बस के नदी में गिरने से सात यात्रियों की मौत, 35 घायल

गणपति विसर्जन के दौरान महाराष्ट्र में 18 और मध्यप्रदेश में 11 लोगों की मौत

मप्र : लगातार मर रहे हैं पत्थर खदान के मज़दूर


बाकी खबरें

  • पारस नाथ सिंह
    समझिए कि राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून के तहत सलाहकारी मंडल क्या है?
    22 Mar 2022
    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 के तहत तीन सदस्यों वाले सलाहकारी मंडल का गठन किया है, यहां "द लीफ़लेट" इसकी शक्तियों और हाल के सालों में इसके काम के इतिहास पर नज़र डाल रहा है।
  • जॉन पी रुएल
    यूक्रेन युद्ध से रूस-चीन के संबंधों में मिली नई दिशा
    22 Mar 2022
    यूक्रेन संकट से चीन और रूस के संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है, लेकिन इसने दोनों देशों के बीच सहयोग को और भी ज़्यादा गहरा किया है।
  • अजय कुमार
    चुनाव ख़त्म; पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़े, जश्न नहीं मनाइएगा!
    22 Mar 2022
    137 दिनों के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए का इज़ाफ़ा हुआ है।
  • भाषा
    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में धामी का शपथ ग्रहण बुधवार को, प्रधानमंत्री भी होंगे शामिल
    22 Mar 2022
    हाल में घोषित विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल कर दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है।
  • डॉ. राजू पाण्डेय
    विश्व जल दिवस : ग्राउंड वाटर की अनदेखी करती दुनिया और भारत
    22 Mar 2022
    विश्व का लगभग समस्त तरल स्वच्छ जल भूजल के रूप में ही है। जलवायु परिवर्तन ने इस भूजल पर संकट खड़ा किया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License