NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
गुजरात में सड़क किनारे सो रहे 15 प्रवासी मज़दूरों को ट्रक ने कुचला, सभी की मौत
मारे गये सभी प्रवासी मजदूर राजस्थान से थे, जो निर्माण कार्य करते थे। आज तड़के गन्ने से भरे एक ट्रैक्टर से टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक चालक को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
भाषा
19 Jan 2021
गुजरात में सड़क किनारे सो रहे 15 प्रवासी मज़दूरों को ट्रक ने कुचला, सभी की मौत
Image courtesy: ScoopWhoop

सूरत: गुजरात के सूरत जिले में मंगलवार को सड़क किनारे सो रहे राजस्थान के 15 प्रवासी मजदूरों को ट्रक ने कुचल दिया जिससे सभी की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह दर्दनाक वाकया सूरत से करीब 60 किलोमीटर दूर कोसांबा गांव के पास हुआ। उन्होंने बताया कि गन्ने से भरे एक ट्रैक्टर से टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सूरत की पुलिस अधीक्षक (एसपी) उषा राडा ने बताया कि ट्रक ने तड़के किम-मांडवी रोड के किनारे सो रहे मजदूरों को कुचल दिया।

एसपी ने बताया, ‘‘ट्रक किम से मांडवी जा रहा था। दूसरी ओर से आ रहे गन्ने से लदे एक ट्रैक्टर से टक्कर के बाद ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।’’

उन्होंने बताया, ‘‘घटना में ट्रक के आगे की खिड़की का शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया जिससे ड्राइवर देख नहीं पाया। टक्कर के प्रभाव से ट्रक सड़क के दूसरी ओर पहुंच गया और सड़क किनारे सो रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए।’’

मारे गये सभी प्रवासी मजदूर राजस्थान से थे, जो निर्माण कार्य करते थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल हुए तीन लोगों का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट में कहा गया, ‘‘सूरत में ट्रक हादसे में हुई मौतें दुखद हैं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

मुख्यमंत्री गहलोत ने सूरत सड़क हादसे पर शोक जताया

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को सूरत सड़क हादसे पर शोक जताया है।

गुजरात के सूरत जिले में सड़क किनारे सो रहे जिन 15 प्रवासी मजदूरों को एक ट्रक ने कुचला वे सभी मजदूर राजस्थान के थे।

गहलोत ने ट्वीट कर हादसे पर शोक जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने लिखा कि इस हादसे में मारे गए कई मजदूर राजस्थान के बांसवाड़ा से हैं।

वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि वह अधिकारियों के संपर्क में हैं।

शेखावत ने ट्वीट किया, ‘‘ गुजरात में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा दुःखद है। इसमें राजस्थान के निवासी भी मारे गए हैं। मृतकों व घायलों के परिजन की सुविधा हेतु लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं। गुजरात के मुख्यमंत्री जी से पर्याप्त सहायता देने का निवेदन है।’’

मज़दूरों से भरी नाव पलटी, चार मज़दूर गंभीर रूप से घायल

मिर्जापुर (उप्र):  विंध्याचल के राम गया घाट से नाव में बैठकर गंगा पार कर रहे मजदूरों की नौका पलट गई। नदी में गिर गए सभी लोगों को समय पर निकाल लिया गया, हालांकि चार मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं।

विंध्याचल के निरीक्षक शेषधर पांडे ने बताया कि नाव पर 18 लोग सवार थे, जिसमें से 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। जबकि चार मजदूरों को गंभीर हालत में विंध्याचल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ये सभी मजदूर थे और गंगा पार करके मटर की फली तोड़ने के लिए भदोही जनपद जा रहे थे।

Gujrat
Trucks crushed 15 migrant laborers
Migrant workers
truck accident
Surat Police
Rajasthan
ashok gehlot

Related Stories

चुनावी राज्यों में क्रमवार दंगे... संयोग या प्रयोग!

हैदराबाद: कबाड़ गोदाम में आग लगने से बिहार के 11 प्रवासी मज़दूरों की दर्दनाक मौत

गुजरात : दवाई बनाने वाली कंपनी में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, चपेट में आए आसपास घर बनाकर रह रहे श्रमिक

गुजरात में किसानों की करंट लगने से मौत

भीलवाड़ा में अवैध खदान का मलबा ढहने से सात मज़दूरों की मौत

बसों में जानवरों की तरह ठुस कर जोखिम भरा लंबा सफ़र करने को मजबूर बिहार के मज़दूर?

गुजरात : अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 के 16 मरीजों सहित दो नर्सिंग स्टाफ की मौत

महाराष्ट्र के जलगांव में ट्रक पलटने से 15 मज़दूरों की मौत, पांच लोग घायल

हादसा-दर-हादसा: अलग-अलग स्थानों पर 14 मज़दूरों समेत 15 की मौत, 30 घायल

महामारी और मौतों के बीच 'कारपोरेट-प्रिय सुधारों' का पिटारा


बाकी खबरें

  • up elections
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनावों को लेकर चूड़ी बनाने वालों में क्यों नहीं है उत्साह!
    22 Jan 2022
    कोविड-19 की तीन लहरें और उसके बाद के लॉकडाउन, डेंगू का प्रकोप, कच्चे माल और गैस की क़ीमतों में इज़ाफ़ा, कच्चे माल पर  GST के चलते फ़िरोज़ाबाद के पारंपरिक कांच उद्योग को भारी मंदी का सामना करना पड़ा…
  • Mumbai
    भाषा
    मुंबई में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत, 16 अन्य घायल
    22 Jan 2022
    ''18वीं मंजिल पर आग लगने के तुरंत बाद, निवासी अपने परिवार के सदस्यों के साथ बाहर की ओर भागने लगे। प्रत्येक मंजिल पर कम से कम छह फ्लैट हैं। आग ने 18वीं और 19वीं मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ…
  • LIC
    थॉमस फ्रंकों
    एलआइसी को बेचना क्यों परिवार की चांदी बेचने से भी बदतर है?
    22 Jan 2022
    एलआइसी की सीमित बिकवाली के वादे पहले भी किए और तोड़े जा चुके हैं। भारत को अपनी एकमात्र सामाजिक सुरक्षा के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए; ऐसा करना असंवैधानिक और लोगों के साथ अन्याय होगा।
  • Hum Bharat Ke Log
    मुकुल सरल
    हम भारत के लोग:  एक नई विचार श्रृंखला
    22 Jan 2022
    “हम भारत के लोग” हमारे संविधान की प्रस्तावना (preamble) का पहला ध्येय वाक्य है। जिसके आधार पर हमारे संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक, गणराज्य की स्थापना हुई है। इसी को…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में आज लगातार तीसरे दिन भी कोरोना के 3 लाख से ज़्यादा नए मामले
    22 Jan 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 3,37,704 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 89 लाख 3 हज़ार 731 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License