NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
यूपी: किसान के शव को तिरंगे में लपेटकर शव यात्रा निकालने पर परिजनों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज
कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने पीलीभीत से एक युवक गया था जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मृतक के परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार एक शहीद की तरह किया।
भाषा
05 Feb 2021
यूपी: किसान के शव को तिरंगे में लपेटकर शव यात्रा निकालने पर परिजनों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज
 फोटो साभार : enavabharat

पीलीभीत (उप्र): उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक किसान के शव पर तिरंगा रख कर शव यात्रा निकालने के मामले में पुलिस ने किसान की मां और भाई के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के तहत मामला दर्ज किया है।

कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने यहां से एक युवक गया था जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को मृतक के परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार एक शहीद की तरह किया।

पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश यादव ने शुक्रवार को बताया कि सेहरामऊ थानांतर्गत बारी बुझिया गांव का निवासी बलजिंदर (30) अपने दोस्तों के साथ 23 जनवरी को गाजीपुर बार्डर पर कृषि कानून के खिलाफ चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होने गया था।

उक्त युवक, 24 जनवरी को लापता हो गया था।

यादव ने कहा कि 25 जनवरी को सड़क हादसे में बलजिंदर की मौत हो गयी और इस संबंध में मामला दर्ज है।

उन्होंने कहा कि गाजीपुर पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया।

इसकी सूचना मृतक के परिवार को दो फरवरी को मिली।

अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार को परिजन, शव को लेकर पीलीभीत अपने गांव पहुँचे।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार परिजन शव को तिरंगे में लपेट कर अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

तिरंगे मे लपेट कर शवयात्रा ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो के आधार पर सेरामऊ पुलिस ने मृतक के भाई गुरविंदर सिंह और मां जसवीर कौर सहित एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

farmers protest
farmer death
Ghazipur Border

Related Stories

छोटे-मझोले किसानों पर लू की मार, प्रति क्विंटल गेंहू के लिए यूनियनों ने मांगा 500 रुपये बोनस

लखीमपुर खीरी हत्याकांड: आशीष मिश्रा के साथियों की ज़मानत ख़ारिज, मंत्री टेनी के आचरण पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

युद्ध, खाद्यान्न और औपनिवेशीकरण

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

किसान-आंदोलन के पुनर्जीवन की तैयारियां तेज़

किसान आंदोलन: मुस्तैदी से करनी होगी अपनी 'जीत' की रक्षा

किसान आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी एक आशा की किरण है

यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार

यूपी चुनाव से पहले एसकेएम की मतदाताओं से अपील: 'चुनाव में बीजेपी को सबक़ सिखायें'

किसानों ने 2021 में जो उम्मीद जगाई है, आशा है 2022 में वे इसे नयी ऊंचाई पर ले जाएंगे


बाकी खबरें

  • MSME policy
    बी. सिवरामन
    एमएसएमई नीति के नए मसौदे में कुछ भी नया या महत्वपूर्ण नहीं!
    25 Feb 2022
    एमएसएमई मंत्रालय द्वारा MSMEs के लिए लाई गई राष्ट्रीय नीति का मसौदा कितना महत्वपूर्ण?
  • Russia Ukraine update
    एपी/भाषा
    रूस-यूक्रेन अपडेट: यूक्रेन के कुछ शहरों पर रूस का कब्जा, यूरोप ने प्रतिबंध बढ़ाए
    25 Feb 2022
    कीव/पेरिस: यूक्रेन की राजधानी कीव में शुक्रवार को एक रॉकेट एक बहुमंजिला अपार्टमेंट से जा टकराया, जिससे इमारत आग लग गई और कम से कम तीन लोग घायल हो गए। कीव के मेयर विटाली क्लिच्स्को
  • Modi
    विजय विनीत
    यूपी चुनावः पूर्वांचल के सियासी चक्रव्यूह में फंसी भाजपा को सिर्फ "मोदी मैजिक" का भरोसा
    25 Feb 2022
    पूर्वांचल की ऐतिहासिक धरती पर भाजपा की राह पहले की तरह आसान नहीं रह गई है। सिर्फ बनारस ही नहीं, पूर्वांचल की सभी 130 सीटों पर इस पार्टी के प्रत्याशियों को सिर्फ "मोदी मैजिक"  पर भरोसा है। अंतिम दो…
  • Rajasthan Budget 2022-23
    रिचा चिंतन
    राजस्थान ने किया शहरी रोज़गार गारंटी योजना का ऐलान- क्या केंद्र सुन रहा है?
    25 Feb 2022
    कोविड-19 के तकलीफ़ भरे वक़्त में राजस्थान सरकार ने 2022-23 के बजट में शहरी इलाकों में परिवारों को 100 दिन के रोज़गार की गारंटी दी है। लेकिन केंद्र सरकार ने इस तरह की योजना की मांग पर कोई ध्यान नहीं…
  • mob lynching
    मो. इमरान खान
    बिहार: बीफ खाने के नाम पर खलील की हत्या, परिवार का आरोप; उच्च-स्तरीय जांच की मांग
    25 Feb 2022
    पुलिस को खलील का शव बरामद होने के एक दिन बाद, सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप में कथित तौर पर दिखाया गया कि अभियुक्तों द्वारा उसे कथित तौर पर बीफ खाने के नाम पर धमकाया गया, गाली-गलौज की गई और मारा-…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License