NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
यूपीटीईटी पेपर लीक मामले में दो और गिरफ़्तार
एसटीएफ ने यूपीटीईटी के प्रश्नपत्र छापने वाली कंपनी के निदेशक को ग्रेटर नोएडा से गिरफ़्तार कर लिया है। इसके अलावा एक गिरफ़्तारी बागपत से हुई है।
भाषा
01 Dec 2021
यूपीटीईटी पेपर लीक मामले में दो और गिरफ़्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के प्रश्नपत्र छापने वाली कंपनी के निदेशक को गिरफ्तार कर लिया है।

एसटीएफ ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी राय अनूप प्रसाद के रूप में हुई है और उसे सोमवार रात ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया।

एसटीएफ द्वारा की जा रही जांच के दौरान आर.एस.एम. फिनसर्व लिमिटेड (बदरपुर, दिल्ली) के निदेशक राय अनूप प्रसाद को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। प्रश्नपत्र छापने का काम आर.एस.एम. फिनसर्व लिमिटेड को दिया गया था।

बयान में कहा गया है कि प्रसाद और चार अन्य के खिलाफ सूरजपुर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और बाकी आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

एसटीएफ ने बयान में कहा कि इसी मामले में बागपत से एक गिरफ्तारी भी हुई है।

बयान में कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान राहुल चौधरी के रूप में हुई है, जो उम्मीदवारों से मोटी रकम लेता था और प्रश्न पत्र लीक करता था। इसकी गिरफ्तारी सोमवार शाम को बड़ौत थाना क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज के पास से की गई थी। उसके खिलाफ बड़ौत थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में रविवार को होने वाली उप्र अध्यापक पात्रता परीक्षा परीक्षा -2021 का प्रश्न पत्र लीक होने की वजह से परीक्षा स्थगित कर दी गई और पुलिस ने इस मामले में प्रश्न पत्र लीक करने वाले गिरोह के 29 सदस्यों को राज्‍य के विभिन्‍न जिलों से गिरफ्तार किया है। यह परीक्षा राज्‍य के सभी 75 जिलों के 2,736 परीक्षा केंद्रों पर होनी थी और इसमें 19 लाख 99 हजार 418 परीक्षार्थियों को शामिल होना था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था “दोषियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी।” एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा था, 'सरकार अभ्यर्थियों के साथ खड़ी है। एक माह के अंदर पारदर्शी तरीके से पुनः परीक्षा आयोजित होगी। किसी भी अभ्यर्थी से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।” उन्होंने कहा, “परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को आने-जाने के वास्ते परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।”

UPTET 2021
Areest
STF
Lucknow
question paper
Candidate

Related Stories

यूपी: उन्नाव सब्ज़ी विक्रेता के परिवार ने इकलौता कमाने वाला गंवाया; दो पुलिसकर्मियों की गिरफ़्तारी

ज़रा सोचिए… जब बाबरी मस्जिद गिरी ही नहीं तो किसे और कैसी सज़ा!

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामला: बाहर जो 'श्रेय' लेते हैं अदालत में क्यों मुकर जाते हैं!

हैदराबाद के बाद उन्नाव को लेकर ग़म और गुस्सा, लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा

कमलेश हत्याकांड : पुलिस की कहानी में कई झोल, साथ ही मंशा पर भी सवाल!

लखनऊ में हिन्दू समाज पार्टी के नेता की हत्या, समर्थकों का हंगामा, बसों में तोड़फोड़

उन्नाव कांड का पूरा ब्योरा, जिसके बारे में हर किसी को जानने की ज़रूरत है

उन्नाव कांड : पीडिता की हालत में मामूली सुधार, सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली लाने का आदेश


बाकी खबरें

  • rakeh tikait
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार
    11 Feb 2022
    पहले चरण के मतदान की रपटों से साफ़ है कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण वोटिंग पैटर्न का निर्धारक तत्व नहीं रहा, बल्कि किसान-आंदोलन और मोदी-योगी का दमन, कुशासन, बेरोजगारी, महंगाई ही गेम-चेंजर रहे।
  • BJP
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड चुनाव: भाजपा के घोषणा पत्र में लव-लैंड जिहाद का मुद्दा तो कांग्रेस में सत्ता से दूर रहने की टीस
    11 Feb 2022
    “बीजेपी के घोषणा पत्र का मुख्य आकर्षण कथित लव जिहाद और लैंड जिहाद है। इसी पर उन्हें वोटों का ध्रुवीकरण करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घोषणा पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया में लव-लैड जिहाद को…
  • LIC
    वी. श्रीधर
    LIC आईपीओ: सोने की मुर्गी कौड़ी के भाव लगाना
    11 Feb 2022
    जैसा कि मोदी सरकार एलआईसी के आईपीओ को लांच करने की तैयारी में लगी है, जो कि भारत में निजीकरण की अब तक की सबसे बड़ी कवायद है। ऐसे में आशंका है कि इस बेशक़ीमती संस्थान की कीमत को इसके वास्तविक मूल्य से…
  • china olampic
    चार्ल्स जू
    कैसे चीन पश्चिम के लिए ओलंपिक दैत्य बना
    11 Feb 2022
    ओलंपिक का इतिहास, चीन और वैश्विक दक्षिण के संघर्ष को बताता है। यह संघर्ष अमेरिका और दूसरे साम्राज्यवादी देशों द्वारा उन्हें और उनके तंत्र को वैक्लपिक तंत्र की मान्यता देने के बारे में था। 
  • Uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : जंगली जानवरों से मुश्किल में किसान, सरकार से भारी नाराज़गी
    11 Feb 2022
    पूरे राज्य के किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, मंडी, बढ़ती खेती लागत के साथ ही पहाड़ों में जंगली जानवरों का प्रकोप और लगातार बंजर होती खेती की ज़मीन जैसे तमाम मुद्दे लिए अहम हैं, जिन्हें इस सरकार ने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License