चुनाव 2022 की शुरुआत उत्तर प्रदेश से और उत्तर प्रदेश की जंग की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हो गई है। आज पहले दौर में यूपी के 11 ज़िलों की 58 सीटों पर मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक करीब 58 फ़ीसदी मतदान की ख़बर है। अंतिम आंकड़े का इंतज़ार है।
उत्तर प्रदेश चुनाव : पहला चरण
चुनाव 2022 की शुरुआत उत्तर प्रदेश से और उत्तर प्रदेश की जंग की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हो रही है। आज पहले दौर में यूपी के 11 ज़िलों की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक है। दिलचस्प ये है कि 2017 की तुलना में इस बार यहां माहौल बिल्कुल बदला हुआ है और भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखी जा सकती है। कुछ जगह बीएसपी भी कड़ी चुनौती पेश कर रही है। इस चुनावी जंग में कांग्रेस और अन्य पार्टियां भी अपनी किस्मत आज़मा रही हैं। हम आपको समय-समय पर चुनाव की अहम अपडेट देते रहेंगे। देखते रहिए हमारा यह लाइव ब्लॉग