NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
अंतरराष्ट्रीय
स्वास्थ्य सुविधाओं के आभाव में जा सकती है देश में लाखों बच्चों की जान!
यूनिसेफ़ के अनुसार पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने से भारत में अगले छह महीनों में पांच साल से कम उम्र के तीन लाख बच्चों की मौत हो सकती है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 May 2020
Image Courtesy:  Prabhat Khabar
Image Courtesy: Prabhat Khabar

“कोविड-19 के दौरान लोगों को बच्चों के जन्म, स्वास्थ्य और पोषण संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना ज़रूरी है। एक ऐसी स्थिति को देखना भयानक होगा जिसमें कोविड-19 से नहीं बल्कि नियमित सेवाएं बाधित होने से हज़ारों बच्चों की मौत हो जाए।”

ये कथन संयुक्त राष्ट्र के संगठन यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रेन्स इमर्जेंसी फ़ंड (यूनिसेफ़) के दक्षिण एशिया रीजनल हेल्थ एडवाइजर पॉल रटर का है। यूनिसेफ़ के अनुसार आने वाले समय में पूरे दक्षिण एशिया में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मौत का आँकड़ा लगभग चार लाख 40 हज़ार तक पहुंच सकता है। इनमें सबसे ज़्यादा मौतें भारत में ही होने की संभावना है।

क्या है इस विश्लेषण में?

यूनिसेफ़ का ये अनुमान जॉन्स हॉपकिंस ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के शोधकर्ताओं के एक विश्लेषण पर आधारित है। यह विश्लेषण हाल ही में लैंसेट ग्लोबल हेल्थ जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इसके अनुसार पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने से भारत में अगले छह महीनों में पांच साल से कम उम्र के तीन लाख बच्चों की मौत हो सकती है। बाल मृत्यु का ये आँकड़ा उन मौतों से अलग होगा जो कोविड-19 के कारण हो रही हैं।

इस विश्लेषण के मुताबिक कोरोना वायरस के कारण परिवार नियोजन, प्रसव, प्रसव से पहले और प्रसव के बाद की देखभाल, टीकाकरण और उपचारात्मक सेवाओं में रुकावट आ रही है। पोषण में कमी और जन्मजात सेप्सिस व निमोनिया के उपचार में कमी भविष्य में सबसे ज़्यादा बाल मृत्यु का कारण हो सकते हैं।

यूनिसेफ़ के अनुमान के अनुसार भारत के बाद पाकिस्तान में मौतों का आँकड़ा सबसे ज़्यादा रहने वाला है। पाकिस्तान में 95 हज़ार, बांग्लादेश में 28 हज़ार, अफ़ग़ानिस्तान में 13,000 और नेपाल में चार हज़ार बच्चों की जान जा सकती है।

यूनिसेफ़ की दक्षिण एशिया रीजनल डायरेक्टर जीन गैफ़ कहती हैं, “कोरोना महामारी से लड़ना महत्वपूर्ण है, लेकिन इस बीच हम मातृ और शिशु मृत्यु में दशकों में हुए सुधार को नहीं खो सकते। हमें डर है कि दशकों में पहली बार उन बच्चों की संख्या बढ़ने वाली है जिनकी पांच साल से कम उम्र में मृत्यु हो जाती है। हमें किसी भी कीमत पर दक्षिण एशिया में मां, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को बचाने की ज़रूरत है।”

किस आधार पर है ये विश्लेषण?

इस विश्लेषण में स्थितियों के आधार पर ये अनुमान लगाया गया है कि दुनिया के 118 निम्न और मध्यम आय वाले देशों में पाँच साल से कम उम्र के 12 लाख बच्चों की मौत हो सकती है।

  • पहली सबसे कम गंभीर स्थिति है जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं की आपूर्ति 15 प्रतिशत कम हो जाती है। इस स्थिति में वैश्विक स्तर पर पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु में 9.8 प्रतिशत वृद्धि हो सकती है या हर दिन 1400 बच्चों की मौत हो सकती है। इसके अलावा मांओं की मृत्यु 8.3 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।
  • दूसरी सबसे ख़राब स्थिति है जिसमें स्वास्थ्य सेवाएं 45 प्रतिशत तक बाधित हो जाती हैं। ऐसे में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु में 44.7 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। मांओं की मृत्यु 38.6 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।

बाल एवं मातृ मृत्यु दर के अलावा लैंसेट ग्लोबल हेल्थ जर्नल के इस विश्लेषण में यूनिसेफ़ ने बच्चों पर पड़ने वाले कुछ अप्रत्यक्ष प्रभावों को लेकर भी चिंता जाहिर की है।

  • 132 देशों में कोविड-19 के कारण 18 वर्ष से कम आयु के 77 प्रतिशत (2.35 अरब में से 1.80 अरब बच्चे) मई की शुरुआत तक घर में रह रहे थे।
  • 177 देशों में देशव्यापी स्कूल बंद होने के कारण लगभग 1.3 अरब (72 प्रतिशत) स्टूडेंट्स स्कूल नहीं जा रहे हैं।
  • 143 देशों के लगभग 37 करोड़ बच्चे सामान्य रूप के दैनिक पोषण के लिए स्कूल से मिलने वाले भोजन पर निर्भर हैं। लेकिन, अब स्कूल बंद होने के कारण उन्हें कोई और स्रोत देखना होगा।
  • 14 अप्रैल तक 37 देशों के 11 कोरड़ 70 लाख से ज़्यादा बच्चे अपने खसरे के टीकाकरण से चूके, क्योंकि वायरस फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण अभियान बंद हुए हैं।    
  • दुनिया की लगभग 40 फ़ीसदी आबादी घर पर साबुन और पानी से हाथ नहीं धो पा रही है।

वो 10 देश जो सबसे ज्यादा होंगे प्रभावित

  • स्वास्थ्य सुविधाओं की सबसे खराब स्थिति होने पर बांग्लादेश, ब्राज़ील, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, नाइज़ीरिया, पाकिस्तान, यूगांडा और यूनाइटेड रिपब्लिक ऑफ़ तंजानिया में बच्चों की सबसे ज़्यादा संख्या में मौतें हो सकती हैं।
  • वहीं, जिबूती, एस्वातीनी, लेसोथो, लाइबेरिया, माली, मलावी, नाइज़ीरिया, पाकिस्तान, सिएरा लियोन और सोमालिया में उच्चतम बाल मृत्यु दर देखने को मिल सकती है।

 लाखों बच्चे नियमित टीकाकरण से हो रहे वंचित

इस विश्लेषण से पहले जारी यूनिसेफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोविड-19 के कारण पूरे दक्षिण एशिया में करीब 40 लाख 50 हजार बच्चों का नियमित टीकाकरण नहीं हो पाया है। इनमें से करीब 97 प्रतिशत बच्चे भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में रहते हैं।

यूनिसेफ ने इस रिपोर्ट पर चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि अगर बच्चों को समय से टीका या वैक्सीन नहीं दिया गया तो दक्षिण एशिया में एक और स्वास्थ्य आपातकाल का सामना करना पड़ सकता है।

यूनिसेफ इंडिया की रंजना सिंह बताती हैं, “कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन, कर्फ़्यू और परिवहन सेवाओं पर रोक है। लोग स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों में जाने से बच रहे हैं। डॉक्टर भी बच्चों को अस्पताल से दूर रखने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में बच्चों की कई बीमारियों को नज़रअंदाज किया जा रहा है। पहले जहां जच्चा-बच्चा का नियमित चेकअप होता था, वो लगभग इन दिनों पूरा ही बंद हो गया है। इसके भविष्य में ख़तरनाक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

कमज़ोर स्वास्थ्य व्यवस्था से संसाधनों पर बढ़ रहा दबाव

जिन देशों में स्वास्थ्य प्रणाली कमज़ोर है वहां कोविड-19 संक्रमण के कारण मानव और वित्तीय संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है। मेडिकल सप्लाई चेन में बाधा आ रही है। साथ ही कई स्वास्थ्य सुविधा केंद्र भी बंद हैं जहां लाखों बच्चों का टीकाकरण किया जाता है।

पॉल रटर के मुताबिक, “लॉकडाउन में यात्रा पर प्रतिबंध लगा हुआ है और उड़ाने रद्द होने के कारण कुछ देशों में वैक्सीन का स्टॉक भी तेज़ी से कम हो रहा है। वैक्सीन के निर्माण में दिक्कतें आ रही हैं।”

गौरतलब है कि कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए कई देशों में टीकाकरण अभियान भी रोक दिया गया है। बांग्लादेश और नेपाल ने अपने खसरा और रुबेला राष्ट्रीय अभियान को स्थगित कर दिया है। वहीं पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान में पोलिया अभियान रोक दिया गया है। ऐसे बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी इस चुनौती से निपटने के लिए यूनिसेफ़ ने इस हफ़्ते #Reimgine नाम से एक अभियान शुरू किया है। यूनिसेफ़ ने सरकारों, जनता, दानदाताओं और निजी क्षेत्र से इस अभियान से जुड़े की अपील की है।

इस संबंध में चंडीगढ़ पीजीआई में अपनी सेवाएं दे चुकीं बालरोग विशेषज्ञ अंजना अवस्थी बताती हैं, “कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से सभी देशों की स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ गया है। मौजूदा समय में अधिकतर साधनों का इस्तेमाल कोविड-19 से संक्रमित मरीज़ों के इलाज के लिए किया जा रहा है। बड़े-बड़े अस्पतालों के ओपीडी और अन्य विभाग बंद कर दिए गए हैं। लोग डॉक्टर के पास जाने से डर रहे हैं और ख़ुद डॉक्टर्स ने अपने क्लीनिक बंद किए हुए हैं। ऐसे में छोटे बच्चों की नियमित देख-रेख और टीकाकरण प्रभावित हो रहे है। अगर समय पर टीकाकरण नहीं हो पाता है तो वो कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है।

कठिन समय में कैसे रखें ख्याल?

अंजना के अनुसार, देश में पहले से ही स्वास्थ्य व्यवस्थाएं अपर्याप्त हैं ऐसे में कोरोना ने संकट और बढ़ा दिया है लेकिन किसी भी हालत में छोटे बच्चों को समय पर टीका लगाना बहुत ज़रूरी है। इसके लिए आप अस्पताल में जाने से पहले बच्चे और खुद को अच्छे से शील्ड करें। जरूरी निर्देशों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करें। कोशिश करें कि सुरक्षित स्थान पर डॉक्टर से पहले से बात कर के टीका समय से अवश्य लगवा लें।

ऐसे समय में गर्भवती महिलाओं को भी अपना विशेष ख्याल रखना होगा। दुनिया में एक जीवन को लाने की तैयारी खास तरीके से करनी होगी। घर पर आसानी से उपलब्ध सही पोषण वाली चीज़ों का सेवन करने के साथ पूरा आराम करना होगा।

इस वक्त सबसे ज़रूरी है मानसिक तनाव से दूर रहना। इसके लिए थोड़ा व्यायाम जो आपके डॉक्टर ने सलाह दी हो, उसे जरूर करें। नेगेटिव बातों को नज़रअंदाज़ करें। ज्यादा से ज्यादा खुश रहने की कोशिश करें। कोई भी समस्या होने पर उसे छुपाएं नहीं, बल्कि तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

novel coronavirus
UNICEF
COVID-19
United Nations Children's Fund
India
child mortality rate
health care facilities
health sector in India

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

भारत में तंबाकू से जुड़ी बीमारियों से हर साल 1.3 मिलियन लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूक्रेन संकट, भारतीय छात्र और मानवीय सहायता
    01 Mar 2022
    यूक्रेन में संकट बढ़ता जा रहा है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को छात्रों सहित सभी भारतीयों को उपलब्ध ट्रेन या किसी अन्य माध्यम से आज तत्काल कीव छोड़ने का सुझाव दिया है।
  • Satellites
    संदीपन तालुकदार
    चीन के री-डिज़ाइंड Long March-8 ने एक बार में 22 सेटेलाइट को ऑर्बिट में भेजा
    01 Mar 2022
    Long March-8 रॉकेट चीन की लॉन्च व्हीकल टेक्नोलॉजी की अकादमी में बना दूसरा रॉकेट है।
  • Earth's climate system
    उपेंद्र स्वामी
    दुनिया भर की: अब न चेते तो कोई मोहलत नहीं मिलेगी
    01 Mar 2022
    आईपीसीसी ने अपनी रिपोर्ट में साफ़ कहा है कि जलवायु परिवर्तन से आर्थिक दरार गहरी होगी, असमानता में इजाफ़ा होगा और ग़रीबी बढ़ेगी। खाने-पीने की चीजों के दाम बेतहाशा बढ़ेंगे और श्रम व व्यापार का बाजार…
  • nehru modi
    डॉ. राजू पाण्डेय
    प्रधानमंत्रियों के चुनावी भाषण: नेहरू से लेकर मोदी तक, किस स्तर पर आई भारतीय राजनीति 
    01 Mar 2022
    चुनाव प्रचार के 'न्यू लो' को पाताल की गहराइयों तक पहुंचता देखकर व्यथित था। अचानक जिज्ञासा हुई कि जाना जाए स्वतंत्रता बाद के हमारे पहले आम चुनावों में प्रचार का स्तर कैसा था और तबके प्रधानमंत्री अपनी…
  • रवि शंकर दुबे
    पूर्वांचल की जंग: यहां बाहुबलियों के इर्द-गिर्द ही घूमती है सत्ता!
    01 Mar 2022
    यूपी में सत्ता किसी के पास भी हो लेकिन तूती तो बाहुबलियों की ही बोलती है, और पूर्वांचल के ज्यादातर क्षेत्रों में उनका और उनके रिश्तेदारों का ही दबदबा रहता है। फिर चाहे वो जेल में हों या फिर जेल के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License