NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह प्रकरण में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल
पेश की गईं याचिकाओं में विवादित परिसर में मौजूद कथित साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की संभावना को समाप्त करने के लिए अदालत द्वारा कमिश्नर नियुक्त किए जाने तथा जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में निरीक्षण करने के लिए वादी को परिसर में प्रवेश की अनुमति दिए जाने का आग्रह किया गया है।
भाषा
30 May 2022
mathura
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में चल रहे श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह प्रकरण में सोमवार को दो अलग—अलग याचिकाएं दाखिल की गयीं। इन दोनों पर ही अन्य अर्जियों के साथ एक जुलाई को सुनवाई की जाएगी।

पेश की गईं याचिकाओं में विवादित परिसर में मौजूद कथित साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की संभावना को समाप्त करने के लिए अदालत द्वारा कमिश्नर नियुक्त किए जाने तथा जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में निरीक्षण करने के लिए वादी को परिसर में प्रवेश की अनुमति दिए जाने का आग्रह किया गया है।

जिला शासकीय अधिवक्ता (दीवानी) संजय गौड़ ने बताया कि सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ज्योति सिंह की अदालत में सोमवार को दो याचिकाकर्ताओं ने अलग-अलग प्रार्थना पत्र पेश किये। इनमें से धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ के अधिवक्ता राजेंद्र माहेश्वरी ने कहा कि चूंकि अदालत में जल्द ही गर्मियों की छुट्टियां घोषित हो जाएंगी, ऐसे में सम्भव है कि ईदगाह पक्ष के लोग वहां मौजूद साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ कर दें।

उन्होंने मांग रखी है कि ऐसे में इस विशेष प्रकरण में ग्रीष्मावकाश के दौरान ही अदालत कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर प्रश्नगत इमारत का सर्वे करा ले, जिससे मौके की वास्तविक स्थिति अदालत के सामने भी स्पष्ट हो जाए।

गौड़ ने बताया, इस संबंध में विगत 23 मई को भी एक याचिका इसी आशय के साथ दाखिल की गई थी, मगर सुनवाई न किए जाने के कारण याचिका को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय चौधरी की अदालत में पेश किया गया था, जहां से न्यायालय ने इस आदेश के साथ यह मामला सिविल जज की ही अदालत में भेज दिया गया कि इस मामले की सुनवाई बिना किसी व्यवधान के प्रतिदिन की जाये।

दूसरी ओर, अखिल भारत हिन्दू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने भी एक याचिका दाखिल कर अदालत से आग्रह किया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले उन्हें जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में ईदगाह स्थल पर रोजाना प्रवेश करने की अनुमति दी जाए, जिससे यह पता लग सके कि दूसरे पक्ष द्वारा परिसर के अंदर किसी तरह का भौतिक बदलाव तो नहीं किया गया है, क्योंकि आशंका है कि प्रतिवादी पक्ष गर्मी की छुट्टियों के दौरान परिसर में मौजूद कथित साक्ष्यों को मिटा सकता है।

अदालत ने इन दोनों ही याचिकाओं पर अन्य अर्जियों के साथ आगामी एक जुलाई को सुनवाई करने का निर्णय लिया है।

Uttar pradesh
mathura
Krishna Janmashtami

Related Stories

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

जौनपुर: कालेज प्रबंधक पर प्रोफ़ेसर को जूते से पीटने का आरोप, लीपापोती में जुटी पुलिस

उपचुनाव:  6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 23 जून को मतदान

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

क्या वाकई 'यूपी पुलिस दबिश देने नहीं, बल्कि दबंगई दिखाने जाती है'?

उत्तर प्रदेश विधानसभा में भारी बवाल

खोज ख़बर : मस्जिद दर मस्जिद भगवान की खोज नहीं, नफ़रत है एजेंडा, हैदराबाद फ़र्ज़ी एनकाउंटर के बड़े सवाल


बाकी खबरें

  • dharm sansad
    स्मृति कोप्पिकर
    तबाही का साल 2021: भारत के हिस्से में निराशा, मगर लड़ाई तब भी जारी रहनी चाहिए
    31 Dec 2021
    साम्प्रदायिक विद्वेष और दलित विरोधी हिंसा के चलते हमारी स्थिति पहले भी बहुत ख़राब थी, लेकिन मौजूदा स्थिति कहीं ज़्यादा ख़राब है। नफ़रत 2021 की हमारी नयी पहचान बन गयी और भारत सरकते हुए बहुत नीचे चला…
  • BAJRANG DAL
    रवि शंकर दुबे
    बजरंग दल को नए साल के जश्न से भी परेशानी, काशी की गलियों में नोटिस लगाकर दी धमकी
    31 Dec 2021
    विश्व हिंदू परिषद हर दिन नई धमकियाँ दे रहा है। इस बार विहिप ने धमकी दी है कि अगर नए साल का जश्न मनाया गया तो ठीक नहीं होगा, साथ ही इस दल ने पब और होटल पर संगीन आरोप मढ़ दिए हैं।
  • dharm sansad
    सत्यम श्रीवास्तव
    असल सवाल इन धर्म संसदों के औचित्य का है
    31 Dec 2021
    सवाल हरिद्वार या रायपुर में एक या अनेक लेकिन एक जैसे कथित संतों द्वारा बदतमीज़ी और उकसाने वाले बयानों का नहीं है बल्कि असल सवाल इन कथित धर्म सांसदों के आयोजनों के औचित्य का है।
  • protest
    रौनक छाबड़ा
    हरियाणा: यूनियन का कहना है- नाकाफी है खट्टर की ‘सौगात’, जारी रहेगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल
    31 Dec 2021
    8 दिसंबर से जारी हड़ताल की कार्रवाई के चलते राज्य भर के सभी 22 जिलों में लगभग 26,000 आंगनबाड़ी केंद्रों में कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट : देश में बहुत तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, 24 घंटो में 16,764 नए मामले दर्ज किए गए 
    31 Dec 2021
    देश में दो महीने बाद कोरोना के 16 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज किये गए हैं। वहीं ओमिक्रोन के 24 घंटों में 309 नए मामले सामने आए हैं और देश के 23 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में यह वेरिएंट फैल चुका…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License