NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
चुनाव परिणामों को ख़ारिज करने के लिए ट्रम्प समर्थक वाशिंगटन डीसी में इकट्ठा हुए
मिलियन मैगा मार्च में 3 नवंबर के राष्ट्रपति चुनावों में मतदाता धोखाधड़ी के ट्रम्प के दावों के पक्ष में नारे लगाते हुए हज़ारों ट्रम्प समर्थक शामिल हुए।
पीपल्स डिस्पैच
16 Nov 2020
चुनाव परिणामों को ख़ारिज करने के लिए ट्रम्प समर्थक वाशिंगटन डीसी में इकट्ठा हुए

हाल में हुए राष्ट्रपति पद के चुनावों के परिणाम को खारिज करते हुए शनिवार 14 नवंबर और रविवार 15 अक्टूबर की सुबह में हज़ारों की संख्या में ट्रम्प समर्थक वाशिंगटन डीसी और अमेरिका के कई अन्य शहरों में इकट्ठा हुए। 'मिलियन मैगा मार्च' में हाल में संपन्न हुए राष्ट्रपति पद के चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के धोखाधड़ी के आरोपों की ओर इशारा करते हुए प्रदर्शनकारियों ने "स्टॉप द स्टील" और "वी आर चैंपियन्स" जैसे नारे लगाए।

प्रदर्शनकारी व्हाइट हाउस के पूर्व में फ्रीडम प्लाजा के पास इकट्ठा हुए। अतिदक्षिणपंथी समूहों प्राउड ब्वायज एंड ओथ कीपर्स के सदस्य भी विरोध प्रदर्शनों में मौजूद थे जिन्होंने राष्ट्रपति ट्रम्प के काफिले को वहां से गुजरते देखा। प्रदर्शनकारियों ने शहर के सर्वोच्च न्यायालय भवन तक मार्च किया।

ये प्रदर्शनकारी डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान को समर्थन करते हैं जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति के रुप में व्हाइट हाउस में अपने दूसरे कार्यकाल को बताते हुए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन के चुनाव को गलत और धोखाधड़ी कहा। ट्रम्प ने विशेष रूप से पेंसिल्वेनिया, मिशिगन, विस्कॉन्सिन और एरिज़ोना जैसे राज्यों में इस चुनाव परिणामों के ख़िलाफ़ विभिन्न अदालतों में कई क़ानूनी याचिका दायर किया है। इनमें से अधिकांश राज्यों में ट्रम्प पोस्टल बैलट की गिनती से पहले आगे थे।

शनिवार की देर शाम और रविवार की सुबह ट्रम्प समर्थक और विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं। झड़पों में एक प्रदर्शनकारी को चाकू घोंपकर मार दिया गया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने उस समय व्हाइट हाउस के पास एक रेस्तरां के भीतर पटाखे फोड़े जब लोग खा रहे थे। पुलिस ने कहा कि उन्होंने 20 प्रदर्शनकारियों को हमला करने और हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

ट्रम्प-विरोधी प्रदर्शनकारियों को "एंटीफा स्कम" के रूप में बताते हुए ट्रम्प ने बाद में एक ट्वीट में अपने समर्थकों पर हमलों के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया।

चुनाव अधिकारियों ने ट्रम्प के चुनाव में धोखाधड़ी के आरोपों को निराधार और बिना किसी सबूत के बताते हुए नकार दिया है। शुक्रवार को जॉर्जिया में नतीजों की घोषणा के बाद बाइडेन की बढ़त अब तक ट्रम्प के 232 इलेक्टर्स की तुलना में 306 इलेक्टर्स तक पहुंच गया। राष्ट्रपति के रूप में चुनाव के लिए किसी उम्मीदवार को कम से कम 270 इलेक्टोरल वोट को सुरक्षित करने की आवश्यकता होती है।

USA
US Elections 2020
Donand Trump
Joe Biden

Related Stories

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

बाइडेन ने यूक्रेन पर अपने नैरेटिव में किया बदलाव

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

अमेरिकी आधिपत्य का मुकाबला करने के लिए प्रगतिशील नज़रिया देता पीपल्स समिट फ़ॉर डेमोक्रेसी

छात्रों के ऋण को रद्द करना नस्लीय न्याय की दरकार है

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

गर्भपात प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट के लीक हुए ड्राफ़्ट से अमेरिका में आया भूचाल

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

नाटो देशों ने यूक्रेन को और हथियारों की आपूर्ति के लिए कसी कमर

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन


बाकी खबरें

  • महंगाई का मारा मिडिल क्लास
    न्यूज़क्लिक टीम
    महंगाई का मारा मिडिल क्लास
    29 Oct 2021
    सरकारी आंकड़े कहते हैं कि महंगाई दर कम हो गई है। लेकिन यह आंकड़े आम आदमी की ज़िंदगी की असलियत छुपाते हैं। असल में मिडिल क्लास के लोग जिन चीजों पर खर्च करते हैं, उन सब का दाम तेजी से बढ़ा है, जब कि…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    टिकरी-ग़ाज़ीपुर बॉर्डर से हटी बैरिकेडिंग, गुरुग्राम में पुलिस तैनाती में नमाज़ और अन्य
    29 Oct 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी दिल्ली पुलिस ने ग़ाज़ीपुर-टिकरी बॉर्डर से रास्ते ख़ाली किये, गुरुग्राम में पुलिस तैनाती में नमाज़ हुई और अन्य ख़बरों पर।
  • Uttrakhand
    सीमा शर्मा
    उत्तराखंड: कमेटी ने कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व में अवैध निर्माण के लिए अधिकारियों को ज़िम्मेदार ठहराया
    29 Oct 2021
    राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) द्वारा नियुक्त एक कमेटी ने कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व में जंगलात के अधिकारियों द्वारा शुरू किये गए निर्माण कार्यों में भारी अनियमितताएं हैं और उसकी ओर से जिम्मेदार…
  • climate-change
    संदीपन तालुकदार
    ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने की आपात ज़रूरत, दुनिया के लिए ख़तरे की घंटी बजा रही हैं WMO और UNEP की रिपोर्ट
    29 Oct 2021
    संयुक्त राष्ट्र संघ पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का विश्लेषण बताता है कि दुनिया अब 2।7 डिग्री सेल्सियस बढ़े हुए तापमान की दिशा में जा रही है, जिसके बेहद भीषण प्रभाव होंगे।
  • UP Police
    सोनिया यादव
    दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार और यूपी पुलिस की गिरती साख!
    29 Oct 2021
    ‘सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा' मोटो के साथ इनदिनों यूपी पुलिस आम लोगों की छोड़िए कानून की रक्षा भी नहीं कर पा रही। दिल्ली हाईकोर्ट ने बिना सूचना दिल्ली से गिरफ़्तारी के एक मामले में यूपी पुलिस को जमकर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License