NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
यूपी: कुंवर सिंह निषाद ने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ने की घोषणा की
निषाद ने भाजपा छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘केंद्र की मोदी सरकार में पिछड़े और दलितों का दमन हो रहा है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार पूंजीवाद और नौकरशाही की गिरफ्त में है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
30 Jun 2021
यूपी: कुंवर सिंह निषाद ने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ने की घोषणा की

मथुरा : उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए गहमागहमी तेज़ हो गई है। सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर घमासान तेज़ है और अब असंतोष पूरी तरह सतह पर आने लगा है। इसी कड़ी में भाजपा से नाराज, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व प्रदेश महामंत्री कुंवर सिंह निषाद ने यहां मंगलवार को सर्वदलीय निषाद कश्यप यूनियन की पंचायत में पार्टी छोड़ने की घोषणा की।

इस पंचायत में मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी जिलों के निषाद, कश्यप और मल्लाह समुदायों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

निषाद ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘केंद्र की (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी (के नेतृत्व वाली) सरकार में पिछड़े और दलितों का दमन हो रहा है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार पूंजीवाद और नौकरशाही की गिरफ्त में है।

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से पूर्व और बाद में भी निषाद समुदाय को अनुसूचित जाति में सम्मिलित कराने का वादा किया था, लेकिन अब वह अपने वादे से मुकर गए हैं।

राजनीति के जानकारों का कहना है कि भाजपा के भीतर घमासान और तेज़ होगा और आने वाले दिनों में कई नेता पार्टी से बगावत कर सकते हैं।

त्रिपुरा में विधायक वृषकेतु देबवर्मा ने पद से इस्तीफ़ा दिया

अगरतला: त्रिपुरा में इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के सिमना सीट से विधायक वृषकेतु देबवर्मा ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष रेबती मोहन दास को अपना इस्तीफा सौंप दिया। दास ने आईपीएफटी विधायक का त्यागपत्र प्राप्त होने की पुष्टि की है।

देबवर्मा ने अपने त्यागपत्र में कहा, 'कुछ निजी कारणों के चलते मैं विधायक के पद से इस्तीफा दे रहा हूं।'

आईपीएफटी के सूत्रों ने कहा कि देबवर्मा तिप्राहा इंडीजिनस प्रोग्रेसिव रीजनल अलायंस (टीआईपीआरए) में शामिल हो सकते हैं जिसने हाल ही में त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद चुनाव में 28 में से 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

UttarPradesh
Kunwar Singh Nishad
UP ELections 2022
BJP
Yogi Adityanath

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • Jalandhar
    न्यूज़क्लिक टीम
    जालंधर टू अमृतसरः सुनो तो, क्या बोले है पंजाब
    19 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने जालंधर से लेकर अमृतसर में अलग-अलग पेशों से जुड़े लोगों से बातचीत की और चुनावी मुद्दों का जायजा लिया। लेखक, फिल्ममेकर, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्रों,…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी का रण, तीसरा चरण:  बीजेपी को उसके पिछले प्रदर्शन से रोक पाएंगे अखिलेश?
    19 Feb 2022
    तीसरे चरण के चुनाव बेहद अहम होने वाले हैं, क्योंकि यहां कई ऐसे दिग्गज चेहरे मैदान में हैं जिनकी साख दांव पर लगी है। इसके अलावा हाथरस, बिकरू कांड और आलू किसान चुनावी गणित को और ज्यादा कठिन बना सकते…
  • Channi
    नीलू व्यास
    पंजाब चुनाव: क्या चन्नी की 'भैया' वाली टिप्पणी हताशा की निशानी है या...?
    19 Feb 2022
    पंजाब के मुख्यमंत्री के इस बयान को कांग्रेस की अंदरूनी कलह और मतदाताओं का विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी की ओर रुख़ करने के सिलसिले में उनके तरकश के आख़िरी तीर के तौर पर देखा जा रहा है।
  • Punjab elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनावः बेलगाम अवैध खनन, लोग परेशान
    19 Feb 2022
    पंजाब में चुनावी शोरगुल के बीच अवैध खनन को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच चर्चा ग़ायब है. राज्य को वित्तीय घाटे के साथ साथ यह बात भी अब स्पष्ट है कि लोगों और जानवरों की सेहत को जानलेवा नुकसान हो रहा…
  • Kairana Assembly constituency
    भाषा
    कैराना; चुनाव में लापरवाही:  मजिस्ट्रेट के ख़िलाफ़ कार्रवाई की सिफ़ारिश, पुलिस कांस्टेबल व होमगार्ड सस्पेंड
    19 Feb 2022
    पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव ने कहा कि 10 फरवरी को कैराना में मतदान के बाद क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट के वाहन में एक अतिरिक्त ईवीएम मशीन मिली थी। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन को एक वाहन में बाहर लावारिस छोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License