NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
अमेरिकी आदिवासी समूह ने तांबे की खान को लेकर मंज़ूरी रोकने के लिए मुकदमा दायर किया
एरिज़ोना प्रांत में अपाचे आदिवासी ओक फ्लैट में एक नियोजित तांबे की खान के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ते आ रहे हैं जिसमें उनकी पवित्र भूमि शामिल है।

पीपल्स डिस्पैच
13 Jan 2021
अमेरिकी आदिवासी समूह

संयुक्त राज्य अमेरिका में एक आदिवासी समूह ने तांबे की खान के खिलाफ लंबे समय से चल रही लड़ाई को लेकर अदालतों का दरवाजा खटखटाया है। डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन द्वारा एरिजोना में तांबे की खान के लिए फास्ट ट्रैक स्वीकृति के प्रयासों को रोकने के लिए मंगलवार 11 जनवरी को अपाचे स्ट्रॉन्गहोल्ड ने एक संघीय अदालत में मुकदमा दायर किया। एरिजोना में यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दायर किया गया ये मुकदमा शुक्रवार को जारी होने वाले टोंटो नेशनल फॉरेस्ट द्वारा एक पर्यावरण समीक्षा से कुछ दिन पहले आया है।

एरिजोना प्रांत के आदिवासी नेताओं ने आरोप लगाया है कि ट्रम्प प्रशासन ओक फ़्लैट लैंड में लगभग 10 वर्ग किलोमीटर या 2,400 एकड़ भूमि को पृथक करने के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति देने की योजना बना रहा है जो टोंटो नेशलन फॉरेस्ट के अधीन आता है। नियोजित खदान एरिजोना में अपाचे जनजातियों के पवित्र भूमि पर स्थित भूमि होगी।

इस भूमि को रिज़ॉल्यूशन कॉपर द्वारा संचालित कॉपर माइन को दिया जाएगा जो ऑस्ट्रेलियन माइनिंग कॉर्पोरेशन रियो टिंटो और बीएचपी समूह का संयुक्त उद्यम है। रियो टिंटो इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में एक खदान के विस्तार को लेकर 46,000 साल पुराने आदिवासी स्थल को नष्ट करने के एक बड़े विवाद में शामिल था।

सरकार और रियो टिंटो द्वारा खदान के लिए जल्दबाजी में मंजूरी के आरोपों से इनकार करने के बावजूद, हाल ही में जारी किए गए सरकारी दस्तावेज कुछ और बयां करते हैं। सितंबर में इस क्षेत्र के लिए अंतिम पर्यावरणीय प्रभाव सर्वेक्षण के पूरा होने की तारीख को एक पूरे वर्ष यानी दिसंबर 2020 तक आगे बढ़ा दिया गया था। यूनाइटेड स्टेट फॉरेस्ट सर्विस के माध्यम से संघीय सरकार द्वारा सीधे प्रशासित किए गए टोंटो नेशनल फॉरेस्ट इस सप्ताह रिपोर्ट जारी करेगी।

आदिवासी एक्टिविस्ट और पर्यावरण के मामलों से जुड़े समूहों ने लगातार इस जमीन पर गतिविधियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। यदि ईआईएस की अंतिम रिपोर्ट इस साल के अंत तक पूरी हो जाती है तो यह ट्रम्प प्रशासन को खदान को मंजूरी देने के लिए हरी झंडी दे देगा।

America
apache tribe
oak flat arizona
American tribals

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम

यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा

आओ पूरी दुनिया को बताएँ कि इस दुनिया में दक्षिणी गोलार्ध के देश भी मौजूद हैं: चौथा न्यूज़लेटर (2022)

क्या पेगासस जासूसी सॉफ्टवेयर के लिए भारत की संप्रभुता को गिरवी रख दिया गया है?


बाकी खबरें

  • Asha Usha workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार
    07 Mar 2022
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शिवराज सरकार की बढ़ती 'तानाशाही' की निंदा करते हुए कहा, "शिवराज सरकार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनितिक दल के कार्यालय में ही पुलिस को बिना आदेश ही नहीं घुसा रही है,…
  • Syrian refugees
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों हम सभी शरणार्थियों को यूक्रेनी शरणार्थियों की तरह नहीं मानते?
    07 Mar 2022
    अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, सीरिया, सोमालिया, यमन और दूसरी जगह के शरणार्थियों के साथ यूरोप में नस्लीय भेदभाव और दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। यूक्रेन का शरणार्थी संकट पश्चिम का दोहरा रवैया प्रदर्शित कर रहा…
  • air pollution
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हवा में ज़हर घोल रहे लखनऊ के दस हॉटस्पॉट, रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान
    07 Mar 2022
    वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहर अब भी प्रदूषण के मामले में शीर्ष स्थान पर हैं। इन शहरों में लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद जैसे बड़े शहर प्रमुख हैं।
  • Chaudhary Charan Singh University
    महेश कुमार
    मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भर्ती विज्ञापन में आरक्षण का नहीं कोई ज़िक्र, राज्यपाल ने किया जवाब तलब
    07 Mar 2022
    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए सहायक शिक्षक और सहआचार्य के 72 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन निकाला था। लेकिन विज्ञापित की गई इन भर्तियों में दलितों, पिछड़ों और…
  • shimla
    टिकेंदर सिंह पंवार
    गैर-स्टार्टर स्मार्ट सिटी में शहरों में शिमला कोई अपवाद नहीं है
    07 Mar 2022
    स्मार्ट सिटी परियोजनाएं एक बड़ी विफलता हैं, और यहां तक कि अब सरकार भी इसे महसूस करने लगी है। इसीलिए कभी खूब जोर-शोर से शुरू की गई इस योजना का नए केंद्रीय बजट में शायद ही कोई उल्लेख किया गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License