NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
यूपी चुनाव:  बीजेपी को नहीं पचा अखिलेश का ‘अन्न संकल्प’
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किसानों के वोट साधने के लिए अन्न संकल्प लिया है, और किसानों से कई वादे किए हैं। जिसके बाद बीजेपी भी अखिलेश यादव पर हमलावर हो गई।
रवि शंकर दुबे
17 Jan 2022
akhilesh

उत्तर प्रदेश चुनावों में इस बार किसान बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं, यही कारण हैं कि हर सियासी दल किसानों को अपनी-अपनी तरह से साधने में जुटा हुआ है।

किसान आंदोलन और लखीमपुर-खीरी हिंसा के बाद जहां किसानों का बड़ा तबका भारतीय जनता पार्टी से नाराज़ है, तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी इसका पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। इसी कड़ी में अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और ‘अन्न संकल्प’ लिया। इस दौरान अखिलेश के साथ तेजिंदर बिर्क भी मौजूद रहे। तेजिंदर बिर्क वहीं शख्स हैं जो लखीमपुर खीरी हिंसा के वक्त गाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गए थे। आरोप है कि तेजिंदर पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश गई थी।

हम ‘अन्न संकल्प’ लेते हैं कि जिन्होंने किसानों पर अत्याचार और अन्याय किया है उस भाजपा को हराएँगे-हटाएँगे

‘लखीमपुर के किसानों की शहादत’ को याद करते हुए हम उप्र के हर किसान और आम मतदाता से अपील करते हैं कि वो भाजपा को हराने के लिए ‘अन्न संकल्प’ लें! #बाइस_में_बाइसिकल pic.twitter.com/8JNbSmGB5q

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 17, 2022

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव, तेजिंदर बिर्क और अन्य सपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में गेहूं और चावल लेकर संकल्प लिया और लोगों से बीजेपी को हटाने की अपील की। इस दौरान अखिलेश के साथ कार्यकर्ताओं ने संकल्प को दोहराते हुए कहा- ‘हम सभी संकल्प लेते हैं कि किसानों पर अन्याय करने वालों को हराएंगे और हटाएंगे।’  

संकल्प लेने के बाद अखिलेश यादव ने किसानों के लिए कई वादे भी किए। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार आने पर सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली और ब्याज़ मुक्त लोन दिया जाएगा।

अखिलेश ने कहा कि सपा अपने घोषणा पत्र में सभी फसलों के लिए एमएसपी और गन्ना किसानों को 15 दिन में भुगतान सुनिश्चित करेगी। 300 यूनिट फ्री बिजली देने का संकल्प पूरा किया जाएगा। साथ ही अखिलेश ने कहा कि सपा का घोषणा पत्र बीजेपी के घोषणापत्र के बाद जारी किया जाएगा।

वहीं अखिलेश के ‘अन्न संकल्प’ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तंज कसा उन्होंने ट्वीट कर कहा कि- दंगाइयों, अपराधियों और आतंकवादियों का हाथ थामने वाले लोग आज 'अन्न' को हाथ में लेकर अन्नदाता के हितचिंतक होने का स्वांग कर रहे हैं। प्रदेश जानता है कि प्रतिकूल मौसम से अधिक इनके शासनकाल में हुए दंगों ने ही किसानों को हानि पहुंचाई है।

ये तो सिर्फ 'जिन्ना प्रेमी' हैं...  

दंगाइयों, अपराधियों और आतंकवादियों का हाथ थामने वाले लोग आज 'अन्न' को हाथ में लेकर अन्नदाता के हितचिंतक होने का स्वांग कर रहे हैं।

प्रदेश जानता है कि प्रतिकूल मौसम से अधिक इनके शासनकाल में हुए दंगों ने ही किसानों को हानि पहुंचाई है।

ये तो सिर्फ 'जिन्ना प्रेमी' हैं...

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 17, 2022

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी अखिलेश यादव पर ट्वीट के जरिए हमला बोला, उन्होंने ट्वीट किया कि- हाथ में ‘गन’ लेकर घूमने वाले आज हाथ में ‘अन्न’ लेकर किसान हितैषी बनने का ढोंग कर रहे है… इनके सपा शासन में हमारे किसान भाई रात को अपने खेत पर जाने से भी घबराते थे!

हाथ में ‘गन’ लेकर घूमने वाले आज हाथ में ‘अन्न’ लेकर किसान हितैषी बनने का ढोंग कर रहे है…इनके सपा शासन में हमारे किसान भाई रात को अपने खेत पर जाने से भी घबराते थे!

— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) January 17, 2022

 इतना तो तय है कि इस बार के चुनावों में किसान वोटर अपने मतदान की ताकत ज़रूर दिखाएगा, देखने वाली बात ये होगी कि इसमें लखीमपुर-खीरी और किसान आंदोलन का कितना असर होता है।

Uttar pradesh
UP Assembly Elections 2022
AKHILESH YADAV
Yogi Adityanath
Ann Sankalp

Related Stories

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

राज्यसभा चुनाव: टिकट बंटवारे में दिग्गजों की ‘तपस्या’ ज़ाया, क़रीबियों पर विश्वास

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह प्रकरण में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

जौनपुर: कालेज प्रबंधक पर प्रोफ़ेसर को जूते से पीटने का आरोप, लीपापोती में जुटी पुलिस

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

उपचुनाव:  6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 23 जून को मतदान


बाकी खबरें

  • Modi yogi
    अजय कुमार
    आर्थिक मोर्चे पर फ़ेल भाजपा को बार-बार क्यों मिल रहे हैं वोट? 
    14 Mar 2022
    आख़िर किस तरह के झूठ का जाल भाजपा 24 घंटे लोगों के बीच फेंकने काम करती है? जिससे आर्थिक रूप से कमजोर होते जा रहे राज्यों में भी उसकी सरकार बार बार आ रही है। 
  • रवि शंकर दुबे
    पांचों राज्य में मुंह के बल गिरी कांग्रेस अब कैसे उठेगी?
    14 Mar 2022
    मैदान से लेकर पहाड़ तक करारी शिकस्त झेलने के बाद कांग्रेस पार्टी में लगातार मंथन चल रहा है, ऐसे में देखना होगा कि बुरी तरह से लड़खड़ा चुकी कांग्रेस गुजरात, हिमाचल और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए…
  • अजय गुदावर्ती
    गुजरात और हिंदुत्व की राजनीतिक अर्थव्यवस्था
    14 Mar 2022
    एक नई किताब औद्योगिक गुजरात में सांप्रदायिकता की राजनीतिक अर्थव्यवस्था की परख करती है। इससे मिली अंतर्दृष्टि से यह समझने में मदद मिलती है कि हिंदुत्व गुजरात की अपेक्षा अविकसित उत्तर प्रदेश में कैसे…
  • abhisar sharma
    न्यूज़क्लिक टीम
    कानून का उल्लंघन कर फेसबुक ने चुनावी प्रचार में भाजपा की मदद की?
    14 Mar 2022
    न्यूज़चक्र के इस एपिसोड में आज वरिष्ठ पत्रकार बात कर रहे हैं एक न्यूज़ एजेंसी के द्वारा की गयी पड़ताल से ये सामने आया है की Facebook ने हमेशा चुनाव के दौरान BJP के पक्ष में ही प्रचार किया है। देखें…
  • misbehaved with tribal girls
    सोनिया यादव
    मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
    14 Mar 2022
    मध्य प्रदेश बाल अपराध और आदिवासियों के साथ होने वाले अत्याचार के मामले में नंबर एक पर है। वहीं महिला अपराधों के आंकड़ों को देखें तो यहां हर रोज़ 6 महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License