NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
चुनाव 2022
विधानसभा चुनाव
भारत
राजनीति
पूर्वांचल की जंग: 10 जिलों की 57 सीटों पर सामान्य मतदान, योगी के गोरखपुर में भी नहीं दिखा उत्साह
इस छठे चरण में शाम पांच बजे तक कुल औसतन 53.31 फ़ीसद मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है। आज के बाद यूपी का फ़ैसला बस एक क़दम दूर रह गया है। अब सात मार्च को सातवें और आख़िरी चरण के लिए मतदान होगा।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 Mar 2022
up elections
महाराजगंज में अपने मत का प्रयोग करती महिलाएं। फ़ोटो साभार

उत्तर प्रदेश चुनाव के छठे चरण में मतदान का कोई ख़ास उत्साह नहीं दिखाई दिया। शाम पांच बजे तक कुल औसतन 53.31 फ़ीसद मतदान दर्ज किया गया। इसमें अब भी सबसे आगे रहा अंबेडकरनगर जहां 5 बजे तक 58.68 फ़ीसद मतदान हो चुका था। जबकि सबसे पीछे रहा बलरामपुर जिसमें 5 बजे तक 49 फ़ीसद मतदान भी नहीं हुआ था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह ज़िले गोरखपुर की भी ख़बर कोई बढ़िया नहीं है। यहां शाम पांच बजे तक कुल 53.86 फ़ीसद वोट हुआ था।

इस चरण में अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया तथा बलिया समेत 10 जिलों की कुल 57 सीटों पर मतदान हुआ। हर ज़िले के मतदान के आंकड़ें देखने के लिए नीचे चार्ट देखें। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022

छठे चरण के अंतर्गत 10 जनपदों में सायं 05 बजे तक कुल औसतन मतदान 53.31% रहा।#ECI#AssemblyElections2022#GoVote#GoVoteUP_Phase6 pic.twitter.com/ygV0m0veZT

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) March 3, 2022

हमेशा की तरह मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चला। लेकिन दिन भर कहीं भी मतदान में बहुत तेज़ी या उत्साह नहीं दिखाई दिया। मतदान की गति का अंदाज़ा आप हर दो घंटे पर जारी होने वाले मतदान के आंकड़े से लगा सकते हैं।

सुबह 9 बजे: औसतन 8.69 फ़ीसद मतदान

पूर्वाह्न 11 बजे: औसतन 21.79 फ़ीसद मतदान

दोपहर 1 बजे: औसतन 36.33 फ़ीसद मतदान

अपराह्न 3 बजे: औसतन 46.70 फ़ीसद मतदान

शाम 5 बजे: औसतन 53.31 फ़ीसद मतदान

अब मतदान के इस प्रतिशत से अंदाज़ा लगा सकते हैं कि मतदाताओं में कितना उत्साह था, जबकि 2022 की इस लड़ाई को उत्तर प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण लड़ाई कहा जा रहा है। सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए यह यूपी की सत्ता के लिए ही नहीं बल्कि दिल्ली की सत्ता के लिए भी महत्वपूर्ण है और विपक्ष के लिए अपने अस्तित्व का सवाल है।

इस चरण में न केवल योगी आदित्यनाथ बल्कि उनकी सरकार के करीब आधा दर्जन मंत्रियों की साख भी दांव पर है, जिसमें मंत्री सतीश द्विवेदी, सूर्य प्रताप शाही, उपेंद्र तिवारी, श्रीराम चौहान, जय प्रताप सिंह, जय प्रकाश निषाद और राम स्वरूप शुक्ला मुख्य नाम हैं।

अब बस आख़िरी चरण बचा है। जो सात मार्च को है। यही आख़िरी दांव है। इस अंतिम और सातवें चरण में कुल 9 ज़िलों की 54 सीटों के लिए मतदान होगा। इसमें बनारस भी शामिल है और आज़मगढ़ भी। यानी मोदी और अखिलेश दोनों के गढ़। अब देखना है बाज़ी कौन मारता है।

UP Assembly Elections 2022
UP Polls 2022
Yogi Adityanath
AKHILESH YADAV
SAMAJWADI PARTY
BJP
BSP
Congress
Purvanchal

Related Stories

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

हार के बाद सपा-बसपा में दिशाहीनता और कांग्रेस खोजे सहारा

सियासत: अखिलेश ने क्यों तय किया सांसद की जगह विधायक रहना!

यूपी चुनाव नतीजे: कई सीटों पर 500 वोटों से भी कम रहा जीत-हार का अंतर

यूपीः किसान आंदोलन और गठबंधन के गढ़ में भी भाजपा को महज़ 18 सीटों का हुआ नुक़सान

BJP से हार के बाद बढ़ी Akhilesh और Priyanka की चुनौती !

यूपी के नए राजनीतिक परिदृश्य में बसपा की बहुजन राजनीति का हाशिये पर चले जाना

जनादेश-2022: रोटी बनाम स्वाधीनता या रोटी और स्वाधीनता

पंजाब : कांग्रेस की हार और ‘आप’ की जीत के मायने


बाकी खबरें

  • Modi
    अनिल जैन
    PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?
    01 Jun 2022
    प्रधानमंत्री ने तमाम विपक्षी दलों को अपने, अपनी पार्टी और देश के दुश्मन के तौर पर प्रचारित किया और उन्हें खत्म करने का खुला ऐलान किया है। वे हर जगह डबल इंजन की सरकार का ऐसा प्रचार करते हैं, जैसे…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत
    01 Jun 2022
    महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। महाराष्ट्र में आज तीन महीने बाद कोरोना के 700 से ज्यादा 711 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं।
  • संदीपन तालुकदार
    चीन अपने स्पेस स्टेशन में तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना बना रहा है
    01 Jun 2022
    अप्रैल 2021 में पहला मिशन भेजे जाने के बाद, यह तीसरा मिशन होगा।
  • अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी : मेरठ के 186 स्वास्थ्य कर्मचारियों की बिना नोटिस के छंटनी, दी व्यापक विरोध की चेतावनी
    01 Jun 2022
    प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बिना नोटिस के उन्हें निकाले जाने पर सरकार की निंदा की है।
  • EU
    पीपल्स डिस्पैच
    रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने के समझौते पर पहुंचा यूरोपीय संघ
    01 Jun 2022
    ये प्रतिबंध जल्द ही उस दो-तिहाई रूसी कच्चे तेल के आयात को प्रभावित करेंगे, जो समुद्र के रास्ते ले जाये जाते हैं। हंगरी के विरोध के बाद, जो बाक़ी बचे एक तिहाई भाग ड्रुज़बा पाइपलाइन से आपूर्ति की जाती…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License