NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
अंतरराष्ट्रीय
यूके और रूस ने अगले सप्ताह से शुरू होने वाले COVID-19 टीकाकरण की घोषणा की
रूस के स्पुतनिक वी और यूके के फाइजर-बायोएनटेक के टीके दोनों अपने अंतिम परीक्षणों में 95% से अधिक प्रभावी बताए गए हैं।
पीपल्स डिस्पैच
03 Dec 2020
कोरोना वायरस

COVID-19 महामारी के खिलाफ शुरुआती सफलता की उम्मीद को बढ़ाते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार 2 दिसंबर को अगले हफ्ते से देश में बड़े पैमाने पर स्वैच्छिक टीकाकरण की घोषणा की। ब्रिटेन के बाद रूस ऐसा करने वाला दूसरा देश बन गया जब उसने इसी दिन इसी तरह के फैसले की घोषणा की थी।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने इंडिपेंडेंट मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स एजेंसी (एमएचआरए) की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है और इस्तेमाल के लिए फाइजर-बायोएनटेक के COVID -19 वैक्सीन को मंजूरी दे दी है।

यूके में ये वैक्सीन सबसे पहले उन लोगों के लिए उपलब्ध होगी जो अधिक जोखिम वाली श्रेणी में हैं। स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक के अनुसार ये देश अगले सप्ताह तक लगभग 800,000 खुराक का उत्पादन करेगा।

फाइजर ने बुधवार को दावा किया कि नवीनतम परीक्षण के अनुसार उसका टीका 95% से अधिक प्रभावी है।

यूके वैक्सीन को -70 डिग्री सेल्सियस पर स्टोरेज सुविधा की आवश्यकता होगी जो कि मेडिकल स्टोर्स के माध्यम से वैक्सीन के बड़े पैमाने पर प्रसार को सीमित करता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश भर के 50 अस्पतालों का एक नेटवर्क लोगों को पहला खुराक देगा। प्रत्येक व्यक्ति को इस वैक्सीन के दो खुराक की आवश्यकता होगी। सरकार ने 40 मिलियन खुराक खरीदा है।

रूसी स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको के अनुसार जिन्होंने बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को वैक्सीन 'स्पुतनिक वी' भी प्रस्तुत किया उन्होंने कहा कि देश में 100,000 से अधिक लोगों को पहले ही टीका लगाए जा चुके हैं।

पुतिन के अनुसार रूस में शिक्षकों और चिकित्सकों को स्वैच्छिक आधार पर पहली खुराक मिलेगी। देश में अगले सप्ताह के भीतर वैक्सीन की लगभग दो मिलियन खुराक का उत्पादन किया जाएगा।

स्पुतनिक वी दुनिया का पहला पंजीकृत COVID-19 वैक्सीन था जिसे अगस्त में सरकार की मंजूरी मिली थी। आरटी के अनुसार स्पुतनिक वी हालिया परीक्षणों में 95% प्रभावी है। रूस ने अपना दूसरा टीका एपीवेककोरोना भी पंजीकृत किया है।

पहले की रिपोर्टों के अनुसार रूसी स्पुतनिक वी अपने अन्य प्रतियोगी की तुलना में बहुत सस्ता है। आरटी के एक लेख के अनुसार, स्पुतनिक के दो खुराक की कीमत लगभग 20 डॉलर होगी। फाइजर और मॉडर्ना निर्मित टीकों की लागत क्रमशः 39 डॉलर और 57-74 डॉलर बताई गई है।

COVID-19
Coronavirus
corona vaccine
Russia

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • भारतीय विधिज्ञ परिषद
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    भारतीय विधिज्ञ परिषद द्वारा नियमों में संशोधन के ख़िलाफ़ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
    01 Jul 2021
    अधिवक्ता संघर्ष मोर्चा के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में पुतला दहन किया गया तथा भारतीय विधिज्ञ परिषद द्वारा नए उक्त संशोधन की प्रतियां जलाई गईं।
  • डब्ल्यूएचओ
    भाषा
    आगामी हफ्तों में दुनिया में सबसे ज्यादा हावी स्वरूप होगा डेल्टा: डब्ल्यूएचओ
    01 Jul 2021
    डेल्टा स्वरूप के अत्यधिक संक्रामक होने के मद्देनजर डब्ल्यूएचओ ने आगाह किया है कि इस स्वरूप के अन्य स्वरूपों के मुकाबले अधिक हावी होने और आगामी महीनों में सबसे अधिक प्रभावशाली स्वरूप बन जाने का अंदेशा…
  • असम:आख़िरकार डेढ़ साल जेल में रहने के बाद रिहा हुए अखिल गोगोई
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    असम: आख़िरकार डेढ़ साल जेल में रहने के बाद रिहा हुए अखिल गोगोई
    01 Jul 2021
    रिहा होने के बाद राइजोर दल के प्रमुख ने कहा,‘‘ आखिरकार सत्य की जीत हुई, हालांकि मुझे सलाखों के पीछे रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई।’’ उन्होंने कहा कि घर में सामान रखने के बाद वह ‘‘सीएए के पहले शहीद…
  • Thousands of tribals
    विष्णुकांत तिवारी
    साकेरगुडा नरसंहार के 9 साल पूरे होने के मौक़े पर पहुंचे हज़ारों प्रदर्शनकारी, बस्तर में आदिवासी की होती हत्यायाओं को बताया एक निरंतर चलने वाला वाक़या
    01 Jul 2021
    साल 2012 के 27-28 जून के बीच पड़ने वाली उस रात को सरकेगुड़ा गांव में सुरक्षा बलों ने तीन बच्चों सहित 17 लोगों को मार डाला था,उस बर्बर घटना की याद में इस साल आदिवासी एक साथ जमा हुए।
  • स्वाज़ीलैंड में लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों में 24 लोगों की मौत, 70 से अधिक घायल
    पीपल्स डिस्पैच
    स्वाज़ीलैंड में लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों में 24 लोगों की मौत, 70 से अधिक घायल
    01 Jul 2021
    सैन्य कार्रवाई के बावजूद शहरी और ग्रामीण स्वाज़ीलैंड के लोग अफ़्रीका के अंतिम निरंकुश सम्राट के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतर रहे हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License