NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
SC ST OBC
अपराध
भारत
राजनीति
बलिया: मुख्यमंत्री को नाम से डर लगता है और ज़िले वालों को अपराधियों से!
महिला सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार की पहल ‘मिशन शक्ति’ कुछ काम करती नज़र नहीं आ रही है। प्रदेश के बलिया जिले में छेड़खानी का विरोध करने पर नाबालिग लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
09 Nov 2020
बलिया: मुख्यमंत्री को नाम से डर लगता है और ज़िले वालों को अपराधियों से!

उत्तर प्रदेश का बलिया जिला एक बार फिर सुर्खियों में है। बड़े प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुए गोलीकांड के बाद अब एक नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ और फिर उसे घर में घुसकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। बच्ची की हालत फिलहाल गंभीर है और उसे इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। इस संबंध में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आपको मालूम है कि इसी बलिया के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में कहा था कि “अब तो बलिया का लेते ही डर लगता है”, बात हंसी में कही गई थी, लेकिन ये हंसी नहीं वास्तविकता है और ज़िले के रहने वालों को अपराधियों से डर लगता है।  

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना बलिया के दुबहुड़ थाना क्षेत्र की है। खबरों के अनुसार कोचिंग जा रही कक्षा 9वीं की छात्रा के साथ गांव के ही लड़के ने छेड़छाड़ की कोशिश की थी। छात्रा ने इसका विरोध किया था, जिसके चलते लड़के ने घर में घुसकर उसे जलाने की कोशिश की।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार शुक्रवार 6 नवंबर और शनिवार 7 नवंबर की दरमियानी रात लड़की के घरवाले उस समय सदमे में आ गए जब उन्होंने लड़की के चीखने की आवाज सुनी। आवाज़ सुनकर जब परिवार वाले लड़की के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा की लड़की आग की लपटों के बीच जल रही है। पिता उसे बचाने के लिए गए, लेकिन वो भी आग में झुलस गए।

क्या कह रहा है पीड़ित परिवार?

लड़की के परिजनों का आरोप है कि गांव के पड़ोस में रहने वाला आरोपी छात्रा को कई दिनों से कोचिंग जाते समय परेशान करता था और उसकी बात न मानने पर छात्रा की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देता था। लेकिन इसके बावजूद लड़की जब लगातार छेड़खानी का विरोध करती रही तो उसने घर में घुसकर केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने इलाज के बाद किशोरी को वाराणसी रेफर कर दिया।

स्थानीय न्यूज़ पोर्टल बलिया खबर  की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की दलित है। पोर्टल ने दुबहर थाना एसएचओ अनिल चंद्र तिवारी के हवाले से लिखा है कि लड़की को उसके गांव के ही रहने वाले 21 वर्षीय युवक ने शुक्रवार की रात को आग लगा दी, जिसके बाद लड़की को बलिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थिति गंभीर होने के कारण उसे वाराणसी के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।

एसएचओ तिवारी ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोस्को) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस क्या कह रही है?

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसपी देवेंद्रनाथ ने मीडिया को बताया कि पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को जलाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में केस दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। झुलसी किशोरी का इलाज वाराणसी में हो रहा है।

महिलाओं के खिलाफ हिंसा की अन्य घटनाएं

बता दें कि शनिवार को ही प्रदेश के झांसी के एरच थाना क्षेत्र में छेड़खानी से परेशान एक 11 वीं की छात्रा के जहर खाकर आत्महत्या करने की खबर भी सामने आई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी लड़के के परिजनों को हिरासत में ले लिया है जबकि आरोपी फरार है।

घटना के संबंध में पुलिस को छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें छात्रा ने पड़ोस में रहने वाले लड़के आकाश का नाम लिखकर उसे मौत का जिम्‍मेदार बताया है। छात्रा ने अपने परिवार से मौत का बदला लेने की भी अपील की है।

-इससे पहले यूपी के देवरिया में ऐसी ही घटना सामने आई थी। यहां पर भी एक लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ हुई थी। जब उसके पिता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी के परिवार ने पीट-पीटकर लड़की के पिता की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

-इस माह की शुरुआत में फिरोजाबाद के गढ़ी दया गांव में कुछ लोगों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला के ऊपर तेजाब फेंक दिया था। पीड़ित महिला को इलाज के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर ले जाया गया। खबरों के मुताबिक  महिला का शरीर 23 प्रतिशत जल चुका है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा को लेकर बीते दिनों मिशन शक्ति अभियान लॉन्च किया था। जिसे लेकर दावा किया गया था कि आने वाले दिनों में मिशन शक्ति मिशन सख्‍ती में बदल जाएगा, महिलाओं के खिलाफ हिंसा में कमी आएगी लेकिन राज्य सरकार की ये पहल भी कुछ काम करती नहीं नज़र आ रही है।  प्रदेश में नाबालिग बच्चियों और महिलाओं के साथ लगातार आपराधिक मामलों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। कानून व्यवस्था के नाम पर यूपी पुलिस के साथ-साथ योगी सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी की इस साल जनवरी में आई सालाना रिपोर्ट कहती है कि महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। देश में महिलाओं के ख़िलाफ़ 2018 में कुल 378,277 मामले हुए और अकेले यूपी में 59,445 मामले दर्ज किए गए। यानी देश के कुल महिलाओं के साथ किए गए अपराध का लगभग 15.8%।

इसके अलावा प्रदेश में कुल रेप  के 4,322 केस हुए। यानी हर दिन 11 से 12 रेप केस दर्ज हुए। ध्यान देने वाली बात ये है कि ये उन अपराधों पर तैयार की गई रिपोर्ट है जो थानों में दर्ज होते हैं। इन रिपोर्ट से कई ऐसे केस रह जाते हैं जिनकी थाने में कभी शिकायत ही दर्ज नहीं हो सकी। एनसीआरबी देश के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

UttarPradesh
Ballia
Yogi Adityanath
yogi sarkar
Mission Shakti
crimes against women
Women Rights
violence against women
women safety
UP police
Minor girl case

Related Stories

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

ग्राउंड रिपोर्ट: ‘पापा टॉफी लेकर आएंगे......’ लखनऊ के सीवर लाइन में जान गँवाने वालों के परिवार की कहानी

उत्तर प्रदेश: योगी के "रामराज्य" में पुलिस पर थाने में दलित औरतों और बच्चियों को निर्वस्त्र कर पीटेने का आरोप

यूपी चुनाव परिणाम: क्षेत्रीय OBC नेताओं पर भारी पड़ता केंद्रीय ओबीसी नेता? 

सोनी सोरी और बेला भाटिया: संघर्ष-ग्रस्त बस्तर में आदिवासियों-महिलाओं के लिए मानवाधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली योद्धा

यूपी चुनाव में दलित-पिछड़ों की ‘घर वापसी’, क्या भाजपा को देगी झटका?

यूपी चुनाव: पूर्वी क्षेत्र में विकल्पों की तलाश में दलित

यूपी : सत्ता में आरक्षित सीटों का इतिहास और नतीजों का खेल

यूपी: पुलिस हिरासत में कथित पिटाई से एक आदिवासी की मौत, सरकारी अपराध पर लगाम कब?

पड़ताल: पश्चिमी यूपी में दलितों के बीजेपी के ख़िलाफ़ वोट करने की है संभावना


बाकी खबरें

  • loksabha
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    संसद में चर्चा होना देशहित में- मोदी, लेकिन कृषि क़ानून निरस्त करने का बिल बिना चर्चा के ही पास!
    29 Nov 2021
    सरकार की कथनी-करनी का फ़र्क़ एक बार फिर तुरंत देश के सामने आ गया। आज सुबह संसद सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया से कहा कि संसद में चर्चा होना देशहित में है और सरकार हर सवाल का जवाब…
  • TN
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु इस सप्ताह: राज्य सरकार ने सस्ते दामों पर बेचे टमाटर, श्रमिकों ने किसानों के प्रति दिखाई एकजुटता 
    29 Nov 2021
    इस सप्ताह, तमिलनाडु ने 52,549 करोड़ रूपये की 82 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए सभी क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। इसके साथ ही सरकार ने थूथुकड़ी, नागापट्टिनम और…
  • alok dhanwa
    अनिल अंशुमन
    ‘जनता का आदमी’ के नाम ‘जनकवि नागार्जुन स्मृति सम्मान’: नए तेवर के कवि आलोक धन्वा हुए सम्मानित
    29 Nov 2021
    यह सम्मान 2020 में ही दिल्ली में नागार्जुन जी के स्मृति दिवस पर दिया जाना था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसलिए महामारी प्रकोप के कम होते ही यह सम्मान आलोक धन्वा के प्रिय शहर…
  • Assam
    संदीपन तालुकदार
    असम: नागांव ज़िले में स्वास्थ्य ढांचा उपलब्ध होने के बावजूद कोविड मरीज़ों को स्थानांतरित किया गया
    29 Nov 2021
    महामारी ने स्वास्थ्य सुविधा संकट की परतें खोलकर रख दी हैं और बताया कि कैसे एम्स की सुविधा होने पर नागांव बेहतर तरीक़े से महामारी का सामना कर सकता था।
  • Bahgul River
    तारिक़ अनवर
    यूपी के इस गाँव के लोग हर साल बांध बना कर तोड़ते हैं, जानिए क्यों?
    29 Nov 2021
    हालांकि सरकार ने पिछले साल एक स्थायी जलाशय बनाने के लिए 57.46 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी, लेकिन इस परियोजना को अभी तक अमल में नहीं लाया गया है और इस साल भी मिट्टी से बांध बनाने की प्रक्रिया…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License