NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
यूपी : बाल यौन शोषण मामले में बर्खास्त भाजपा नेता के कई अश्लील वीडियो मिले
 "कोंच कस्बे के भगत सिंह नगर से बाल यौन शोषण मामले में गिरफ्तार रामबिहारी राठौर (65) के घर से जब्त किए गए लैपटॉप, डीवीडी और हार्ड डिस्क में 15-20 अश्लील वीडियो मिले हैं। इन वीडियो में अलग-अलग बच्चों से आरोपी अश्लील हरकत करते हुए नजर आया है।"
भाषा
14 Jan 2021
बाल यौन शोषण मामले में बर्खास्त भाजपा नेता के कई अश्लील वीडियो मिले

जालौन (उप्र) :  उत्तरप्रदेश के जालौन जिले में बाल यौन शोषण मामले में बर्खास्त भाजपा नेता के जब्त लैपटॉप, डीवीडी और हार्ड डिस्क से कई अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस ने इस बारे में बताया।

कोंच कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) इमरान खान ने बृहस्पतिवार को बताया, "कोंच कस्बे के भगत सिंह नगर से बाल यौन शोषण मामले में गिरफ्तार रामबिहारी राठौर (65) के घर से जब्त किए गए लैपटॉप, डीवीडी और हार्ड डिस्क में 15-20 अश्लील वीडियो मिले हैं। इन वीडियो में अलग-अलग बच्चों से आरोपी अश्लील हरकत करते हुए नजर आया है।"

उन्होंने बताया कि पुलिस की साइबर क्राइम की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

एसएचओ ने कहा, "राठौर पहले छोटे-छोटे बच्चों को रुपये का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था, फिर उनका यौन शोषण कर वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। वह बच्चों को धमकाकर उनका यौन उत्पीड़न करता था।"

राठौर को बुधवार को जेल भेज दिया गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक सवाल के जवाब में खान ने कहा, "बाल यौन शोषण के इस मामले को बांदा की जेल में बंद सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) के मामले से जोड़ना अभी जल्दबाजी होगी। हालांकि, इस बिंदु पर भी जांच चल रही है।"

कोंच पुलिस ने बुधवार को बाल यौन शोषण का मामला दर्ज कर राठौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी के घर से लैपटॉप, डीवीडी और हार्ड डिस्क बरामद की है। राठौर सेवानिवृत लेखपाल है।

भाजपा के जालौन जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बुधवार को बताया था, "रामबिहारी राठौर कोंच कस्बे की भाजपा नगर इकाई का उपाध्यक्ष था, लेकिन बाल यौन शोषण मामले में गिरफ्तारी के तत्काल बाद उसे पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया गया है।"

UttarPradesh
BJP
child sexual abuse

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, दो साल की बच्ची को भी मौत के घाट उतारा

रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट : डाडा जलालपुर में अभी भी तनाव, कई मुस्लिम परिवारों ने किया पलायन

हिमाचल प्रदेश के ऊना में 'धर्म संसद', यति नरसिंहानंद सहित हरिद्वार धर्म संसद के मुख्य आरोपी शामिल 

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

ग़ाज़ीपुर; मस्जिद पर भगवा झंडा लहराने का मामला: एक नाबालिग गिरफ़्तार, मुस्लिम समाज में डर

लखीमपुर हिंसा:आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने के लिए एसआईटी की रिपोर्ट पर न्यायालय ने उप्र सरकार से मांगा जवाब

टीएमसी नेताओं ने माना कि रामपुरहाट की घटना ने पार्टी को दाग़दार बना दिया है


बाकी खबरें

  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड: NIOS से डीएलएड करने वाले छात्रों को प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए अनुमति नहीं
    23 Oct 2021
    उत्तराखंड सरकार द्वारा नवंबर 2020 में प्राथमिक शिक्षक के 2287 पदों पर भर्ती के लिए सूचना जारी की गई थी, इसमें राज्य सरकार द्वारा इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी से होने वाले डीएलएड को मान्य किया गया…
  • Supreme Court
    न्यूजक्लिक रिपोर्ट
    खोरी पुनर्वास संकट: कोर्ट ने कहा- प्रोविजनल एलॉटमेंट के समय कोई पैसा नहीं लिया जाएगा, फ़ाइनल एलॉटमेंट पर तय होगी किस्त 
    23 Oct 2021
    मजदूर आवास संघर्ष समिति ने कहा कि अस्वीकृत आवेदन की प्रकिया में अपारदर्शिता है एवं प्रार्थी को अपील का मौका न देना सरासर अत्याचार एवं धोखा है।
  • inflation
    अजय कुमार
    सरकारी आंकड़ों में महंगाई हो गई कम, ग़रीब जनता को एहसास भी नहीं हुआ! 
    23 Oct 2021
    आख़िर क्या वजह है कि कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों में कमी आने के बाद भी आम आदमी इस पर भरोसा नहीं कर पाता।
  • 100 crore vaccines
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेक: क्या भारत सचमुच 100 करोड़ टीके लगाने वाला दुनिया का पहला देश है?
    23 Oct 2021
    भारत न तो पहला देश है जिसने 100 करोड़ डोज़ लगाई है और न ही भारत का टीकाकरण विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है।
  • shareel
    द लीफलेट
    सीएए विरोधी भाषण: भीड़ उकसाने के ख़िलाफ़ ‘अपर्याप्त और आधे-अधूरे सुबूत’, फिर भी शरजील इमाम को ज़मानत से इनकार
    23 Oct 2021
    दिल्ली की एक अदालत ने दिसंबर 2019 में राष्ट्रीय राजधानी में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA)-राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को लेकर अपने कथित भड़काऊ भाषण के सिलसिले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License