NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
यूएन ने युगांडा में विपक्षी दलों और पत्रकारों पर सरकारी हिंसा को लेकर चिंता जताई
14 जनवरी के चुनाव में राष्ट्रपति मुसेवेनी को मुख्य रुप से चुनौती देने वाले बॉबी वाइन ने अपने समर्थकों पर कई हमलों के बाद अपने बच्चों को देश से भेज दिया।
पीपल्स डिस्पैच
11 Jan 2021
यूएन

युगांडा में 14 जनवरी को चुनाव होने हैं। इससे कुछ ही दिन पहले यूएन हाई कमीशनर ऑफ ह्यूमन राइट्स ने विपक्षी दलों पर सरकार की बढ़ती हिंसक कार्रवाई और वर्ष 1986 से सत्तासीन राष्ट्रपति योवेरी कागुता मुसेवेनी के खिलाफ उनके प्रचार को रोकने के लिए COVID-19 को लेकर प्रतिबंधों का चयनात्मक तरीके से इस्तेमाल करने को लेकर चिंता जाहिर की है।

विपक्षी दलों के प्रचारों को कवर करने से रोकने के लिए पुलिस व्यवस्थित तरीके से पत्रकारों के खिलाफ हिंसात्माक कार्रवाई कर रही है।

कई पत्रकार घायल हुए हैं जिनमें से कम से कम तीन गंभीर हालत में थे जो जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। यूएनएचआरसी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ”चुनाव से पहले अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार सहित शांतिपूर्ण सभा और इसमें भाग लेने के साथ साथ ही मनमाने ढंग से जीवन को नुकसान पहुुंचाने, मनमानी गिरफ्तारी और हिरासत तथा यातना जैसे कई मानवाधिकारों के उल्लंघन की सूचना मिली है।"

एक दिन पहले रॉबर्ट कयागुलानी सेसेंटामु उर्फ बॉबी वाइन जो राष्ट्रपति मुसेवेनी के मुख्य चुनौतीकर्ता के रूप में उभरे हैं उन्हें अपने बच्चों को देश से बाहर ले जाने और अमेरिका में रिश्तेदारों की देखरेख में रखने के लिए मजबूर किया गया था क्योंकि उन्हें अपहरण की जानकारी मिली थी।

वाइन का प्रचार सरकारी हिंसा का मुख्य रुप से शिकार रहा है। 3 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के कुछ मिनट बाद ही वाइन ने आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस द्वारा पीटा गया था। 18 नवंबर को उनकी गिरफ्तारी (बाद में जमानत पर रिहा हुए) से बड़े पैमाने पर हिंसा हुई जिसमें 37 लोगों की जान चली गई थी।

27 दिसंबर को जब सुरक्षा बलों ने उनके प्रचार पर फिर से हमला किया तो उनके निजी अंगरक्षक का गंभीर रूप से घायल पत्रकार की मदद करने के दौरान एक सैन्य वाहन द्वारा कुचले जाने के बाद देहांत हो गया।

30 दिसंबर को फिर यूएनएचआरसी के बयान में कहा गया, "कलंगाला में 90 एनयूपी समर्थकों को तब गिरफ्तार किया गया जब सुरक्षा बलों ने उनके प्रचार कार्यक्रमों पर अन्य उल्लंघनों के साथ साथ COVID नियमों के उल्लंघन के लिए रोक लगा दिया था। उनके अनुसार अदालत में पेश होने के दौरान हिरासत में यातना के चलते कुछ लोगों को चोटें आईं। इसके विपरीत, पुलिस ने सत्तारूढ़ दल द्वारा किए गए चुनावी प्रचार पर इतने सख्त तरीके से COVID-19 प्रतिबंध लागू नहीं किए हैं।"

8 जनवरी को पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डिप्टी आईजीपी मेजर जनरल पॉल लोकेच ने वाइन के प्रचार करने वाले 17 पत्रकारों की गिरफ्तारी को उचित ठहराया और आरोप लगाया कि पत्रकार के रुप वे एक्टिविस्ट थें।

Uganda
United nations
COVID-19
Yoweri Museveni

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

जलवायु परिवर्तन : हम मुनाफ़े के लिए ज़िंदगी कुर्बान कर रहे हैं

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

कोरोना अपडेट: देश में एक हफ्ते बाद कोरोना के तीन हज़ार से कम मामले दर्ज किए गए

दिल्लीः एलएचएमसी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया का ‘कोविड योद्धाओं’ ने किया विरोध


बाकी खबरें

  • Bombay High Court grants bail to Aryan Khan
    भाषा
    क्रूज ड्रग्स पार्टी केस: बंबई उच्च न्यायालय ने आर्यन खान को दी जमानत
    28 Oct 2021
    आर्यन के वकीलों की टीम अब उनकी शुक्रवार तक रिहाई के लिए औपचारिकताएं पूरी करने का प्रयास करेगी। 23 वर्षीय आर्यन फिलहाल न्यायिक हिरासत में सेंट्रल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं।
  • bihar protest
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल, आइएमए ने भी किया समर्थन
    28 Oct 2021
    इंटर्न डॉक्टरों ने पीएमसीएच प्रशासन के साथ-साथ सरकार को भी चेतावनी दी है कि अगर उनके स्टाइपेंड को बढ़ाने की तत्काल घोषणा नहीं की गई तो वे ओपीडी और वार्डों में इलाज रोक देंगे।
  • covid 19 vaccine
    मो. इमरान खान
    बिहारः तीन लोगों को मौत के बाद कोविड की दूसरी ख़ुराक
    28 Oct 2021
    एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, इसे अधिकारियों और निजी स्वास्थ्य संस्थाओं के बीच के सांठ-गांठ का ही कमाल कहना चाहिए कि उनके द्वारा टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सिर्फ तीन ही नहीं बल्कि ऐसे…
  • पूर्व सीएजी विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर मांगी माफी ,2G स्पेक्ट्रम रिपोर्ट से जुड़ा है विवाद
    भाषा
    पूर्व सीएजी विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर मांगी माफी ,2G स्पेक्ट्रम रिपोर्ट से जुड़ा है विवाद
    28 Oct 2021
    निरुपम ने कहा कि राय को 2जी स्पेक्ट्रम और कोयला ब्लॉक आवंटन पर कैग की रपटों को लेकर देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दोनों ‘‘फर्जी’’ थीं। उन्होंने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘…
  • Sahba Hussain
    न्यूज़क्लिक टीम
    जेल के अंडा सेल में गौतम नवलखा, ज़िंदगी ख़तरे में होने का अंदेशा : सहबा
    28 Oct 2021
    वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की मानवाधिकार कार्यकर्ता और लेखक गौतम नवलखा की जीवनसाथी सहबा हुसैन से। जिन्होंने हाल ही में गौतम की ज़िंदगी पर मंडरा रहे ख़तरे के बारे में एक पत्र लिखा है और उन्हें…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License