NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार विशेषज्ञ ने यूएई में क़ैद मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग की
संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी के अनुसार तीन मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त अरब अमीरात की जेलों के भीतर दुर्व्यवहार किया गया है और उन्होंने उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है।
पीपल्स डिस्पैच
11 Feb 2021
UAE Human Rights

मानवाधिकार कार्यकर्ता की स्थिति को लेकर यूनाइटेड नेशन के विशेष दूत मैरी लॉलर ने बुधवार 10 फरवरी को यूएई सरकार से कहा कि 10 साल जेल की सजा काट रहे तीन मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को रिहा करने को लेकर कहा कि उनके साथ जेल के अंदर उत्पीड़न और दुर्व्यवहार किया जाता है।

एक प्रेस विज्ञप्ति में लॉलर ने कहा कि, "न केवल मोहम्मद अल-रोकन, अहमद मंसूर और नासिर बिन गैथ को संयुक्त अरब अमीरात में मानवाधिकारों का सम्मान करने के लिए उनके अहिंसक और वैध तरीके से आह्वान के लिए कैद में रखा गया और दोषी ठहराया गया है बल्कि वे जेल में दुर्व्यवहार का शिकार भी हुए हैं।"

रोकन, मंसूर और बिन गैथ लंबे समय से संयुक्त अरब अमीरात में मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं और भाषण व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और राजनीतिक विरोधियों के मुखर समर्थक रहे हैं।

रोकन, मंसूर और बिन गैथ को 2012, 2018 और 2015 से क्रमशः "सरकार के खिलाफ साजिश रचने", "सरकार की सार्वजनिक आलोचना करने", यूएई के "रुतबा व प्रतिष्ठा और इसके प्रतीक" और कथित मानवाधिकार उल्लंघन" को लेकर सोशल मीडिया में नेताओं की आलोचना करने सहित अन्य आरोपों के लिए यूएई में कैद किया गया है।

वर्किंग ग्रुप ऑन आर्बिटवर्स डिटेंशन ने कहा था कि मोहम्मद अल-रोकन और नसीर बिन गैथ की हिरासत मनमानी हैं। रोकन को 2012 में मास ट्रायल में सजा सुनाई गई थी जिसमें 94 लोगों पर अमीराती सरकार को उखाड़ फेंकने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था। अहमद मसूर और बिन गैथ ने जेल के अंदर दुर्व्यवहार किए जाने को लेकर 80 दिनों से अधिक समय तक भूख हड़ताल की थी। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार दोनों को आवश्यक मेडिकल सुविधा सहित कुछ बुनियादी सुविधाओं से वंचित करते हुए लंबे समय से एकांत कारावास और छोटी सेल में डाल दिया गया है।

लॉलर ने कहा, “इनके मानवाधिकारों से जुड़े कार्यों के सिलसिले में इन कार्यकर्ताओं को 10 साल की जेल की सज़ा सुनाना न केवल उन्हें और उनके कोशिशों को रोकने का प्रयास है बल्कि यूएई के ऐसे महत्वपूर्ण समय में इस वैध कार्य में शामिल होने से दूसरों को डराने और रोकने का प्रयास है जब मौलिक स्वतंत्रता को नजरअंदाज किया जाता है और नागरिकों का स्थान लगातार घट रहा है।”

UN
UAE
UAE Human Rights

Related Stories

यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई खाद्य असुरक्षा से बढ़ रही वार्ता की ज़रूरत

खाड़ी में पुरानी रणनीतियों की ओर लौट रहा बाइडन प्रशासन

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस को शीर्ष मानवाधिकार संस्था से निलंबित किया

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

बाइडेन ने फैलाए यूक्रेन की सीमा की ओर अपने पंख

यमन के लिए यूएन का सहायता सम्मेलन अकाल और मौतों की चेतावनियों के बीच अपर्याप्त साबित हुआ

यूक्रेन-रूस अपडेट: चीन ने की यूक्रेन को मदद की पेशकश, रूस पर प्रतिबंधों को भी बताया गलत

यमन में युद्ध अपराध की जांच कर रहे यूएन इंवेस्टिगेटर की जासूसी के लिए सऊदी ने किया पेगासस का इस्तेमाल

AUKUS के विश्वासघात के ख़िलाफ़ मैक्रोन का बदला


बाकी खबरें

  • bihar
    अनिल अंशुमन
    बिहार शेल्टर होम कांड-2’: मामले को रफ़ा-दफ़ा करता प्रशासन, हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
    05 Feb 2022
    गत 1 फ़रवरी को सोशल मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो ने बिहार की राजनीति में खलबली मचाई हुई है, इस वीडियो पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान ले लिया है। इस वीडियो में एक पीड़िता शेल्टर होम में होने वाली…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    सत्ता में आते ही पाक साफ हो गए सीएम और डिप्टी सीएम, राजनीतिक दलों में ‘धन कुबेरों’ का बोलबाला
    05 Feb 2022
    राजनीतिक दल और नेता अपने वादे के मुताबिक भले ही जनता की गरीबी खत्म न कर सके हों लेकिन अपनी जेबें खूब भरी हैं, इसके अलावा किसानों के मुकदमे हटे हो न हटे हों लेकिन अपना रिकॉर्ड पूरी तरह से साफ कर लिया…
  • beijing
    चार्ल्स जू
    2022 बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के ‘राजनयिक बहिष्कार’ के पीछे का पाखंड
    05 Feb 2022
    राजनीति को खेलों से ऊपर रखने के लिए वो कौन सा मानवाधिकार का मुद्दा है जो काफ़ी अहम है? दशकों से अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगियों ने अपनी सुविधा के मुताबिक इसका उत्तर तय किया है।
  • karnataka
    सोनिया यादव
    कर्नाटक: हिजाब पहना तो नहीं मिलेगी शिक्षा, कितना सही कितना गलत?
    05 Feb 2022
    हमारे देश में शिक्षा एक मौलिक अधिकार है, फिर भी लड़कियां बड़ी मेहनत और मुश्किलों से शिक्षा की दहलीज़ तक पहुंचती हैं। ऐसे में पहनावे के चलते लड़कियों को शिक्षा से दूर रखना बिल्कुल भी जायज नहीं है।
  • Hindutva
    सुभाष गाताडे
    एक काल्पनिक अतीत के लिए हिंदुत्व की अंतहीन खोज
    05 Feb 2022
    केंद्र सरकार आरएसएस के संस्थापक केबी हेडगेवार को समर्पित करने के लिए  सत्याग्रह पर एक संग्रहालय की योजना बना रही है। इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने के उसके ऐसे प्रयासों का देश के लोगों को विरोध…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License