NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
वेनेज़ुएला जा रहे ईरान के तेल कार्गो ज़ब्त करने का यूएस का दावा, ईरान ने किया इनकार
वेनेज़ुएला में ईरान के राजदूत ने कहा कि ईरान के जहाज़ों को ज़ब्त करने के अमेरिकी दावे झूठे थे और "मनोवैज्ञानिक युद्ध" एक प्रयास है।
पीपल्स डिस्पैच
14 Aug 2020
वेनेज़ुएला जा रहे ईरान के तेल कार्गो ज़ब्त करने का यूएस का दावा, ईरान ने किया इनकार

अमेरिका ने गुरुवार 13 अगस्त को दावा किया कि उसने वेनेजुएला जा रहे ईरानी तेल के चार टैंकरों को ज़ब्त कर लिया था। ज़ब्त करने की ये घोषणा ईरान और वेनेजुएला दोनों के ख़िलाफ़ अमेरिका की आक्रामकता का हिस्सा था। ये दोनों राष्ट्र अमेरिका के एकतरफा प्रतिबंधों की मार झेल रहे हैं। हालांकि, ईरान ने इस ज़ब्ती को लेकर अमेरिकी दावों का खंडन किया है। वेनेजुएला में इसके राजदूत ने कहा कि यह दावा अमेरिका की तरफ से"मनोवैज्ञानिक युद्ध" का एक प्रयास है।

राजदूत होजत सोलतानी द्वारा लिखे गए एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि ज़ब्त करने का दावा "एक और झूठ और साम्राज्यवाद के प्रोपगैंडा मशीन से मनोवैज्ञानिक युद्ध है। ये जहाज़ ईरान के नहीं हैं और उनके मालिक या झंडे का ईरान से कोई लेना-देना नहीं है। ट्रम्प अपने अपमान की भरपाई नहीं कर सकते है और झूठे प्रचार से ईरान जैसे महान देश के ख़िलाफ़ हार सकते है।”

يك دروغ و جنگ رواني ديگر از دستگاه تبليغاتي امپرياليسم #امريكا.
نه كشتي ها ايراني هستند و نه مالك يا پرچم انها ارتباطي به #ايران دارد.#ترامپ تروريست نمي تواند حقارت و شكست خود در برابر ملت بزرگ ايران را با تبليغات دروغين جبران كند. pic.twitter.com/JnGqKBZm74

— Hojat Soltani (@soltanihojjat) August 13, 2020

अमेरिका द्वारा कथित रूप से ज़ब्त किए गए चार जहाज़ों का नाम बेला, बेरिंग, पंडी और लूना है। इन जहाज़ों को अमेरिका में संघीय अभियोजन पक्ष द्वारा निशाना बनाया गया था जो कि 2 जुलाई को नागरिक जमानत मामले के तहत वाशिंगटन डीसी में दायर किया गया था। अभियोजकों ने दावा किया कि ये जहाज़ 1.2 मिलियन टन के पेट्रोल कार्गो ले जा रहे हैं।

अभियोजकों ने डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन का प्रतिनिधित्व करते हुए दावा किया कि कथित तेल के कार्गो की व्यवस्था यूके स्थित व्यवसायी ने की थी जिसका ईरानियन रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के साथ कथित संबंध था। ईरान की सबसे बड़ी अर्धसैनिक बल आईआरजीसी को पिछले साल ट्रम्प प्रशासन द्वारा "आतंकवादी" संगठन बताया गया है।

उस समय जब अमेरिकी अभियोजकों द्वारा नागरिक दंड का मुकदमा दायर किया गया था तब ईरानी सरकार ने उक्त जहाज़ों में से किसी के साथ भागीदारी से इनकार कर दिया था या साथ ही भेजे जा रहे किसी भी नए तेल कार्गो से भी इनकार कर दिया था।

फिर भी, हाल में ईरान ने एक लाख टन से अधिक पेट्रोल और खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति की जो वेनेजुएला में सुपरमार्केट चेन खोलने के लिए भेजा गया है। ईरान ने सार्वजनिक तौर पर वेनेजुएला को पेट्रोल और खाद्य वस्तुओं की निरंतर आपूर्ति का वादा किया था। दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार संबंधों का अमेरिका विरोध करता है। इसने ट्रम्प प्रशासन को नाराज़ कर दिया है।

Venezuela
IRAN
Iranian oil cargo
USA
Donand Trump

Related Stories

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

अमेरिकी आधिपत्य का मुकाबला करने के लिए प्रगतिशील नज़रिया देता पीपल्स समिट फ़ॉर डेमोक्रेसी

ईरानी नागरिक एक बार फिर सड़कों पर, आम ज़रूरत की वस्तुओं के दामों में अचानक 300% की वृद्धि

असद ने फिर सीरिया के ईरान से रिश्तों की नई शुरुआत की

छात्रों के ऋण को रद्द करना नस्लीय न्याय की दरकार है

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

वेनेज़ुएला ने ह्यूगो शावेज़ के ख़िलाफ़ असफल तख़्तापलट की 20वीं वर्षगांठ मनाई

पश्चिम बनाम रूस मसले पर भारत की दुविधा


बाकी खबरें

  • समीना खान
    हिजाब बनाम परचम: मजाज़ साहब के नाम खुली चिट्ठी
    12 Apr 2022
    यहां मसला ये है कि आंचल, घूंघट, हिजाब, नक़ाब हो या बिकनी, हमेशा से पगड़ी के फ़ैसले इन सब पर भारी रहे हैं। इसलिए अब हमें आपके नज़रिए में ज़रा सा बदलाव चाहिए। जी! इस बार हमें आंचल भी चाहिए और आज़ादी भी…
  • ज़ाहिद खान
    सफ़दर भविष्य में भी प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे
    12 Apr 2022
    12 अप्रैल, सफ़दर हाशमी जयंती और ‘राष्ट्रीय नुक्कड़ नाटक दिवस’ पर विशेष।
  • jnu
    न्यूज़क्लिक टीम
    ‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र
    11 Apr 2022
    जेएनयू में रविवार को हुई हिंसा के बाद विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र अपना विरोध जताने के लिए दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुँचे जहाँ उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया. छात्रों की बड़ी माँग थी कि पुलिस…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    JNU में अब नॉन वेज को लेकर विवाद? ऐसे बनोगे विश्वगुरु ?
    11 Apr 2022
    न्यूज़चक्र के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा JNU में हुए ABVP द्वारा राम नवमी के दिन मांसाहारी खाना खाने पर छात्रों की पिटाई की खबर पर चर्चा कर रहे हैं और वह भारत में तेज़ी से बढ़ रहे…
  • मुकुंद झा
    जेएनयू हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने कहा- कोई भी हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या खाना चाहिए
    11 Apr 2022
    घटना के विरोध में दिल्ली भर के छात्र सड़क पर उतरे। छात्र, पुलिस मुख्यालय पर विरोध जताने के लिए एकत्रित हुए परन्तु पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को अस्थायी हिरासत में ले लिया और चाणक्यपुरी, संसद मार्ग…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License