NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
चुनाव 2022
विधानसभा चुनाव
भारत
राजनीति
यूपी चुनाव नतीजे: कई सीटों पर 500 वोटों से भी कम रहा जीत-हार का अंतर
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी की अगुवाई वाले गठबंधनों के बीच बेहद कांटे का मुकाबला रहा। 53 सीटें ऐसी रहीं जहां हार-जीत का अंतर 200 से लेकर 5000 वोटों के बीच रहा।
रवि शंकर दुबे
13 Mar 2022
यूपी चुनाव नतीजे: कई सीटों पर 500 वोटों से भी कम रहा जीत-हार का अंतर

किसी भी राजनीतिक दल के लिए सियासत की सबसे बड़ी कुर्सी तक का रास्ता चुनाव में उसके उम्मीदवारों से होकर गुज़रता है। ऐसे में उम्मीदवार भी अपनी-अपनी सीटों पर जीतने के लिए पूरी ताकत और तजुर्बा झोंक देते हैं। लेकिन इस ताकत और तजुर्बे के बावजूद कभी-कभी ऐसी हार मिल जाती है जिसकी कसक ताउम्र पीछा नहीं छोड़ती। इस बार उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भी कुछ ऐसा ही हुआ। बड़े-बड़े चुनावी दिग्गज महज़ कुछ वोटों के अंतर से हार गए।

प्रदेश की 403 सीटों में 11 सीटें ऐसी हैं जहां जीत-हार का अंतर 500 वोटों से भी कम रहा। ऐसे ही 4 सीटों पर 500 से 1000 वोटों के अंतर से हार जीत हुई। जबकि 14 सीटों पर 1000 से 2000, 8 सीटों पर 2000 से 3000, 7 सीटों पर 3000 से 4000 और 9 सीटों पर हार-जीत का अंतर महज़ 4000 से 5000 के बीच रहा। यानी कुल 53 सीटें ऐसी हैं जहां जीत-हार का अंतर कभी भुलाया नहीं जा सकता।

500 वोटों से कम हार जीत का अंतर

· कुर्सी विधानसभा

बाराबंकी जिले की इस विधानसभा सीट पर कुल 41.15 प्रतिशत वोट पड़े। यहां भारतीय जनता पार्टी से साखेन्द्र प्रताप वर्मा ने समाजवादी पार्टी के राकेश वर्मा को 217 वोटों के मार्जिन से हराया।

· नकुड़ विधानसभा

नकुड़ विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की उन प्रमुख सीटों में थी, जिन्हें सूबे की हॉट सीट में गिना जा रहा था, इसका कारण बीजेपी छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए धर्म सिंह सैनी थे। हालांकि उन्हें यहां ऐसी हार मिली जो जिंदगी भर याद रहेगी। इस सीट से सैनी महज़ 315 वोटों से हार गए।

· नहटौर विधानसभा

नहटौर (सुरक्षित) विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में आती है। यहां 38.98 प्रतिशत वोट पड़े। भारतीय जनता पार्टी से ओम कुमार ने राष्‍ट्रीय लोक दल के मुंशी राम को 258 वोटों के अंतर से हराया।

·  रामनगर विधानसभा

बाराबंकी जिले की इस सीट पर 41.96 प्रतिशत वोट पड़े। यहां समाजवादी पार्टी से फरीद महफूज़ किदवई ने भारतीय जनता पार्टी के शरद कुमार अवस्थी को 261 वोटों के मार्जिन से हराया।

·  कटरा विधानसभा

शाहजहांपुर जिले की कटरा विधानसभा क्षेत्र में सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, चुनावी रण में भाजपा प्रत्याशी वीर विक्रम सिंह ने जीत दर्ज की। हालांकि उनकी जीत और सपा की हार के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। वीर विक्रम सिंह को चुनाव में 77800 वोट मिले जबकि वहीं सपा प्रत्याशी राजेश यादव को 77443 वोट मिले। इस तरह वीर विक्रम सिंह ने सपा के राजेश यादव को महज़ 357 वोटों से हराया।

·  इसौली विधानसभा

इसौली विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में आती है। यहां समाजवादी पार्टी से ताहिर खान ने भारतीय जनता पार्टी के ओमप्रकाश पाण्डेय बजरंगी को 269 वोटों के मार्जिन से हरा दिया।

·  बड़ौत विधानसभा

बड़ौत विधानसभा सीट बागपत जिले में आती है। यहां 46.34 प्रतिशत वोट पड़े। भारतीय जनता पार्टी से कृष्णपाल सिंह मलिक ने राष्‍ट्रीय लोक दल के जयवीर सिंह तोमर को 315 वोटों के मार्जिन से हराया।

·  बिलासपुर विधानसभा

उत्तर प्रदेश चुनाव की सबसे रोचक सीटों में से एक बिलासपुर पर बेहद करीबी मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी के बलदेव सिंह औलख ने 307 वोटों से समाजवादी पार्टी के अमरजीत सिंह को हरा दिया है। बिलासपुर विधानसभा सीट यूपी के रामपुर जिले में आती है.

·  चांदपुर विधानसभा

चांदपुर विधानसभा सीट बिजनौर जिले में आती है। यहां समाजवादी पार्टी से स्वामी ओमवेश ने भारतीय जनता पार्टी की कमलेश सैनी को 234 वोटों के मार्जिन से हराया।

·धामपुर विधानसभा

बिजनौर जिले में आने वाली सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार राणा ने समाजवादी पार्टी के नईमुल हसन को 203 वोटों के मार्जिन से हरा दिया।

·  दिबियापुर विधानसभा

दिबियापुर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में आती है। यहां कुल 40.34 प्रतिशत वोट पड़े। समाजवादी पार्टी से प्रदीप यादव ने भारतीय जनता पार्टी के लाखन सिंह राजपूत को 473 वोटों के मार्जिन से हराया।

500 से 1000 वोटों से हार-जीत

·  डुमरियागंज

डुमरियागंज विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी सैयदा खातून ने जीत दर्ज की। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार राघवेंद्र प्रताप सिंह को मामूली अंतर यानी 771 वोट से हराया। सैयदा खातून को 85098 जबकि राघवेंद्र प्रताप सिंह को 84327 वोट मिले।

·  जसराना विधानसभा

जसराना विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आती है। जसराना में कुल 43.71 प्रतिशत वोट पड़े। समाजवादी पार्टी से सचिन यादव ने भारतीय जनता पार्टी के मानवेंद्र सिंह लोधी को 836 वोटों के मार्जिन से हरा दिया।

·   मुरादाबाद विधानसभा

मुरादाबाद शहर विधानसभा सीट पर कुल 46.12 प्रतिशत वोट पड़े। यहां भारतीय जनता पार्टी के रितेश गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के मो. यूसुफ अंसारी को 782 वोटों के मार्जिन से हराया।

·  शाहगंज विधानसभा

जौनपुर जिले की इस सीट से निषाद पार्टी के रमेश ने समाजवादी पार्टी के शैलेंद्र यादव ललई को 719 वोटों के मार्जिन से हरा दिया।

1000 से 2000 वोटों की हार-जीत

·  श्रावस्ती विधानसभा

श्रावस्‍ती विधानसभा सीट पर भाजपा के निवर्तमान विधायक राम फेरन पांडे  ने समाजवादी पार्टी के मो. असलम रैनी  को महज़ा 1457 मतों से हरा दिया।

· सीतापुर विधानसभा

सीतापुर विधानसभा सीट पर 42.72 प्रतिशत वोट पड़े। यहां भारतीय जनता पार्टी से राकेश राठौर "गुरु" ने समाजवादी पार्टी के राधेश्‍याम जायसवाल को 1253 वोटों के मार्जिन से हरा दिया।

·  सुल्तानपुर विधानसभा

सुल्तानपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के विनोद सिंह ने समाजवादी पार्टी के अनूप संदा को 1009 वोटों के मार्जिन से हरा दिया।

·  फरेंदा विधानसभा

फरेंदा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी ने भाजपा के बजरंग बहादुर सिंह को 1246 मतों से हरा दिया। ये उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। यहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी।

·  मानिकपुर विधानसभा

मानिकपुर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में आती है। यहां अपना दल (सोनेलाल) से अविनाश चंद्र द्व‍िवेदी ने समाजवादी पार्टी के वीर सिंह पटेल को 1048 वोटों के मार्जिन से हराया था।

·  मड़ियाहूं विधानसभा

जौनपुर जिले की इस विधानसभा सीट पर अपना दल (सोनेलाल) के डॉ. आर के पटेल ने समाजवादी पार्टी के सुषमा पटेल को 1206 वोटों के मार्जिन से हराया।

·  इटवा विधानसभा

सिद्धार्थनगर जिले में आने वाली इस सीट पर समाजवादी पार्टी से माता प्रसाद पांडे ने भारतीय जनता पार्टी के सतीश चंद्र द्विवेदी को 1662 वोटों के मार्जिन से हराया।

·  गाज़ीपुर विधानसभा

गाजीपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के जय किशन ने भारतीय जनता पार्टी की संगीता बलवंत बिंद को 1692 वोटों के मार्जिन से हराया।

·  छिबरामऊ विधानसभा

कन्नौज जिले की छिबरामऊ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की अर्चना पांडे ने समाजवादी पार्टी के अरविंद यादव को 1111 वोटों के मार्जिन से हरा दिया।

·  बिसौली विधानसभा

बिसौली (सुरक्षित) विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में आती है। यहां समाजवादी पार्टी के आशुतोष मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी के कुशाग्र सागर को 1834 वोटों के मार्जिन से हराया।

·  बस्ती सदर विधानसभा

बस्ती सदर विधानसभा सीट पर महेंद्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी के दयाराम चौधरी को 1779 वोटों के मार्जिन से हराया।

·   बिजनौर विधानसभा

बिजनौर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी से श्रीमती सुची मौसम चौधरी ने राष्‍ट्रीय लोकदल के नीरज चौधरी को 1445 वोटों के मार्जिन से हराया।

·  औराई विधानसभा

औराई (सुरक्षित) विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में आती है। यहां भारतीय जनता पार्टी से दीनानाथ भास्कर ने समाजवादी पार्टी की अंजनी को 1647 वोटों के मार्जिन से हराया।

·  बदलापुर विधानसभा

जौनपुर जिले की इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी से रमेश चंद्र मिश्रा ने समाजवादी पार्टी के बाबा दुबे को 1326 वोटों के मार्जिन से हराया।

 2000 से 3000 वोटों से हार-जीत

·   ज़ैदपुर विधानसभा

जैदपुर (सुरक्षित) विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में है। यहां समाजवादी पार्टी से गौरव रावत ने भारतीय जनता पार्टी के अमरीश रावत को 2982 वोटों के मार्जिन से हराया।

·   बछरावां विधानसभा

बछरावां (सुरक्षित) विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में है। यहां समाजवादी पार्टी से श्‍याम सुंदर भारती ने अपना दल(सोनेलाल) के लक्ष्‍मीकांत को 2812 वोटों के मार्जिन से हरा दिया।

·  फरीदपुर विधानसभा

फरीदपुर (सुरक्षित) विधानसभा सीट बरेली जिले में आती है। यहां भारतीय जनता पार्टी से डॉ. श्याम बिहारी लाल ने समाजवादी पार्टी के विजय पाल सिंह को 2921 वोटों के मार्जिन से हराया।

· कल्पी विधानसभा

जालौन जिले की इस विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी से विनोद चतुर्वेदी ने निषाद पार्टी के छोटे सिंह को 2816 वोटों के मार्जिन से हराया।

·  किठौर विधानसभा

मेरठ जिले में आने वाली किठौर विधानसभा में समाजवादी पार्टी से शाहिद मंजूर ने भारतीय जनता पार्टी के सत्यवीर त्यागी को 2180 वोटों के मार्जिन से हरा दिया।

·  फूलपुर विधानसभा

प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी से प्रवीण कुमार पटेल ने समाजवादी पार्टी के मुर्तजा सिद्दीकी को 2732 वोटों के मार्जिन से हराया।

· रानीगंज विधानसभा

प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के विनोद दूबे ने भारतीय जनता पार्टी के धीरज ओझा को 2649 वोटों के मार्जिन से हराया।

· सलोन विधानसभा

सलोन (सुरक्षित) विधानसभा सीट रायबरेली जिले में आती है। भारतीय जनता पार्टी से अशोक कोरी ने समाजवादी पार्टी के जगदीश प्रसाद को 2111 वोटों के मार्जिन से हरा दिया।

3000 से 4000 वोटों से जीत-हार

·  अलीगंज विधानसभा

एटा जिले की अलीगंज विधानसभा सीट पर भाजपा के सत्यपाल सिंह राठौर ने समाजवादी पार्टी के रामेश्‍वर सिंह यादव को 3810 वोटों के मार्जिन से हराया।

·  बहेरा विधानसभा

बहेड़ी विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में आती है। यहां से समाजवादी पार्टी के अताउर्रहमान ने भारतीय जनता पार्टी के छत्रपाल सिंह को 3355 वोटों के मार्जिन से हरा दिया।

·  बिंदकी विधानसभा

फतेहपुर की इस विधानसभा सीट पर अपना दल (सोनेलाल) के जय कुमार सिंह जैकी ने समाजवादी पार्टी के रामेश्‍वर दयाल गुप्ता 'दयालू गुप्ता' को 3797 वोटों के मार्जिन से हराया था।

·  इटावा विधानसभा

इटावा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी से सरिता भदौरिया ने समाजवादी पार्टी के सर्वेश शाक्य को 3984 वोटों के मार्जिन से हराया।

·  हंडिया विधानसभा

हंडिया विधानसभा सीट प्रयागराज जिले में आती है। यहां समाजवादी पार्टी से हाकिम चंद्र बांध ने निषाद पार्टी के प्रशांत कुमार सिंह राहुल को 3543 वोटों के मार्जिन से हरा दिया।

·  मेजा विधानसभा

प्रयागराज जिले की मेजा विधानसभा में समाजवादी पार्टी के संदीप पटेल ने भारतीय जनता पार्टी की नीलम करवारिया को 3439 वोटों के मार्जिन से हरा दिया।

· सरैनी विधानसभा

रायबरेली जिले की सरैनी में समाजवादी पार्टी के देवेंद्र प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के धीरेंद्र बहादुर सिंह को 3807 वोटों के मार्जिन से हरा दिया।

 4000 से 5000 वोटों से हार-जीत

·  जलालाबाद विधानसभा

शाहजहांपुर जिले की इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी से हरी प्रकाश वर्मा ने समाजवादी पार्टी के नीरज नलिनीश को 4572 वोटों के मार्जिन से हराया।

·  भदोही विधानसभा

भदोही विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के ज़ाहिद बेग ने भारतीय जनता पार्टी के रवींद्र त्रिपाठी को 4885 वोटों के मार्जिन से हराया।

· भोंगाव विधानसभा

मैनपुरी ज़िले की भोगांव विधानसभा सीट  से बीजेपी उम्मीदवार सरकार में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने 4767 वोटों से सपा उम्मीदवार और पूर्व मंत्री आलोक शाक्य हरा दिया।

·  जलेसर विधानसभा

एटा की जलेसर (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के संजीव कुमार दिवाकर ने समाजवादी पार्टी के रणजीत सुमन को 4441 वोटों के मार्जिन से हरा दिया।

·   मधुबन विधानसभा

मधुबन विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में आती है। भारतीय जनता पार्टी से रामविलास चौहान ने समाजवादी पार्टी के उमेश पांडेय को 4448 वोटों के मार्जिन से हराया।

·  मोहम्मदी विधानसभा

खीरी जिले में आने वाली मोहम्मदी विधानसभा पर भारतीय जनता पार्टी से लोकेंद्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी के दाउद अहमद को 4871 वोटों के मार्जिन से हराया।

·   पटियाली विधानसभा

पटियाली विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में आती है। यहां समाजवादी पार्टी से नादिरा सुल्तान ने भारतीय जनता पार्टी के ममतेश शाक्य को 4001 वोटों के मार्जिन से हराया।

·  तिर्वा विधानसभा

तिर्वा विधानसभा सीट कन्नौज जिले में आती है। यहां भारतीय जनता पार्टी के कैलाश सिंह राजपूत ने समाजवादी पार्टी के अनिल कुमार पाल को 4608 वोटों के मार्जिन से हराया।

· बहराइच विधानसभा

बहराइच विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अनुपमा जयसवाल ने समाजवादी पार्टी के यासिर शाह को 4078 वोटों के मार्जिन से हरा दिया।

हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है। 2017 में भी कई सीटों पर बेहद कम वोटों से हार जीत हुई थी। लेकिन यह सच है कि यह हार जीत विधानसभा की सूरत बदल देती ही और इतने कम वोटों की हार वाली कसक नेताओं के ज़हन में हमेशा रहती है। इस बार ज़्यादा कसक तो समाजवादी गठबंधन को रहेगी क्योंकि इतने कम अंतर से हार जीत में ज़्यादातर हार उसी के हिस्से में आई है।

 

नोट- 2017 विधानसभा चुनाव में कम मार्जिन से हार जीत वाली सीटों के बारे में जानने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:

https://hindi.newsclick.in/UP-elections-There-are-some-seats-where-the-margin-of-victory-and-defeat-is-less-than-500-votes

 

 

UP ELections 2022
BJP Vote Share
candidates
Yogi Adityanath
AKHILESH YADAV

Related Stories

सियासत: अखिलेश ने क्यों तय किया सांसद की जगह विधायक रहना!

यूपी के नए राजनीतिक परिदृश्य में बसपा की बहुजन राजनीति का हाशिये पर चले जाना

यूपी चुनाव : पूर्वांचल में हर दांव रहा नाकाम, न गठबंधन-न गोलबंदी आया काम !

यूपी चुनाव: कई दिग्गजों को देखना पड़ा हार का मुंह, डिप्टी सीएम तक नहीं बचा सके अपनी सीट

जनादेश—2022: वोटों में क्यों नहीं ट्रांसलेट हो पाया जनता का गुस्सा

जनादेश-2022: यूपी समेत चार राज्यों में बीजेपी की वापसी और पंजाब में आप की जीत के मायने

यूपी चुनाव: प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की वापसी

यूपी चुनाव: रुझानों में कौन कितना आगे?

यूपी चुनाव: इस बार किसकी सरकार?

यूपी चुनाव: नतीजों के पहले EVM को लेकर बनारस में बवाल, लोगों को 'लोकतंत्र के अपहरण' का डर


बाकी खबरें

  • sex ratio
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु: चिंताजनक स्थिति पेश कर रहे हैं लैंगिक अनुपात और घरेलू हिंसा पर NFHS के आंकड़े
    04 Dec 2021
    जन्म के दौरान लड़के-लड़कियों के अनुपात में पिछले पांच सालों में बहुत गिरावट आई है. अब 1000 लड़कों पर सिर्फ़ 878 महिलाएं हैं। जबकि 2015-16 में 1000 लड़कों पर 954 लड़कियों की संख्या मौजूद थी।
  • NEET-PG 2021 counseling
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नीट-पीजी 2021 की काउंसलिंग की मांग को लेकर रेजीडेंट डॉक्टरों ने नियमित सेवाओं का किया बहिष्कार
    04 Dec 2021
    ‘‘ओपीडी सेवाएं निलंबित करने से प्राधिकारियों से कोई ठोस जवाब नहीं मिला तो हमें दुख के साथ यह सूचित करना पड़ रहा है कि हम फोरडा द्वारा बुलाए देशव्यापी प्रदर्शन के समर्थन में तीन दिसंबर से अपनी सभी…
  • Pilibhit
    तारिक अनवर
    भाजपा का हिंदुत्व वाला एजेंडा पीलीभीत में बांग्लादेशी प्रवासी मतदाताओं से तारतम्य बिठा पाने में विफल साबित हो रहा है
    04 Dec 2021
    नागरिकता और वैध राजस्व पट्टे की उम्मीदें टूट जाने के साथ शरणार्थियों को अब पिछले चुनावों में भाजपा का समर्थन करने पर पछतावा हो रहा है।
  • Gambia
    क्रिसपिन एंवाकीदेऊ
    गाम्बिया के निर्णायक चुनाव लोकतंत्र की अहम परीक्षा हैं
    04 Dec 2021
    गाम्बिया में राष्ट्रपति पद का चुनाव हो रहा है। पर्यवेक्षकों का मानना है ये चुनाव गाम्बिया के लोकतंत्र की एक महत्वपूर्ण अग्निपरीक्षा हैं। 
  • prashant kishor
    अनिल सिन्हा
    नज़रिया: प्रशांत किशोर; कांग्रेस और लोकतंत्र के सफ़ाए की रणनीति!
    04 Dec 2021
    ग़ौर से देखेंगे तो किशोर भारतीय लोकतंत्र की रीढ़ तोड़ने में लगे हैं। वह देश को कारपोरेट लोकतंत्र में बदलना चाहते हैं और संसदीय लोकतंत्र की जगह टेक्नोक्रेट संचालित लोकतंत्र स्थापित करना चाहते हैं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License