NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ट्यूनीशिया की संसद ने हिचेम मेचिची के नेतृत्व वाली सरकार को मंज़ूरी दी
अक्टूबर 2019 में हुए ट्यूनीशियाई संसद के चुनावों के बाद यह तीसरी सरकार है जिसने सत्ता संभाली है।
पीपल्स डिस्पैच
03 Sep 2020
Hichem Mechichi

ट्यूनीशिया की संसद ने बुधवार 2 सितंबर को प्रधानमंत्री हिचेम मेचिची की नई सरकार को मंज़ूरी दे दी। नई सरकार अक्टूबर 2019 के चुनावों के बाद एक साल से भी कम समय में पदभार संभालने वाली तीसरी सरकार होगी। नई सरकार के पक्ष में 134 मतों और विपक्ष में 67 मतों के साथ संसद में विश्वास मत की प्रक्रिया समाप्त हो गई।

मतदान से पहले क़ानून निर्माताओं के बीच 11 घंटे तक गरम बहस चली जिनमें से कई प्रतिनिधियों ने नई सरकार के साथ अपनी सहमति और असहमति व्यक्त की थी। इनमें से अधिकांश ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक स्थिरता के लिए सरकार के पक्ष में मतदान करने और अनिश्चितकालीन समय से पूर्व चुनाव से बचने का फैसला किया जो देश में और ज़्यादा राजनीतिक और आर्थिक संकट को पैदा करने से रोक सकता है।

मतदान के बाद प्रधानमंत्री ने संसद से कहा, “सरकार का गठन ऐसे समय में हुआ है जब राजनीतिक अस्थिरता और लोगों का धैर्य जवाब दे चुका है। हमारी प्राथमिकता आर्थिक और सामाजिक स्थिति से निपटना होगा… इनमें सार्वजनिक वित्त के बर्बादी को रोकना, ऋणदाताओं के साथ बातचीत शुरू करना और सार्वजनिक कंपनियों और सब्सिडी सहित सुधार कार्यक्रमों को शुरू करना शामिल है।"

मेचिची ने प्रधानमंत्री के रूप में जो सबसे पहला कदम उठाया हैं उनमें से एक वित्त, अर्थव्यवस्था और निवेश के मंत्रालयों को एक मंत्रालय में मिलना है। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल से अधिकांश प्रमुख राजनीतिक गुटों को भी छोड़ दिया है जिनमें संसद में सबसे बड़ी पार्टी इस्लामिस्ट एन्नहदा पार्टी भी शामिल है।

साल 2011 की क्रांति ने लंबे समय तक रहे तानाशाह ज़ीने एल अबदीन बेन अली की सत्ता उखाड़ फेंका। इस साल से ट्यूनीशिया में नौ सरकारों ने देश की कमान को संभाला लेकिन विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच सत्ता संघर्ष और वैचारिक मतभेद के चलते इन सरकारों में से कोई भी लंबे समय तक राजनीतिक स्थिरता प्रदान करने में सक्षम नहीं हो पाई है। प्रधानमंत्री एलियेस फखफख की पिछली सरकार केवल पांच महीने तक रही। इस प्रधानमंत्री ने ब्याज और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अपना इस्तीफ़ा दे दिया था।

Tunisia
Hichem Mechichi
Tunisia Parliament
International news

Related Stories

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

अमेरिका में महिलाओं के हक़ पर हमला, गर्भपात अधिकार छीनने की तैयारी, उधर Energy War में घिरी दुनिया

अब ट्यूनीशिया के लोकतंत्र को कौन बचाएगा?

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा

ट्यूनीशिया: पहली डिजिटल राजनीतिक सुझाव प्रक्रिया पर लोगों में मत-विभाजन

दुनिया भर की: जर्मनी में ‘ट्रैफिक लाइट गठबंधन’ के हाथों में शासन की कमान

ट्यूनीशिया के संविधान में संशोधन करने की राष्ट्रपति की योजना का विरोध

ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को बर्ख़ास्त किया, देश में विरोध के बाद संसद निलंबित


बाकी खबरें

  • सत्यम् तिवारी
    वाद-विवाद; विनोद कुमार शुक्ल : "मुझे अब तक मालूम नहीं हुआ था, कि मैं ठगा जा रहा हूँ"
    16 Mar 2022
    लेखक-प्रकाशक की अनबन, किताबों में प्रूफ़ की ग़लतियाँ, प्रकाशकों की मनमानी; ये बातें हिंदी साहित्य के लिए नई नहीं हैं। मगर पिछले 10 दिनों में जो घटनाएं सामने आई हैं
  • pramod samvant
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेकः प्रमोद सावंत के बयान की पड़ताल,क्या कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार कांग्रेस ने किये?
    16 Mar 2022
    भाजपा के नेता महत्वपूर्ण तथ्यों को इधर-उधर कर दे रहे हैं। इंटरनेट पर इस समय इस बारे में काफी ग़लत प्रचार मौजूद है। एक तथ्य को लेकर काफी विवाद है कि उस समय यानी 1990 केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।…
  • election result
    नीलू व्यास
    विधानसभा चुनाव परिणाम: लोकतंत्र को गूंगा-बहरा बनाने की प्रक्रिया
    16 Mar 2022
    जब कोई मतदाता सरकार से प्राप्त होने लाभों के लिए खुद को ‘ऋणी’ महसूस करता है और बेरोजगारी, स्वास्थ्य कुप्रबंधन इत्यादि को लेकर जवाबदेही की मांग करने में विफल रहता है, तो इसे कहीं से भी लोकतंत्र के लिए…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये
    16 Mar 2022
    किसी भी राजनीतिक पार्टी को प्रश्रय ना देने और उससे जुड़ी पोस्ट को खुद से प्रोत्सान न देने के अपने नियम का फ़ेसबुक ने धड़ल्ले से उल्लंघन किया है। फ़ेसबुक ने कुछ अज्ञात और अप्रत्यक्ष ढंग
  • Delimitation
    अनीस ज़रगर
    जम्मू-कश्मीर: परिसीमन आयोग ने प्रस्तावों को तैयार किया, 21 मार्च तक ऐतराज़ दर्ज करने का समय
    16 Mar 2022
    आयोग लोगों के साथ बैठकें करने के लिए ​28​​ और ​29​​ मार्च को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करेगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License