NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
यूएस में हज़ारों लोग सड़कों पर उतरे, डेमोक्रेट्स ने मतदान अधिकारों की रक्षा के लिए बिल पेश किया
मतदान अधिकारों के लिए वाशिंगटन में रैली में लगभग 20,000 लोगों के भाग लेने का अनुमान था वहीं कई अन्य शहरों में रैलियां और प्रदर्शन हुए।
पीपल्स डिस्पैच
01 Sep 2021
ADL

एक तरफ जहां दक्षिणपंथी रिपब्लिकन पार्टी अमेरिका में मतदान करने को रोकने के लिए विभिन्न राज्यों में कानून को आगे बढ़ाया है वहीं डेमोक्रेट ने इसके खिलाफ सीनेट में एक बिल पेश किया है। मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए संघीय कानून की मांग को लेकर अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी और देश भर के कई प्रमुख शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

एक आयोजक के अनुमान के अनुसार, 28 अगस्त को वाशिंगटन डीसी में एक रैली में लगभग 20,000 लोगों ने भाग लिया जबकि अटलांटा, फीनिक्स, ह्यूस्टन और मियामी जैसे शहरों में भारी भीड़ जमा हुई।

इन विरोध प्रदर्शनों के आयोजक मांग कर रहे हैं कि अमेरिकी कांग्रेस मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए एक संघीय कानून पारित करे और रिपब्लिकन राज्यों द्वारा मतदान करने को रोकने के लिए हाल ही में पारित राज्य कानूनों को रोके।

रिपब्लिकन सीनेटरों ने पिछले महीने 'फॉर द पीपल एक्ट' को बाधित कर दिया था जो चुनवा-क्षेत्र सीमा परिवर्तन पर प्रतिबंध, संघीय कार्यालयधारकों के लिए नए नैतिकता नियम, वित्त कानून का सुधार अभियान और सभी लोगों के लिए मतपत्र की व्यवस्था में विस्तार करने सहित व्यापक सुधारों को पेश करेगा। डेमोक्रेट इस बिल को फिर से पेश करने की कोशिश कर रहे हैं।

शुक्रवार 27 अगस्त को टेक्सास हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने एक अत्यधिक विवादास्पद विधेयक पारित किया जिसके कारण सत्तारूढ़ रिपब्लिकन और विपक्षी डेमोक्रेट के बीच महीनों का गतिरोध पैदा हो गया। एक बार कानून के रूप में पारित होने के बाद ये बिल समय पूर्व मतदान और सप्ताहांत मतदान के प्रावधानों को सीमित करते हुए मतपत्र ड्रॉप बॉक्स और ड्राइव-थ्रू वोटिंग को हटा देगा।

इस प्रदर्शन के आयोजकों ने यह भी मांग की है कि संघीय सांसद जॉन लुईस वोटिंग राइट्स एडवांसमेंट एक्ट पारित करें जिसका नाम दिवंगत कांग्रेसी और नागरिक अधिकार नेता के नाम पर रखा गया था। ये बिल, जिसे शुरू में फॉर द पीपल एक्ट के हिस्से के रूप में प्रस्तावित किया गया था, 1965 के ऐतिहासिक वोटिंग राइट्स एक्ट को सुदृढ़ करने का प्रयास करता है, और इसे यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स द्वारा दलीय आधार पर पारित किया गया था। रिपब्लिकन ने सीनेट में इस बिल को फाइलबस्टर के माध्यम से रोकने की धमकी दी है जहां डेमोक्रेट के पास विपक्षी फाइलबस्टर से बचकर निकलने के लिए पर्याप्त वोट नहीं हैं।

शनिवार तक 18 राज्यों ने कुल 30 राज्य कानून बनाए हैं जो समयपूर्व मतदान अवधि और मतपेटियों और ड्रॉप बॉक्स तक पहुंच को सीमित कर देंगे, मतपत्र प्राप्ति में की गई महत्वपूर्ण बदलाव को पलट देंगे और श्रमिक वर्ग के मतदाताओं और नस्लीय अल्पसंख्यकों को संभवतः प्रभावित करेंगे।

US
Vote
Democrates
Republicans
States
Bill
Rights

Related Stories

90 दिनों के युद्ध के बाद का क्या हैं यूक्रेन के हालात

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आईपीईएफ़ पर दूसरे देशों को साथ लाना कठिन कार्य होगा

यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई खाद्य असुरक्षा से बढ़ रही वार्ता की ज़रूरत

यूक्रेन में संघर्ष के चलते यूरोप में राजनीतिक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव 

छात्रों के ऋण को रद्द करना नस्लीय न्याय की दरकार है

गर्भपात प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट के लीक हुए ड्राफ़्ट से अमेरिका में आया भूचाल

सातवें साल भी लगातार बढ़ा वैश्विक सैन्य ख़र्च: SIPRI रिपोर्ट

बाइडेन ने फैलाए यूक्रेन की सीमा की ओर अपने पंख

यमन के लिए यूएन का सहायता सम्मेलन अकाल और मौतों की चेतावनियों के बीच अपर्याप्त साबित हुआ

नेपाल ने अमेरिका के MCC अनुदान समझौते को विरोध प्रदर्शनों के बीच दी मान्यता, अब आगे क्या?


बाकी खबरें

  • Modi yogi
    अजय कुमार
    आर्थिक मोर्चे पर फ़ेल भाजपा को बार-बार क्यों मिल रहे हैं वोट? 
    14 Mar 2022
    आख़िर किस तरह के झूठ का जाल भाजपा 24 घंटे लोगों के बीच फेंकने काम करती है? जिससे आर्थिक रूप से कमजोर होते जा रहे राज्यों में भी उसकी सरकार बार बार आ रही है। 
  • रवि शंकर दुबे
    पांचों राज्य में मुंह के बल गिरी कांग्रेस अब कैसे उठेगी?
    14 Mar 2022
    मैदान से लेकर पहाड़ तक करारी शिकस्त झेलने के बाद कांग्रेस पार्टी में लगातार मंथन चल रहा है, ऐसे में देखना होगा कि बुरी तरह से लड़खड़ा चुकी कांग्रेस गुजरात, हिमाचल और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए…
  • अजय गुदावर्ती
    गुजरात और हिंदुत्व की राजनीतिक अर्थव्यवस्था
    14 Mar 2022
    एक नई किताब औद्योगिक गुजरात में सांप्रदायिकता की राजनीतिक अर्थव्यवस्था की परख करती है। इससे मिली अंतर्दृष्टि से यह समझने में मदद मिलती है कि हिंदुत्व गुजरात की अपेक्षा अविकसित उत्तर प्रदेश में कैसे…
  • abhisar sharma
    न्यूज़क्लिक टीम
    कानून का उल्लंघन कर फेसबुक ने चुनावी प्रचार में भाजपा की मदद की?
    14 Mar 2022
    न्यूज़चक्र के इस एपिसोड में आज वरिष्ठ पत्रकार बात कर रहे हैं एक न्यूज़ एजेंसी के द्वारा की गयी पड़ताल से ये सामने आया है की Facebook ने हमेशा चुनाव के दौरान BJP के पक्ष में ही प्रचार किया है। देखें…
  • misbehaved with tribal girls
    सोनिया यादव
    मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
    14 Mar 2022
    मध्य प्रदेश बाल अपराध और आदिवासियों के साथ होने वाले अत्याचार के मामले में नंबर एक पर है। वहीं महिला अपराधों के आंकड़ों को देखें तो यहां हर रोज़ 6 महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License