NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
विपक्षी एचडीपी को रद्द करने के लिए तुर्की की सरकार ने अदालत का रुख किया
तुर्की में दक्षिणपंथी सरकार लंबे समय से यह कहती रही है कि वामपंथी-कुर्दिश समर्थक पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचडीपी) का प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के साथ सीधा संबंध है। पीकेके अलगाववादी आतंकी समूह है।
पीपल्स डिस्पैच
19 Mar 2021
विपक्षी एचडीपी को रद्द करने के लिए तुर्की की सरकार ने अदालत का रुख किया

तुर्की के मुख्य अभियोजक ने प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के साथ संबंध होने का आरोप लगाते हुए कुर्द समर्थक वामपंथी पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचडीपी) पर प्रतिबंध लगाने के लिए संवैधानिक अदालत में एक मुकदमा दायर किया। इस फैसले ने रिसेप तैयप एर्दोगन के नेतृत्व वाली दक्षिणपंथी सरकार द्वारा विपक्ष को समाप्त करने के नए आरोपों को न्योता दिया है।

कुर्द अल्पसंख्यकों में पैठ रखने वाली एचडीपी वामपंथी पार्टी है। यह सत्तारूढ़ जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी (एकेपी) और रिपब्लिकन पीपल्स पार्टी (सीएचपी) के बाद तुर्की की संसद में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। 600 सदस्यों वाली संसद में इसकी 55 सीटें हैं।

एचडीपी को समाप्त करने और प्रतिबंधित करने का ये प्रस्ताव ठीक उसी दिन आया जब इसके एक प्रतिनिधि उमर फारुक गेरग्लियोग्लू की संसदीय सदस्यता बुधवार 17 मार्च को संसद के स्पीकर द्वारा निरस्त कर दी गई थी। सदस्यता को निरस्त करने का आधार गेरग्लियोग्लू के कथित रूप से "आतंकी प्रोपगैंडा" था।

तुर्की की एक अपीलीय अदालत ने गेरग्लियोग्लू के मामले में निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा था और उन्हें दो साल और छह महीने जेल की सजा सुनाई थी। संसद में उनकी सदस्यता निरस्त होने तक उन्हें जेल नहीं हो सकती है।

गेरग्लियोग्लू संसद में कोकेली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते है। वह प्रसिद्ध मानवाधिकार वकील भी हैं।

पार्टी पर प्रतिबंध लगाने और गेरग्लियोग्लू की सदस्यता रद्द करने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए, 17 मार्च को एचडीपी ने एक बयान जारी कर कहा कि संवैधानिक अदालत में ये मामला इंगित करता है कि "वैचारिक रूप से, राजनीतिक रूप से या बैलट बॉक्स में एचडीपी पर हावी होने में सक्षम नहीं होने पर वे [एकेपी-एमएचपी गठबंधन सरकार] अब न्यायपालिका के माध्यम से लोकतांत्रिक राजनीति से एचडीपी को खत्म करने को सोच रहे हैं। उनकी आक्रामकता उनके गहराए भय से उत्पन्न होती है।”

राजनीतिक "तख्तापलट" बताते हुए ये बयान एचडीपी को समाप्त करने के फैसले के खिलाफ प्रतिरोध को आह्वान करता है। एचडीपी के खिलाफ बुधवार का हमला तुर्की में कोई नई बात नहीं है। संसद में हक्करी और दियारबाकिर का प्रतिनिधित्व करने वाले इसके दो सांसद लेयला ग्वेन और मूसा फारिसोगुल्लारी की सदस्यता पिछले साल जून में सीएचपी के एनिस बर्बेरोग्लू के साथ छीन ली गई थी और जेल भेज दिया गया था। पीकेके की कथित सदस्यता के लिए तुर्की की अदालत ने इन्हें दोषी ठहराया था।

Turkey
Turkish government
HDP
Kurdistan Workers Party
Peoples Democratic Party

Related Stories

जम्मू-कश्मीर के भीतर आरक्षित सीटों का एक संक्षिप्त इतिहास

क्या अमेरिका और यूरोप के करीब आ रहा है तुर्की?

भीड़ ने तुर्की में सीरियाई शरणार्थियों पर हमला किया

तुर्की और ग्रीस में फैली विनाशकारी जंगल की आग

पश्चिमी गठबंधन के लिए अमेरिका ने फिर हासिल किया तुर्की का समर्थन

लीबिया की अंतरिम सरकार ने तुर्की को देश से अपनी सेना वापस लेने के लिए कहा

हिंदू कुश में यूएस, तुर्की दोनों का फ़ायदा

अमेरिका, तुर्की, आईएसआईएस, अल-क़ायदा और तालिबान मिलकर बनाते हैं एक 'खुशहाल परिवार'!

जॉर्डन में तख़्तापलट की कोशिशों ने छोड़े सबूत

'इस्तांबुल कन्वेंशन ऑन विमेंस राइट्स' से तुर्की के हटने के फ़ैसले से विरोध प्रदर्शन तेज़


बाकी खबरें

  • Nord Stream
    एम. के. भद्रकुमार
    नॉर्ड स्ट्रीम 2 सर्टिफ़िकेट को जर्मनी ने किया निलंबित
    23 Dec 2021
    जर्मन नेटवर्क कैस्केड के डेटा से पता चलता है कि यमल-यूरोप ट्रांसनेशनल गैस पाइपलाइन के रूप में जानी जाने वाली एक प्रमुख ट्रांजिट पाइपलाइन जर्मनी को जाने वाले सभी रूसी प्राकृतिक गैस शिपमेंट की दिशा पलट…
  • Golden Temple
    तृप्ता नारंग
    पंजाब में बेअदबी की घटनाएँ, असली मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश
    23 Dec 2021
    राजनीतिक जानकारों के मुताबिक़ विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीति और धर्म का यह घालमेल चिंताजनक है।
  • urmilesh
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    वोटर-आईडी को आधार से जोड़ना निराधार, चुनाव-बिगाड़ को मत कहें सुधार
    22 Dec 2021
    स्वतंत्र भारत की ज्यादातर सरकारें वास्तविक सुधारों से क्यों भागती रही हैं ? निर्वाचन आयोग के बारे मे क्या कहा था डाक्टर बी आर अम्बेडकर ने? #AajKiBaat में वरिष्ठ पत्रकार Urmilesh का विचारोत्तेजक…
  •  नया बिल, मतदान से वंचित करने के साथ लोकतंत्र पर है हमलाः अपार गुप्ता
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    नया बिल, मतदान से वंचित करने के साथ लोकतंत्र पर है हमलाः अपार गुप्ता
    22 Dec 2021
    ख़ास पेशकश में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने मतदान कार्ड को आधार से जोड़ने वाले बिल पर बातचीत की वकील अपार गुप्ता से, जिन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए ख़तरनाक बताया औऱ कहा कि इससे मतदाताओं को डराने-धमकाने…
  • ola
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली : ओला-ऊबर के किराए और पेनिक बटन-की के खिलाफ टैक्सी ड्राइवरों की भूख हड़ताल
    22 Dec 2021
    दिल्ली सरकार की ड्राइवर विरोधी नीतियों के खिलाफ और टैक्सी बस मालिकों और ओला-ऊबर के ड्राइवरों की काफी लम्बे समय से लंबित माँगों को पूरा कराने के लिए, ड्राइवर और मालिक 21 दिसंबर को जंतर मंतर पर एक दिन…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License