NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
यूपी: छुट्टा पशुओं की समस्या क्या बनेगी इस बार चुनावी मुद्दा?
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मवेशी हैं। प्रदेश के क़रीब-क़रीब हर ज़िले में आवारा मवेशी किसानों, ख़ास तौर पर छोटे किसानों के लिए आफत बन गए हैं और जान-माल दोनों का नुकसान हो रहा है।
सोनिया यादव
17 Jan 2022
stray animals
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

साल 2017 में करीब 15 साल बाद उत्तर प्रदेश की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी की सरकार बनी और योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद संभाला। महज़ कुछ महीनों के भीतर ही सीएम योगी ने कुछ बड़े फ़ैसले लिए जिसमें प्रदेश में हज़ारों अवैध बूचड़खानों को बंद करना प्रमुख था।

एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा था, "ये पहली सरकार है, जिसने प्रदेश के अंदर अवैध बूचड़खानों को पूरी तरह प्रतिबंधित करके गो-तस्करी को भी उत्तर प्रदेश में पूरी तरह प्रतिबंधित किया है। जो व्यक्ति उत्तर प्रदेश के अंदर, गो-हत्या की बात तो दूर, जो भी गाय से क्रूरता करेगा उसकी जगह जेल में होगी।"

इस संदर्भ में विवादास्पद कानून के बाद, 'गोरक्षा' के नाम पर मवेशियों को ले जाने वाले लोगों पर भीड़ ने हमला करना शुरू कर दिया। अवैध बूचड़खानो के बंद होने के साथ कथित गोमांस खाने और गाय की तस्करी के नाम पर कई हिंसक वारदातें भी हुईं। थानों में गो-तस्करी के मामले दर्ज होने बढ़े और मुज़फ़्फ़रनगर, अलीगढ़, बलरामपुर, बाराबंकी, हमीरपुर जैसे कई अन्य ज़िलों में गोहत्या के मामले दर्ज किए गए।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में तो 2018 में कथित गो-हत्या के मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की एक गुस्साई भीड़ के साथ झड़प के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई ये घटना पहली नहीं थी। बीते सालों में दर्जनों ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें कई लोगों को मॉब लिंचिंग का शिकार होना पड़ा है।

आवारा मवेशी और किसानों की समस्या

भारत में क़रीब 20 करोड़ मवेशी हैं, जिनमें से सबसे ज़्यादा उत्तर प्रदेश में हैं। सरकारी आंकड़ों को खंगालने पर पता चलता है कि औसतन जहां देश में आवारा और लावारिस मवेशियों की आबादी कम हुई है, वहीं उत्तर प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में ये बढ़ी है। 

'दूसरी पशुधन जनगणना-2019 अखिल भारतीय रिपोर्ट' के आंकड़ों के मुताबिक इस साल राज्य में 11.8 लाख से ज्यादा आवारा मवेशी थे और प्रदेश में इनकी संख्या 15 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी। जहां पूरे देश में 2012 से 2019 तक देश में आवारा पशुओं की कुल संख्या में 3.2 प्रतिशत की कमी आई है, वहीं इस दौरान उत्तर प्रदेश में उनकी आबादी में 17.34 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई है।

हालांकि आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार ने कई योजनाएं और परियोजनाएं शुरू की हैं। इनमें गौशालाओं की स्थापना, आवारा गायों को गोद लेना, कर लगाना, कुपोषित परिवारों को आवारा गाय देना, गौ संरक्षण केंद्र और भी बहुत कुछ शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 545 पंजीकृत गौशालाएं हैं। इस साल 7 जनवरी तक राज्य में आवारा पशुओं के लिए 5,515 'गौ संरक्षण केंद्र' भी बनाए गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 56,853 लोगों ने 103,000 से ज्यादा आवारा और लावारिस गायों को गोद लिया है। लेकिन इन सब के बावजूद किसानों की समस्या कम नहीं हो पाई है। प्रदेश के क़रीब-क़रीब हर ज़िले में आवारा मवेशियों ने किसानों, ख़ास तौर पर छोटे किसानों की नाक में दम कर रखा है और जान-माल दोनों के नुकसान हो रहा है।

आवारा मवेशियों से जान-माल दोनों का नुकसान

बलिया जिले के पास रेवती के किसान रामनाथ चौधरी कहते हैं कि पहले फ़सल को नुक़सान सिर्फ़ नीलगाय से होता था, लेकिन अब आवारा मवेशियों ने इस समस्या को दोगुनी कर दिया है।

वे न्यूज़क्लिक से बातचीत में बताते हैं, “अब सिर्फ नीलगाय परेशानी नहीं है, अब कई और परेशानी हो गई हैं। जो मवेशी दूध नहीं देते, बूढ़े हो चले हैं अब इनके रखरखाव की समस्या भी है। पहले जानवर को आसानी से बेच देते थे और घर चला लेते थे। अब ये सब बहुत मुश्किल हो गया है।

फसल की रखवाली के लिए कंटीली तार लगाने का खर्चा अलग बढ़ गया है। इतनी न तो किसान की ताकत है और न ही पैसा।"

सुल्तानपुर की महिला किसान कमला देवी के अनुसार किसानों को रात में रखवाली के लिए पाँच से आठ फ़ीट ऊँची मचान बनानी पड़ती हैं। दिन में खेती का काम और रात में पशुओं का ध्यान बहुत बोझिल और कष्टकारी हो गया है।

कमला कहती हैं, “पहले हमारे पति खेत रखवाली को जाते थे, लेकिन एक रात खेत में घुसे जानवर ने उन्हें दौड़ा लिया। वो भागते-भागते तार में उलझ गए फिर जैसे-तैसे जान तो बच गई लेकिन हाथ-पैर में चोट लग गई। तब से हम जाते हैं खेत मे रखवाली को। मचान पर बैठ कर बस शोर मचाते हैं और पत्थर फेंक देते हैं, आधी फसल पहले ही खराब हो गई है, अब आधी भी न बचे तो हम क्या खाएंगे।"

सियासत और आवारा पशुओं की राजनीति

उत्तर प्रदेश चुनाव के मुहाने पर खड़ा है ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के अपने-अपने दावे हैं। जाति, धर्म और विकास की राजनीति से इतर इस चुनावी समर में गाय को लेकर भी सियासत गर्म है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने डेढ़ साल पहले गोहत्या क़ानून को सख़्त करते हुए 10 साल तक की सज़ा तय कर दी थी। सरकार का कहना है कि प्रदेश में 5,300 से ज़्यादा गो आश्रय हैं, जिनमें लाखों मवेशियों को रखा गया है।

हाल ही प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, "गाय कुछ लोगों के लिए गुनाह हो सकती है, हमारे लिए गाय माता है, पूजनीय है। गाय-भैंस का मज़ाक़ उड़ाने वाले लोग ये भूल जाते हैं कि देश के आठ करोड़ परिवारों की आजीविका ऐसे ही पशुधन से चलती है।"

वहीं समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव का दावा है कि 'बीजेपी की नीतियों की वजह से प्रदेश में लाखों आवारा मवेशियों ने किसानों के सपनों को तोड़ दिया है।'

और कांग्रेस पार्टी नेता प्रियंका गांधी को लगता है कि 'पिछले साढ़े चार सालों में भाजपा सरकार ने सिर्फ़ मुसीबतें बढ़ाईं हैं, काम कुछ नहीं किया है।'

बहराल, प्रदेश में किसानों की एक बड़ी तादाद है, जो आवारा मवेशियों के मुद्दे पर साफ़ तौर से असहज दिख रही है। पिछले कुछ वर्षों में आवारा मवेशियो के बढ़ते प्रकोप से परेशान किसान दिन में खेती करते हैं लेकिन रात में भी फ़सल बचाने के डर से चैन से सो भी नहीं पाते। बड़े शहर हों या छोटे गांव, यूपी ने मवेशियों का ऐसा आतंक पहले शायद ही देखा हो।

गौरतलब है कि चुनावी मौसम में तमाम वादों, दावों और मेनिफेस्टो से दूर ज़मीनी स्तर पर आम किसान का दर्द आवारा पशुओं को लेकर कुछ ज्यादा ही है। उत्तर प्रदेश में आवारा मवेशियों के मुद्दे पर चुनाव में पड़ने वाले वोट पर कितना असर पड़ेगा, इसका पता नतीजों में ही चलेगा। मगर ज्यादातर किसान ऐसे भी हैं जो इस समस्या के समाधान से अब नाउम्मीद हो चुके हैं और चुनावों में इस मुद्दे को लेकर उनकी दिलचस्पी अब ख़त्म सी हो चुकी है।

Uttar pradesh
UP Assembly Elections 2022
UP election 2022
stray animals
Stray Cattle
Cattle ban
Yogi Adityanath

Related Stories

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह प्रकरण में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

जौनपुर: कालेज प्रबंधक पर प्रोफ़ेसर को जूते से पीटने का आरोप, लीपापोती में जुटी पुलिस

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

उपचुनाव:  6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 23 जून को मतदान

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश


बाकी खबरें

  • Sustainable Development
    सोनिया यादव
    सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में भारत काफी पीछे: रिपोर्ट
    03 Mar 2022
    एनुअल स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट 2022 रिपोर्ट के मुताबिक सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में भारत फिलहाल काफी पीछे है। ऐसे कम से कम 17 प्रमुख सरकारी लक्ष्य हैं, जिनकी समय-सीमा 2022 है और धीमी गति…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पूर्वांचल की जंग: 10 जिलों की 57 सीटों पर सामान्य मतदान, योगी के गोरखपुर में भी नहीं दिखा उत्साह
    03 Mar 2022
    इस छठे चरण में शाम पांच बजे तक कुल औसतन 53.31 फ़ीसद मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है। आज के बाद यूपी का फ़ैसला बस एक क़दम दूर रह गया है। अब सात मार्च को सातवें और आख़िरी चरण के लिए…
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव: बस्ती के इस गांव में लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार
    03 Mar 2022
    बस्ती जिले के हर्रैया विधानसभा में आधा दर्ज़न गांव के ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार करने का एलान किया है। ग्रामीणों ने बाकायदा गांव के बाहर इसका बैनर लगा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी…
  • gehariyaa
    एजाज़ अशरफ़
    गहराइयां में एक किरदार का मुस्लिम नाम क्यों?
    03 Mar 2022
    हो सकता है कि इस फ़िल्म का मुख्य पुरुष किरदार का अरबी नाम नये चलन के हिसाब से दिया गया हो। लेकिन, उस किरदार की नकारात्मक भूमिका इस नाम, नामकरण और अलग नाम की सियासत की याद दिला देती है।
  • Haryana
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हरियाणा: आंगनबाड़ी कर्मियों का विधानसभा मार्च, पुलिस ने किया बलप्रयोग, कई जगह पुलिस और कार्यकर्ता हुए आमने-सामने
    03 Mar 2022
    यूनियन नेताओं ने गुरुवार को कहा पंचकुला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवाला टोल प्लाजा पर हड़ताली कार्यकर्ताओं और सहायकों पर  हरियाणा पुलिस ने लाठीचार्ज  किया।  
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License