NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका ने डब्ल्यूएचओ की सदस्यता से हटने की प्रक्रिया शुरू की
डोनाल्ड ट्रम्प ने डब्ल्यूएचओ को चीन का पक्षपाती और COVID-19 महामारी के कुप्रबंधन करने का दोषी ठहराया है।

पीपल्स डिस्पैच
08 Jul 2020
Trump

डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने औपचारिक रूप से अमेरिकी कांग्रेस और संयुक्त राष्ट्र को मंगलवार 7 जुलाई को विश्व स्वास्थ्य संगठन से अपनी सदस्यता वापस लेने के अपने फैसले के बारे में औपचारिक रूप से सूचना दे दी। सदस्यता वापस लेने की प्रक्रिया में एक वर्ष लगेगा और यदि यह फ़ैसला नहीं पलटा तो अगले वर्ष 6 जुलाई से अमेरिका को डब्ल्यूएचओ का सदस्य बनने से रोक दिया जाएगा।

इस ख़बर की जानकारी देते हुए डेमोक्रेट सीनेटर बॉब मेनेंडेज़ जो सीनेट की विदेश संबंध समिति के प्रमुख भी हैं, उन्होंने इस अधिसूचना के बारे में ट्वीट करते हुए कहा कि यह निर्णय इस संकट के समय "अमेरिका को रोगग्रस्त और अमेरिका को अकेला छोड़ता है"।

डोनाल्ड ट्रम्प ने मई महीने में डब्ल्यूएचओ पर चीन का पक्षपाती होने और COVID-19 महामारी के कुप्रबंधन का आरोप लगाया है और इसे अमेरिकी मदद को रोक देने की धमकी दी थी।

ट्रम्प ने अप्रैल में कहा था कि उन्होंने डब्लूएचओ द्वारा संकट के कथित कुप्रबंधन और इसके स्रोत के स्थान पर वायरस को रोकने के लिए समय पर कार्य करने में इसकी कथित विफलता की जांच का आदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि जांच कहीं भी 60 से 90 दिनों के बीच होगी और जब तक अमेरिका को इसके सवालों के जवाब नहीं मिल जाता है तब तक मदद को रोक दिया जाएगा।

COVID-19 की दोषपूर्ण जानकारी के लिए इसे दोषी ठहराते हुए 7 अप्रैल को एक ट्वीट में ट्रम्प ने कहा था कि “डब्ल्यूएचओ ने वास्तव में इसे आघात किया। संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा बड़े पैमाने पर वित्तीय मदद की जाती है लेकिन फिर भी किसी भी कारण से काफी चीन-केंद्रित है। हम इसे अच्छी दिशा देंगे। सौभाग्य से, पहले मैंने चीन के लिए अपनी सीमाओं को खुला रखने की उनकी सलाह को अस्वीकार कर दिया। उन्होंने हमें इतनी दोषपूर्ण सिफारिश क्यों दी?”

डब्ल्यूएचओ ने इस तरह के आरोपों से इनकार किया है। डब्ल्यूएचओ ट्रम्प प्रशासन द्वारा वायरस के प्रसार को रोकने के लिए किए गए उपायों की आलोचना करता रहा है। डब्ल्यूएचओ और चीन को फंसाने के ट्रम्प के प्रयास को देश में वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अपनी सरकार की विफलता के दोष को दूसरे पर मढ़ने के रूप में देखा जाता है। अमेरिका में COVID-19 के कारण संक्रमण और मौतों की संख्या दुनिया में सबसे ज़्यादा है। यहां 3 मिलियन से अधिक संक्रमण के मामलों के साथ 133,000 से अधिक मौत हो चुकी हैं।

फंडिंग के मामले में इस संस्था को सबसे बड़ा मदद करने वाला यूएस है जो उसके कुल वार्षिक बजट का 15% देता है। फंड की कमी वैश्विक स्तर पर संकट से निपटने के लिए न केवल डब्ल्यूएचओ की क्षमता को बुरी तरह प्रभावित करेगा बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय एजेंसी के रूप में भी इसकी स्थिति को कमज़ोर करेगा।

United States of America
Coronavirus
COVID-19
Donald Trump
Tedros Adhanom Ghebreyesus
World Health Organization

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

विरोध करने के लोकतांत्रिक अधिकार में अड़चन डालती लॉस एंजेलिस पुलिस

जॉर्ज फ्लॉय्ड की मौत के 2 साल बाद क्या अमेरिका में कुछ बदलाव आया?

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

कोरोना अपडेट: देश में एक हफ्ते बाद कोरोना के तीन हज़ार से कम मामले दर्ज किए गए


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश के 24 घंटो में 7,495 नए मामले, ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर हुए 280
    23 Dec 2021
    देश में कोरोना वायरस का नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है | कल बुधवार को तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के 34 नए मामले सामने आए हैं |
  • chile
    एमिलिया रोजास-सासे
    नज़रिया : ग्रेबिएल बोरिक की जीत चिली के वामपंथ के लिए बड़ा मौक़ा
    23 Dec 2021
    डी डब्ल्यू की एमिलिया रोजास लिखती हैं कि राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे साफ़ होने से यही पता चलता है कि चिली में मतदाता बदलाव चाहते हैं।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक : किसी के पास ईडी-सीबीआई है, किसी के पास भाई है, बहन है और जनता के पास...!
    23 Dec 2021
    जनता के पास है उसका वोट, जिसके लिए ये सारा जतन है, लेकिन उसी वोट को लेकर उसे पकड़ा दिया जाता है झुनझुना, कि अगले पांच साल तक बजाते रहो...।
  • Gabriel Boric
    बी. सिवरामन
    लैटिन अमेरिका दर्शा रहा है कि दक्षिणपंथी उभार स्थायी नहीं है
    23 Dec 2021
    क्या चिली के चुनाव में वामपंथ की जीत टर्निंग प्वाइंट साबित होगी?
  • Raam
    सबरंग इंडिया
    अयोध्या में मची जमीन की लूट, भगवान राम के आदर्शों की भी उड़ाईं धज्जियां
    23 Dec 2021
    राम की नगरी अयोध्या में राम के नाम पर जमीनों की लूट मची है। आलम यह है कि घोटालेबाज नेताओं और अफसरों ने नैतिकता के साथ भगवान राम के आदर्शों की भी धज्जियां उड़ा दी हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License