NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
वेनेज़ुएला के सीएएनटीवी से जुड़े होने को लेकर यूएस ने चीन की टेलकम कंपनी पर प्रतिबंध लगाया
डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने वेनेज़ुएला की सीएएनटीवी को गायदो समर्थित साइटों को अवरुद्ध करने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। अमेरिका ने वेनेज़ुएला में आगामी संसदीय चुनावों को मान्यता देने से भी इनकार कर दिया है।
पीपल्स डिस्पैच
01 Dec 2020
वेनेज़ुएला के सीएएनटीवी से जुड़े होने को लेकर यूएस ने चीन की टेलकम कंपनी पर प्रतिबंध लगाया

संयुक्त राज्य अमेरिका ने वेनेजुएला के साथ व्यापार करने के लिए टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से जुड़ी एक प्रमुख चीनी कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन प्रतिबंधों की घोषणा सोमवार 30 नवंबर को अमेरिकी ट्रेजरी विभाग द्वारा की गई और इसे चाइना नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन (सीईआइईसी) पर लगाया जाएगा। यह फैसला उन आरोपों पर आधारित था जिसमें कहा गया कि असहमति को दबाने के लिए सीईआईईसी वेनेजुएला सरकार की मदद कर रहा है।

ये आरोप वेनेज़ुएला की सरकार द्वारा संचालित टेलीकॉम फर्म सीएएनटीवी के तख्तापलट समर्थित तथा गायदो समर्थित समूहों से जुड़े कुछ वेबसाइट और मंचों को ब्लॉक करने के प्रयास में सामने आया है। अमेरिकी सरकार ने कहा कि CEIEC के साथ अनुबंध ने कथित सेंसरशिप में सहायता की है।

आगामी 6 दिसंबर को होने वाले आम चुनाव को अवैध करने के अपने प्रयास को रुप में यूएस ने वेनेजुएला में इस दूरसंचार प्रदाताओं को विशेष रूप से निशाना बनाया है। वेनेजुएला की सरकार ने अमेरिका द्वारा प्रतिबंधों को "अवैध" बताया है और अलग-थलग करने के प्रयास के रूप में निंदा की और वेनेजुएला को लोगों के लिए मुश्किलें पैदा करने और देश को अलग थलग करने” का प्रयास बताया है।

दिसंबर 2018 के बाद से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला की समाजवादी लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार के साथ हाइब्रिड वार को आगे बढ़ाया है। सोमवार को की गई प्रतिबंध की घोषणा वेनेजुएला के व्यापारिक भागीदारों पर इस युद्ध का एक विस्तार है, जिन्होंने राष्ट्रपति जुआन गायदो को लेकर अमेरिकी समर्थित दावों को मान्यता देने से इनकार कर दिया है।

सोमवार को हुई प्रतिबंध की घोषणा सीईआइईसी के साथ अमेरिकी कंपनियों के लेनदेन को प्रतिबंधित करेंगे और किसी भी संबद्ध फर्म की संपत्तियों पर रोक लगाएंगे जिसमें कंपनी के 50% या उससे अधिक की हिस्सेदारी है। यह उन रिपोर्टों के सामने आने के बाद आया है जब रिपोर्ट्स में खुलासा किया गया था कि वेनेजुएला ने अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद चीन से सीधे तेल का शिपमेंट शुरू किया है। चीनी फर्मों को प्रतिबंधों के कारण वेनेजुएला के साथ तेल व्यापार रोकने के लिए मजबूर करने के एक साल से अधिक समय बाद ये शिपमेंट आया।

US
Donand Trump
China
Telecom
Venezuela
CANTV

Related Stories

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

90 दिनों के युद्ध के बाद का क्या हैं यूक्रेन के हालात

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आईपीईएफ़ पर दूसरे देशों को साथ लाना कठिन कार्य होगा

यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई खाद्य असुरक्षा से बढ़ रही वार्ता की ज़रूरत

यूक्रेन में संघर्ष के चलते यूरोप में राजनीतिक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव 

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

छात्रों के ऋण को रद्द करना नस्लीय न्याय की दरकार है

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

रूस की नए बाज़ारों की तलाश, भारत और चीन को दे सकती  है सबसे अधिक लाभ

वेनेज़ुएला ने ह्यूगो शावेज़ के ख़िलाफ़ असफल तख़्तापलट की 20वीं वर्षगांठ मनाई


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 22,270 नए मामले, 325 मरीज़ों की मौत
    19 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.59 फ़ीसदी यानी 2 लाख 53 हज़ार 739 हो गयी है।
  •  Punjab Elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनाव: जनता का जनादेश मिलेगा किसे?
    18 Feb 2022
    पंजाब के चुनाव २० फ़रवरी को होने वाले हैं और देखने में ऐसा लगता है कि यह लड़ाई सीधी-सीधी आप और कांग्रेस के बीच में है। आखिर किसका है पलड़ा भारी? क्या हैं जनता के मुद्दे? देखिये पॉइंट ऑफ़ व्यू के इस…
  • punjab election
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव चक्र: पंजाब में बदलाव की आहट, कितनी सुनी—कितनी अनसुनी!
    18 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में दो चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है और 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान है, इसी के साथ इसी दिन पंजाब के भी चुनाव होने जा रहे हैं। पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में उत्तर प्रदेश के बाद…
  • deep
    सीरत चब्बा
    भारत: किसान आंदोलन पंजाब के राजनीतिक भविष्य को क्या दिशा दे सकता है? 
    18 Feb 2022
    जैसा कि इस सप्ताह पंजाब में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, किसान यूनियनों से जुड़े नए राजनीतिक दल किसानों के विरोध अभियान से पैदा हुए संवेग को जारी रखना चाहते हैं।
  • election
    रवि शंकर दुबे
    पंजाब विधानसभा चुनाव:  महिलाओं का वोट चाहिए, लेकिन पार्टी में भागीदारी नहीं!
    18 Feb 2022
    पंजाब विधानसभा चुनावों में कड़ी टक्कर है, सभी राजनीतिक दल महिलाओं के लिए बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन महिलाओं की राजनीति में भागीदारी की बात करें तो वो न के बराबर है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License